23 मार्च से सरसों पर भावार्थ भुगतान योजना शुरू हो रही है। आईए जानते हैं इस योजना (Bhavantar Payment Scheme) से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Bhavantar Payment Scheme | मध्य प्रदेश में पिछले खरीफ सीजन के दौरान सोयाबीन की खरीदी भावांतर भुगतान योजना के तहत की गई थी। इसके बाद अब प्रदेश में सरसों पर भावांतर भुगतान योजना की शुरुआत इस रबी सीजन से हो चुकी है। इस योजना के अंतर्गत सरसों की खरीदी मंडियों में की जाएगी। सरसों पर भावांतर भुगतान योजना को लेकर कृषि विभाग ने किसानों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आईए जानते हैं इस योजना से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश..
30 मई 2026 तक होगी सरसों की खरीदी | Bhavantar Payment Scheme
भावांतर भुगतान योजना के तहत 23 मार्च 2026 से सरसों की खरीदी प्रदेश की मंडियों में शुरू हो रही है। दिनांक 30 मई 2026 तक योजना के अंतर्गत खरीदी चलेगी। इस योजना में सरसों का विक्रय केवल मुख्य मंडी प्रांगण में ही किया जावेगा, उपमंडी प्रांगण में योजना का लाभ नही मिलेगा। इसके साथ ही किसान को अपनी सरसों की उपज को पंजीयन के पते के अनुसार उसी जिले की किसी भी मंडी के मुख्य मंडी प्रांगण में ही विक्रय करना होगा।
सरसों खरीदी की मात्रा यह रहेगी
Bhavantar Payment Scheme | प्रदेश सरकार ने भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सरसों की खरीदी की मात्रा तय कर दी है। किसानों के लिए सरसो विक्रय की पात्रता 13.22 क्विंटल प्रतिहेक्टयर होगी। जारी निर्देशों में यह भी कहा गया है कि केवल नए सरसों पर ही भावांतर भुगतान योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दिनांक 1 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक कृषक द्वारा मंडी में सरसो का विक्रय किया गया है तो भावान्तर भुगतान हेतु उस कृषक की कुल पात्रता सीमा में से बेची की गई मात्रा घटाकर शेष मात्रा ही भावान्तर भुगतान हेतु पात्रता होगी।
भुगतान ऑनलाइन होना जरूरी | Bhavantar Payment Scheme
भावांतर भुगतान योजना में विक्रय की गई उपज की राशि व्यापारी द्वारा ऑनलाइन ही डाली जाएगी, किसान द्वारा नगद राशि प्राप्त करने पर योजना का लाभ नही मिलेगा। गौरतलब है कि सरसों का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार ने ₹6000 प्रति क्विंटल तय किया है। भावांतर भुगतान योजना के तहत सरसों के इस रेट से कम भाव में बिकने पर और राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले मॉडल रेट से ऊपर रहने पर भावांतर भुगतान योजना का लाभ दिया जाएगा।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
एक नजर में – किसानों के लिए जरूरी दिशा निर्देश | Bhavantar Payment Scheme
- सरसों के लिए भावांतर भुगतान योजना 23 मार्च 2026 से प्रारंभ हो रही है।
- मंडी में आने वाले किसान प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क में भावांतर योजना की जानकारी ले सकते हैं।
- योजना में सरसो बेचने वाले किसानो को अनिवार्य रूप से अपने वाहन पर वाहन क्रमांक प्लेट लगाना अनिवार्य है। बिना नंबर प्लेट के वाहनो को योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- यह योजना मंडी के मुख्य मंडी प्रांगण में ही संचालित होगी उप मंडी प्रांगण में योजना लागू नहीं होगी।
- इस योजना में किसी भी प्रकार का मैनुअल कार्य पोर्टल पर प्रविष्टि नहीं होगा/प्रतिबंधित होगा, योजना पूर्णतः ऑनलाइन और रियल टाइम होगी। : Bhavantar Payment Scheme
- योजना अंतर्गत पंजीकृत कृषक अथवा उसके रक्त संबंधी का उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
- योजना का लाभ केवल नई सरसों पर ही प्राप्त होगा। पुराने सरसों पर योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- योजना अंतर्गत नगद भुगतान प्राप्त करने पर योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा, अतः भुगतान केवल ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर के माध्यम से ही मान्य होगा।
- नगद भुगतान दर्ज होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा।
- प्रवेश द्वार पर किसान अपनी ट्राली रोककर सरसो के सैंपल के साथ प्रवेश पर्ची प्राप्त करेंगे।
- प्रत्येक कृषक मंडी के प्रवेश के समय आधार कार्ड की छाया प्रति और किसान पंजीयन अनिवार्य रूप से लावे। : Bhavantar Payment Scheme
- सरसों पर भावांतर भुगतान योजना का लाभ जिले के कृषकों को ही प्राप्त होगा अन्य जिले के कृषक को नहीं।
- इस योजना में 01 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच कृषकों द्वारा मंडी में बेची गई सरसों की मात्रा को कम किया जाकर ही पात्रता तय की जायेगी।
- साफ सुथरी FAQ क्वालिटी की सरसों पर ही योजना का लाभ प्राप्त होगा। : Bhavantar Payment Scheme
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..
गेहूं एवं अन्य फसलों का सुरक्षित भंडारण कैसे करें, कृषि विशेषज्ञों से जानें समसामयिक कृषि सलाह..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।





