सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट जारी, देखें सोयाबीन भाव की रिपोर्ट एवं सोयाबीन प्लांट भाव..

सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट हो रही है। क्या है इसकी वजह एवं प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के भाव (Soybean Price) क्या हैं, आईए जानते हैं..

Soybean Price | सोयाबीन के भाव को लेकर अभी तक यह ट्रेंड रहा है कि नवंबर-दिसंबर के पश्चात भाव में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। यह बढ़ोतरी अप्रैल तक लगातार रहती है इसके पश्चात मई माह के दौरान भाव में स्थिरता आती है, लेकिन इसके बाद जून जुलाई में सोयाबीन की बोवनी के समय फिर तेजी का रुख आ जाता है।

इस वर्ष अब तक यही हो रहा था लेकिन फरवरी माह की शुरुआत के दौरान भाव में लगातार गिरावट का दौर शुरू होने लगा, यह गिरावट अब तक चल रही है। इस वर्ष फरवरी माह की शुरुआत से लेकर अब तक सोयाबीन के भाव (Soybean Price) में लगातार गिरावट का दौर चल रहा है।

एक समय सोयाबीन के भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल को टच कर रहे थे, लेकिन अब पुनः सोयाबीन के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी काम हो गए हैं। सोयाबीन के भाव में लगातार हो रही गिरावट का कारण क्या है एवं वर्तमान में सोयाबीन प्लांट में सोयाबीन खरीदी के क्या भाव है आईए जानते हैं..

भाव में 1000 रु. क्विंटल तक की आई गिरावट

Soybean Price | मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन के दाम अचानक और तेजी से गिरे हैं। एक हफ्ते के भीतर ही प्रति क्विंटल सोयाबीन के दामों में एक हजार रूपए से ज्यादा का फर्क देखने को मिला हैं। सोयाबीन के साथ ही मक्का और कपास के भाव में भी गिरावट आई हैं। इस सीजन में दाम बढ़ने की बजाय कम होना किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

हालिया मंडी दामों पर गौर करें तो उपज मंडी में फरवरी माह के पहले सप्ताह में सोयाबीन के दाम 5850 रूपए प्रति क्विंटल थे। लेकिन अब सोयाबीन के भाव ₹5000 प्रति क्विंटल से अंदर हो गए हैं। सोयाबीन प्लांटों के द्वारा सोयाबीन खरीदी के भाव (Soybean Price) में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

यह उन किसानों के लिए आफत हो गई, जिन्होंने उपज का स्टॉक करके रखा था। किसानों की मानें तो इस समय सोयाबीन के दाम बढ़ते क्रम में होते है, क्योंकि मंडियों में आवक कम रहती हैं। सीजन के दौरान आवक ज्यादा होने पर भाव गिरते है। लेकिन यह तो उलट हो गया है। इधर, व्यापारियों ने इसके पीछे भारत-अमेरिका ट्रेड डील को जिम्मेदार बताया हैं।

समर्थन मूल्य (MSP) से भी कम हो गए दाम | Soybean Price

केंद्र सरकार द्वारा सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य से कम दाम मिलने पर प्रदेश सरकार ने भावांतर स्कीम लांच की थी। इस स्कीम के तहत समर्थन मूल्य और मंडी भाव के अंतर की राशि किसानों को उनके खातों में ट्रांसफर की गई। सरकार ने यह स्कीम जनवरी महीने तक चलाई। भावांतर योजना के बंद होने के बाद भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली थी लेकिन फरवरी की शुरुआत से ही गिरावट शुरू हो गई है यह गिरावट न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी नीचे आ गई है।

मक्का, गेहूं, कपास के दामों में भी आई गिरावट

Soybean Price मंडियों में एक तरफ सोयाबीन के भाव 20% तक गिर गए है। वहीं अन्य उपज जैसे कि गेहूं, कपास और मक्का में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। गेहूं के दाम प्रति क्विंटल 5 से 10 रूपए की तेजी है। वहीं मक्का के दाम उसी भाव पर स्थिर है। बाकी कपास के दाम में करीब 300 रूपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली है। किसान नेता संजीव पटेल का कहना है कि, इस वक्त नया गेहूं आने की वजह से गेहूं के भाव में बढ़ोत्तरी होना तय है। लेकिन कपास के दाम 300 रूपए और सोयाबीन के दाम 1150 रूपए प्रति क्विंटल तक गिरना चिंता का विषय है।

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

सोयाबीन के भाव में क्यों आई गिरावट (Soybean Price)

सोयाबीन का कारोबार करने वाले व्यापारियों के अनुसार सोयाबीन के के दाम फॉरेन ट्रेंड के हिसाब से चलते है। इस समय ट्रेड डील की वजह से दामों में गिरावट आई है। इसी वजह से कृषि व्यापार में अचानक अप-डाउन देखने को मिला हैं। जब किसी भी नीति में अचानक से परिवर्तन होता है तो उसका असर व्यापार पर होता है। व्यापारिक समझौतों की वजह से मार्केट पर सीधा असर पड़ा है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद इस व्यापार समझौते की घोषणा की थी। भारत और अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर 6 फरवरी 2026 को एक संयुक्त बयान जारी कर इस अंतरिम समझौते के ढांचे की पुष्टि की। समझौते के तहत टैरिफ में राहत का पहला चरण 7 फरवरी 2026 से प्रभावी हुआ। जब ट्रंप प्रशासन ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटा दिया। इसके बाद से ही सोयाबीन एवं अन्य कृषि उपज के दाम ( Soybean Price) में गिरावट देखने को मिल रही है।

सोयाबीन प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के भाव | Soybean Price

इंदौर (मध्यप्रदेश) एबीआयएस 5445 अडाणी 5450 अमृत 5350 अवी एग्री 5500 बंसल 5400 बैतूल 5450 कोरोनेशन 5340 धानुका 5400 धीरेंद्र 5405 दिव्य ज्योति 5325 आइडिया 5375 केएन एग्री 5400 केपी सॉल्वेक्स 5260 खंडवा 5400 लिविंग फूड 5401 मित्तल 5401 एमएस सॉल्वेक्स 5300 नीमच 5400 पतंजलि फूड 5375 प्रकाश 5450 प्रेस्टीज 5375 रामा फास्फेट 5450

राम जानकी 5375 सांवरिया 5420 सोनिक 5400 स्नेहिल 5500 सतना सॉल्वेंट 5271 स्काईलार्क 5300 सूर्या फूड 5425 विप्पी 5350 रुपए। धुले दिसान 5575 मालेगांव 5550 मोअल 5570 ओम श्री 5500 संजय 5540 रुपए। नागपुर (महाराष्ट्र) आदित्य 5500 एबीआयएस 5380 गोयल 5300 पतंजलि 5425 श्यामकला 5350 शालीमार 5475 स्नेहा 5500 तान्या 5525 रुपए। : Soybean Price

कोटा (राजस्थान) – गोयल 5250 महेश 5775 पतंजलि 5300 सर्वोदय 5225 सोना 5475 सोयुग 5450 रुपए।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

ये भी पढ़े 👉 एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..

👉 लहसुन में लगा रोग, पौधे मुड़कर पीले पड़ रहे हैं, सूखने लगी फसल, इस रोग के निदान के लिए यह करें उपाय..

👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

प्रिय किसानों…! 🙏 चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें

Leave a Comment