लहसुन की जड़ों में जड़ सड़न और फफूंद की समस्या, पैदावार पर असर पड़ने के संकेत, कैसे करें उपचार जानें..

लहसुन की जड़ों में जड़ गलन और फफूंद की समस्या से पैदावार में गिरावट होने की संभावना रहती है, जानें Garlic Cultivation की इस समस्या का उपचार..

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Garlic Cultivation | अगेती लहसुन की फसल पककर तैयार हो गई है। कई क्षेत्रों में लहसुन को उखाड़ भी लिया गया है। मंडी में भी लहसुन की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है, लेकिन देरी से बोई गई लहसुन की फसल में इस समय जड़ गलन और फफूंद की समस्या शुरू हो गई है। जिसके चलते पैदावार में गंभीर गिरावट होने की संभावना रहती है।

इस समय यदि इस समस्या का निदान कर लिया जाए तो पैदावार बहुत अच्छी होती है, लहसुन की कलियां अच्छी खिलती है। गुणवत्ता पूर्ण एवं अच्छी उपज के लिए लहसुन की फसल (Garlic Cultivation) में जड़ गलन और फफूंद की समस्या का निदान आवश्यक है, इस समस्या का निदान कैसे करना है, आईए कृषि विशेषज्ञों से जानते हैं..

लहसुन में जड़ गलन और फफूंद की पहचान

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक लहसुन की जड़ों में जड़ सड़न (Root Rot) और फफूंद (Fungus) की समस्या के दौरान जड़ों का रंग भूरा या काला पड़ना और जड़ों की संख्या कम होने लगती है। यह इस बात का संकेत है कि जमीन में मौजूद हानिकारक फफूंद लहसुन के कंद (bulb) को नुकसान पहुँचा रही है।(Garlic Cultivation)

यह भी पढ़ें ….कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, अब कपास की तुड़ाई करना होगी आसान, जानिए कैसे..

जड़ सड़न व फफूंद के कारण और लक्षण

  • जड़ सड़न (Root Rot): जड़ों का गलना और रंग बदलना।
  • मिट्टी में नमी: ज्यादा पानी या मिट्टी में जलभराव की वजह से फंगस सक्रिय हो जाती है।
  • जमीनी कीट: कभी-कभी बारीक सफेद कीड़े भी जड़ों को काटकर उन्हें कमजोर कर देते हैं, जिससे फंगस आसानी से हमला करती है।(Garlic Cultivation)
 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

जड़ सड़न एवं फफूंद का उपचार कैसे करें

प्रसिद्ध विशेषज्ञ बताते हैं कि लहसुन की फसल में जड़ सड़न एवं फफूद के उपचार के लिए किसान साथी Thiophanate Methyl 70% W.P. का उपयोग करें। यह फफूंद नाशक इस समस्या के लिए सबसे सटीक है। इसे 500 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से खाद में मिलाकर या ड्रेंचिंग (जड़ के पास छिड़काव) के माध्यम से दें या Metalaxyl 35% 250gm प्रति बिगा के हिसाब से दें।

इसके साथ ही अगर जड़ों में बारीक कीड़े हैं, तो यह उन्हें खत्म करने के लिए THIOMAX (Thiamethoxam 25% WG) का उपयोग 100-200 ग्राम मात्रा में प्रति एकड़ करें। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक जादौन जड़ों का अच्छा विकास हो इसके लिए Humic 98 का उपयोग करें। इससे जो जड़ें बच गई हैं, उन्हें तेजी से विकसित करने और नई सफेद जड़ें आएगी।(Garlic Cultivation)

किसान इन बातों का विशेष ध्यान रखें

कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि किसान अभी लहसुन की फसल में ज्यादा पानी न दें, क्योंकि ज्यादा नमी फंगस को और बढ़ाएगी। अगर संभव हो, तो इन दवाओं को ड्रेंचिंग (जड़ों के पास पानी के साथ घोल बनाकर डालना) के जरिए दें, इससे रिजल्ट बहुत जल्दी मिलेगा।(Garlic Cultivation)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े …गेहूं कटते ही तत्काल बोएं यह फसल ; 2 महीने में करेगी मालामाल, जानें टॉप किस्मों और खेती की पूरी जानकारी..

अरहर और सरसों पर कीटों का हमला, पैदावार प्रभावित होने की संभावना, कीट नियंत्रण के लिए तत्काल यह करें उपाय..

 प्याज की रोपाई के बाद गुणवत्तायुक्त व अधिक उत्पादन के लिए अपनाएं यह वैज्ञानिक सलाह..

 एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..

सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट जारी, देखें सोयाबीन भाव की रिपोर्ट एवं सोयाबीन प्लांट भाव..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment