किसानों के लिए खुशखबरी, आधी कीमत में मिल रही रीपर (फसल कटाई मशीन), सरकार दे रही 50% अनुदान

रीपर मशीन पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान (Reaper Subsidy) दे रही है। किसानों को किस तरह मिलेगा लाभ? आइए आर्टिकल में जानते है…

Reaper Subsidy | पूरे देशभर में रबी फसलों की कटाई का काम चल रहा है। समय एवं लागत बचाने के लिए किसान आधुनिक मशीनों की तरफ रुख कर रही है। गेहूं एवं अन्य फसलों की कटाई में किसान रीपर मशीन का सहारा ले रहे है। यह मशीन कम कीमत एवं कम समय में फसलों की कटाई आसानी से कर सकती है। राजस्थान सरकार के कृषि विभाग द्वारा रीपर (फसल कटाई मशीन) खरीदने पर किसानों को अच्छा अनुदान (Reaper Subsidy) दिया जा रहा है। इससे फसल कटाई का काम आसान होगा और समय व मजदूरी दोनों की बचत होगी।

रीपर पर अनुदान कितना मिलेगा?

Reaper Subsidy | राजस्थान कृषि विभाग द्वारा किसानों को वर्ग के हिसाब से अनुदान दिया जायेगा। बता दें कि, योजना के अंतर्गत प्रदेश के सामान्य वर्ग के किसानों को रीपर मशीन पर 40 तक अनुदान दिया जायेगा। वहीं इसके अलावा लघु, सीमांत एवं SC/ST किसानों को रीपर मशीन पर 50% तक अनुदान मुहैया करवाया जायेगा।

 रीपर मशीन की कीमत | Reaper Subsidy

रीपर मशीन की कीमत लगभग ₹60,000 से ₹1,20,000 तक होती है। जिन पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा। योजना के अनुसार अनुदान राशि सीधे किसान के बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

 रीपर पर अनुदान (Reaper Subsidy) हेतु आवेदन कैसे करें?

• राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन

• नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर आवेदन

• अपने कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क

जरूरी दस्तावेज : आधार / जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमाबंदी और मोबाइल नंबर।

महत्वपूर्ण सूचना : पहले पोर्टल से प्रशाशनिक स्वीकृति (टोकन) लेना जरूरी है, उसके बाद ही मशीन खरीदने पर अनुदान (Reaper Subsidy) मिलेगा। किसान भाइयों से निवेदन है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि अन्य किसान भी योजना का लाभ ले सकें।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े.. पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की आधिकारिक तिथि जारी हुई, करोड़ों किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये

50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए मिलेंगे 228 करोड रुपये, पढ़ें पूरी जानकारी..

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

एमपी के किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ, उड़द पर मिलेगा 600 रूपये का बोनस, कैबिनेट ने इन घोषणाओं को भी दी मंजूरी…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “किसानों के लिए खुशखबरी, आधी कीमत में मिल रही रीपर (फसल कटाई मशीन), सरकार दे रही 50% अनुदान”

  1. विष्णुलाल नन्दराम जी चौहान ग्राम मिण्डलाखेड़ा पंचायत देवरी तहसील मल्हार गढ़ जिला मन्दसौर ( mp)

    Reply

Leave a Comment