आलू की खेती करने वाले किसानों ने सरकार से आलू के भाव (Potato Prices) बढ़ाने को लेकर यह मांग की है..
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Potato Prices | पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश में इस साल आलू की बंपर पैदावार हुई है। यही कारण है कि आलू पिछले साल से 10 रुपए सस्ते भाव पर बिक रहा है। भाव कम होने से किसान मंडियों में आलू बेचने कम आ रहे हैं। आलू का कारोबार करने वाले उज्जैन के कारोबारी विनोद सिद्धवानी ने बताया मंडी में आलू की जितनी आवक होना चाहिए, उतनी नहीं हो रही।
इधर, दूसरी ओर किसानों ने खेतों से आलू निकाला नहीं है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों के दौरान आलू की आवक ओर बढ़ने की संभावना है। इस वर्ष आलू के भाव पिछले वर्ष की तुलना में कम है। किसानों को आलू की फसल (Potato Prices) बेचने से नुकसान हो रहा है। ऐसे में आलू की खेती करने वाले किसानों ने सरकार से भाव बढ़ाने को लेकर यह मांग की है..
भाव आलू के भाव में हो रही लगातार गिरावट
Potato Prices | आलू का कारोबार करने वाले कारोबारियों के मुताबिक इस वर्ष बंगाल, उत्तरप्रदेश में पैदावार अच्छी होने से भी भाव पर असर पड़ा है। व्यापारियों के अनुसार चिप्स का आलू 8 से 9 रुपए किलो बिक रहा है। सामान्य आलू 4 से 5 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि मंडी में अभी तक आलू की बंपर नहीं हुई है।
आलू की खेती से लागत नहीं निकल रही
आलू की खेती में बीज, खाद, दवा, सिंचाई, मजदूरी और ट्रांसपोर्ट पर भारी खर्च आता है। एक किलो आलू तैयार करने की लागत इससे कहीं ज्यादा होती है, लेकिन बाजार में उन्हें बेहद कम दाम मिल रहे हैं। इस कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और कई किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। : Potato Prices
इस बार एकाएक भाव गिरने से किसानों को फसल निकालना भी मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर किसान आलू खेत में ही छोड़ने को मजबूर हैं, क्योंकि कटाई और बाजार तक पहुंचाने का खर्च भी निकल पाना मुश्किल हो रहा है।
किसानों ने की आलू के भाव पर MSP की मांग
देशभर की मंडियों में आलू के भाव इन दिनों काफी नीचे चल रहे हैं, जिससे आलू किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मंडियों भाव अचानक गिर जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों को मात्र 4 से 5 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि वर्तमान में मिल रहा भाव (Potato Prices) उत्पादन की लागत का आधा भी नहीं है।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि आलू के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया जाए और बाजार में भाव स्थिर रखने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया जाए। साथ ही भंडारण और प्रोसेसिंग की बेहतर व्यवस्था की भी मांग उठ रही है, ताकि किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिल सके।
ये भी पढ़े 👉 आवक बढने से नए लहसुन के दाम गिरे, लेकिन फिर बढ़ने की संभावना, देखें लहसुन के भाव को लेकर पूरी रिपोर्ट..
अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आलू किसानों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है। जरूरत है कि सरकार और संबंधित विभाग किसानों के हित में तुरंत निर्णय लें, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। : Potato Prices
इस समय यह है देशभर की मंडियों में आलू के भाव
गुजरात आलू ग्रेड A 500 से 750 रुपए प्रति क्विंटल।
बनासकांठा आलू FAQ 285 से 655 रुपए प्रति क्विंटल।
भरूच आलू ग्रेड A 1000 से 1300 रुपए प्रति क्विंटल।
दाहोद सब्जी मंडी (गुजरात) आलू लोकल 700 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल।
कच्छ देसी आलू 900 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल।
कपडवंज एपीएमसी खेड़ा आलू मीडियम 400 से 850 रुपए प्रति क्विंटल।
नडियाद एपीएमसी, खेड़ा आलू 1400 से 1800 16रुपए प्रति क्विंटल। : Potato Prices
नडियाद चकलासी, खेड़ा आलू FAQ 1100 से 1400 रुपए प्रति क्विंटल।
नडियाद पिपलाग, खेड़ा आलू FAQ 1200 1400 रुपए प्रति क्विंटल।
मेहसाणा वेज एपीएमसी आलू लोकल 200 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल।
विजापुर वेज एपीएमसी आलू लोकल 450 से 800 रुपए प्रति क्विंटल।
बिलिमोरा एपीएमसी, नवसारी आलू FAQ 1000 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल।
नवसारी एपीएमसी आलू ग्रेड A 800 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल। : Potato Prices
पोरबंदर एपीएमसी रेड नैनिटल आलू 1000 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल।
(नोट: ऊपर दिए गए भाव 22 फरवरी के हैं।)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
ये भी पढ़े 👉 एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
प्रिय किसानों…! 🙏 चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें






Very good