एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..

किसानों की मेहनत पर बेमौसम बारिश ने पानी फेर दिया है। फसल खराब होने पर किसानों को क्या (Crop Insurance) करना होगा, जानिए..

Crop Insurance | फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह मैं नए सिस्टम के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश व राजस्थान के कई जिलों में बे मौसम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के भी समाचार हैं। इसके अलावा तेज हवा चलने से फसली आड़ी हो गई है इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

एमपी में फरवरी माह के दौरान ऐसा तीसरी बार देखने को मिल रहा है महीने की शुरुआत में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते फसल ले खराब हुई थी। Crop Insurance फसल खराब होने की दशा में किसानों को मुआवजे के लिए क्या करना होगा एवं प्रदेश में बारिश की क्या स्थिति रही, आइए जानते हैं..

एमपी के कई जिलों में हुई तेज बारिश | Crop Insurance

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं और कही-कही तेज हवा के साथ ओलावृष्टि एवं आंधी चली। बताया जा रहा है कि आज गुरुवार सुबह राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ करीब डेढ़ घंटे तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, दतिया, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रतलाम, श्योपुर, उज्जैन, धार, विदिशा, बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, मुरैना, छतरपुर, शिवपुरी, सीहोर और मंदसौर जैसे जिलों में बारिश दर्ज की गई है। : Crop Insurance

आज और कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। नए सिस्टम के चलते 20 एवं 21 फरवरी को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। विशेषज्ञ बताते हैं कि 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट है। : Crop Insurance

इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं 21 फरवरी को मौसम साफ होने के आसार बनेंगे। 21 फरवरी को बारिश का अलर्ट नहीं है, हालांकि ठंड का असर तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में शुजालपुर और आसपास के क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में दोबारा बारिश का दौर भी बन सकता है।

फसलों को हुआ भारी नुकसान | Crop Insurance

इस बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। कई जिलों में खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई हैं, जिससे दानों की गुणवत्ता और पैदावार पर बुरा असर पड़ने की आशंका है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से भी नुकसान की खबरें हैं। गौरतलब है कि इस समय गेहूं की फसल कटाई की अवस्था में है।

ऐसे में हो रही बारिश के कारण गेहूं की चमक पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन इस असमय बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। : Crop Insurance

यदि बारिश का सिलसिला एक-दो दिन और इसी तरह जारी रहा तो खेतों में भीगी फसल समय पर सूख नहीं पाएगी, जिससे गुणवत्ता और उत्पादन दोनों पर असर पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा होने की स्थिति भी बन रही है। खेतों में पक चुकी गेहूं, चना और सरसों की फसलों को नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर साफ मौसम पर टिकी है।

फसल खराब होने पर तुरंत यहां करें शिकायत दर्ज

Crop Insurance | मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मावठे की बारिश ओलावृष्टि हुई है। इस दौरान तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है, इस नुकसान के मुआवजे के लिए किसान साथी तत्काल फसल बीमा कंपनी को सूचित करें।

किसान भाइयों, यदि आपके क्षेत्र में बारिश/ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है और आपने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाया है, तो घबराएं नहीं — तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं।

शिकायत दर्ज करने के तरीके | Crop Insurance

टोल फ्री नंबर: 14447 (24×7 उपलब्ध)

Crop Insurance App के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत।

PMFBY WhatsApp Chatbot: 7065514447

शिकायत करते समय ये दस्तावेज साथ रखें

आधार कार्ड

पंजीकृत मोबाइल नंबर

बीमा पॉलिसी नंबर (यदि उपलब्ध हो)

इस बात का विशेष ध्यान दें

Crop Insurance | बीमा कंपनी द्वारा पूछे जाने पर स्पष्ट बताएं जैसे फसल किस अवस्था में थी? खेत में कटी हुई, या पक्का कर तैयार हो गई है और कटने वाली है, बारिश कब हुई?

इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नुकसान की सूचना निर्धारित समय सीमा में देना आवश्यक है, इसलिए देरी न करें। यह जानकारी अधिक से अधिक किसान भाइयों तक पहुँचाएं।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

ये भी पढ़े 👉 सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट जारी, देखें सोयाबीन भाव की रिपोर्ट एवं सोयाबीन प्लांट भाव..

👉 एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..

👉 लहसुन में लगा रोग, पौधे मुड़कर पीले पड़ रहे हैं, सूखने लगी फसल, इस रोग के निदान के लिए यह करें उपाय..

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

प्रिय किसानों…! 🙏 चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment