फार्मर आईडी से 15 मिनट में मिलेगा KCC लोन, नहीं पड़ेगी दस्तावेजों की जरूरत, जानिए आसान लोन प्रक्रिया

डिजिटल फार्मर आईडी के जरिए आसान लोन (KCC Loan) प्रक्रिया, अब नहीं लगेगी कागजों की लंबी लाइन…

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

KCC Loan | राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन के लिए न तो बैंकों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा। नई व्यवस्था के तहत किसान सिर्फ 15 मिनट में बिना किसी दस्तावेज के KCC लोन प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार की इस पहल का मुख्य आधार डिजिटल फार्मर आईडी है, जिसमें किसानों की पूरी जानकारी पहले से ही दर्ज रहेगी। इसी डेटा के आधार पर बैंकों और संबंधित एजेंसियों द्वारा लोन (KCC Loan) स्वीकृति की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज बनाया गया है।

फार्मर आईडी से आसान होगा लोन

KCC Loan | बिहार सरकार के अनुसार, फार्मर आईडी बनने के बाद किसानों को अलग-अलग दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। उनकी भूमि, फसल और पहचान से जुड़ी सभी जानकारियां डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेंगी। इससे न केवल KCC लोन आसानी से मिलेगा, बल्कि बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय भी किसानों तक राहत पहुंचाना आसान हो जाएगा। प्रारंभिक चरण में राज्य के 75 लाख से अधिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थियों को फार्मर आईडी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल से सीधे तौर पर लाखों किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

एआई से मिलेगा खेती का परामर्श | KCC Loan

राज्य सरकार ने तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाते हुए भारत-विस्तार एआई प्लेटफॉर्म को बिहार कृषि मोबाइल ऐप से जोड़ दिया है। इसके जरिए किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर एआई आधारित कृषि सलाह, मौसम की जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बिहार इस तकनीक को अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जहां अत्याधुनिक चैटबॉट सुविधा के जरिए किसानों को तुरंत सलाह मिल रही है। इससे खेती के आधुनिक तरीकों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की उत्पादकता में भी सुधार होगा।

लाखों किसान पहले से जुड़े

KCC Loan | सरकार के मुताबिक बिहार कृषि ऐप से अभी तक 8.33 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं। इस ऐप के माध्यम से किसानों को मौसम, खाद की उपलब्धता और विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है। सरकार का लक्ष्य इस प्लेटफॉर्म से 2 करोड़ से अधिक किसानों को जोड़ने का है।

तेजी से बन रही फार्मर आईडी

KCC Loan | फार्मर आईडी बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। 14 फरवरी तक राज्य के 85.53 लाख पीएम किसान लाभार्थियों में से 43.04 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है, जो कुल का 50 प्रतिशत से अधिक है। इस योजना के लिए सरकार द्वारा दूसरी किस्त के रूप में 450 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है। इस पूरी व्यवस्था से किसानों को न सिर्फ लोन लेने में आसानी होगी, बल्कि बिचौलियों से भी राहत मिलेगी और उन्हें सीधे लाभ मिल सकेगा।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े.. लाखों किसानों को मुफ्त में मिलेंगे मक्का-बाजरा बीज के मिनिकिट, देखें डिटेल…

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए 300 करोड रुपए मंजूर, देखें डिटेल..

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

एमपी के किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ, उड़द पर मिलेगा 600 रूपये का बोनस, कैबिनेट ने इन घोषणाओं को भी दी मंजूरी…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment