गेहूं एवं अन्य फसलों के भंडारण (Agricultural Advice) के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखा रखना होगा, आइए जानते हैं..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Agricultural Advice | गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की कटाई का दौर चल रहा है। कटाई के पश्चात फसल का उचित एवं सुरक्षित भंडारण करना जरूरी हो जाता है। कृषि विशेषज्ञ द्वारा समय-समय पर फसलों को लेकर सलाह जारी की जाती है इसी क्रम में कृषि विशेषज्ञों द्वारा अब अनाज के भंडारण को लेकर सलाह जारी की गई है।
Agricultural Advice : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि फसलों का उचित एवं सुरक्षित भंडारण करने से फसलों को खराब होने से बचाया जा सकता है एवं गुणवत्ता भी अच्छी रहती है। इसके साथ ही वर्तमान में किसानों को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आईए जानते हैं कृषि विशेषज्ञ द्वारा जारी की गई समसामयिक सलाह..
अनाज में यह नमी कितनी होना चाहिए
Agricultural Advice | किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी बोई गई चना, गेहूं और जौ की फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर रखें। समय पर बोई गई मैथी, जीरा, इसबबोल की फसल की कटाई समय पर करें। भंडारण के लिए अनाज में नमी 10-12 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि अनाज की बोरियां पुरानी दवा लगाने के बाद ही काम में लें।
भंडार घर में चारों तरफ छिड़कें दवा | Agricultural Advice
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अनाज को भंडारण में रखने से पहले भंडार घर की अच्छी तरह सफाई करें। अनाज को अच्छी तरह से सूखा लें। कूड़े-कचरे को जलाकर या दबाकर नष्ट कर दें। भंडार घर की छत, दीवारों और फर्श पर एक भाग मेलाथियान 50 ई.सी. को 100 भाग पानी में मिला कर छिड़काव करें। पुरानी बोरियों में अनाज भर रहे हैं तो उनका एक भाग मेलाथियान व 100 भाग पानी के घोल में 10 मिनट तक भिगोकर छाया में सूखा लें।
इधर, नए बगीचों में सिंचाई करते रहें
Agricultural Advice | कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि तापमान बढ़ने की स्थिति में नए बगीचों में पौधों को बढ़ते तापमान से बचाने के लिए सिंचाई अवश्य करें। आम और नींबू के बागों में अच्छे फल लगने के लिए फूल आने के दौरान सिंचाई से बचना चाहिए। आम में मीली बग और लीफ हॉपर की नियमित निगरानी करते रहें।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
बैंगन की फसल को फल छेदक से बचाने का तरीका : इस मौसम में बैंगन की फसल को प्ररोह व फल छेदक कीट से बचाने के लिए ग्रसित फल तथा प्रोरहों को इकट्ठा कर नष्ट कर दें। कीट की संख्या ज्यादा हो तो स्पिनोसेड कीटनाशी 48 ई.सी. 1 मि.ली. प्रति 4 लीटर पानी की दर से छिड़काव करें। : Agricultural Advice
टमाटर- मिर्च, बैंगन को गर्मी से ऐसे बचाएं
कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादा तापमान से टमाटर, मिर्च व बैंगन की फसलों को बचाने के लिए 2% नेपथालिन एसिटिक एसिड (NAA) का घोलकर खड़ी फसलों फर छिडकाव करें ताकि फलों का विकास अवरुद्ध नहीं हो । बेल वाली सब्जियों में चूर्णिल आसिता रोग के प्रकोप की संभावना रहती है। रोग के लक्षण दिखाई दें तो डिनोकैप 48 ईसी 1.0 मिली या धूल गंधक 25 किलो प्रति हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
ये भी पढ़े 👉 गेहूं खरीदी के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए, कब कब कहां किया जायेगा गेहूं उपार्जन, जानिए…
कीट चूसने पर ऐसे करें नियंत्रण | Agricultural Advice
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक कीट चूसने नियंत्रित करने के लिए डाइमेथोएट 2 मिली या एसेफेट 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी का छिड़काव करें। इसके अलावा प्याज की समय से बोयी गई फसल में थ्रिप्स कीट मिलने पर इमिडाक्लोप्रिड 0.5 मिली./ लीटर पानी किसी चिपकने वाले पदार्थ जैसे टीपोल आदि (1.0 ग्राम प्रति एक लीटर घोल) में मिलाकर छिड़काव करें। : Agricultural Advice
(नोट :– यह कृषि सलाह कृषि विशेषज्ञों द्वारा जारी की गई है। किसान साथी दवाइयों का प्रयोग करने से पहले एक बार पुनः कृषि विशेषज्ञों से राय जरूर लें। चौपाल समाचार किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा। )
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।





