कब मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Installment) । आइए जानते है…
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
PM Kisan Installment | देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम मंजूरी दे दी है। हाल ही में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक पुष्टि की है। लंबे समय से किसान इस किस्त का इंतजार कर रहे थे और अब जल्द ही यह राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। आइए जानते है करोड़ों किसानों को कब मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त / PM Kisan Installment ..
किन किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ
प्रधानमंत्री किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Installment) का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में दर्ज है और जिनकी सभी जानकारी सही और अपडेट है। इसके लिए सबसे जरूरी शर्त e-KYC पूरी होना है। इसके अलावा किसान का बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। साथ ही जमीन से संबंधित रिकॉर्ड भी सही तरीके से दर्ज होना आवश्यक है।
कब मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Installment) 13 मार्च 2026, शाम 5 बजे, असम से डाली जायेगी।नरेंद्र मोदी जी द्वारा सिंगल क्लिक के जरिए करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रूपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी।
बता दें कि, योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल ₹6000 की सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों (PM Kisan Installment) में दी जाती है और हर चार महीने के अंतराल पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे किसानों के खाते में 2000 ट्रांसफर किए जाते हैं। इस पैसे का उपयोग किसान बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों में कर सकते हैं।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
PM Kisan Installment e-KYC क्यों है जरूरी
सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को योजना से हटाने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, उनकी किस्त रुक सकती है। किसान e-KYC की प्रक्रिया ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से OTP वेरिफिकेशन करके पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
ये भी पढ़ें किसानों को बड़ा झटका… किस्त के पहले पीएम किसान योजना से काटे गए हजारों नाम
मोबाइल से इस प्रकार चेक करें किस्त का स्टेटस
किसान घर बैठे अपनी किस्त (PM Kisan Installment) का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करके किसान अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर किस्त से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी।
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी किसान के खाते में किस्त की राशि (PM Kisan Installment) नहीं आती है या लाभार्थी सूची में नाम नहीं दिखता है, या पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित अन्य कोई समस्या आती है तो वह सरकारी हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा किसान आधिकारिक ईमेल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। समस्या का समाधान होने के बाद किस्त की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
यह भी पढ़े.. 50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए मिलेंगे 228 करोड रुपये, पढ़ें पूरी जानकारी..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।





