दूध व्यवसाय / डेयरी बिजनेस के लिए किसानों को किन गायों की नस्ल (Top 3 Cow Breed) को पालना चाहिए? जानिए..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Top 3 Cow Breed | देश के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ ऐसे साइड बिजनेस की तलाश में हैं, जिससे उनकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी हो सके। ऐसे में दूध व्यवसाय (डेयरी बिजनेस) किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। कम लागत में नियमित आय देने वाला यह कारोबार आज के समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
यदि किसान सही नस्ल की गाय का चुनाव करें, तो दूध उत्पादन बढ़ाकर अच्छी कमाई की जा सकती है। खासकर देसी नस्ल की गायें कम खर्च में अधिक उत्पादन देने के लिए जानी जाती हैं। गिर, लाल सिंधी और साहीवाल जैसी नस्लें डेयरी व्यवसाय के लिए सबसे फायदेमंद मानी जाती हैं। आइए जानते हैं इन टॉप 3 गाय की नस्लों (Top 3 Cow Breed) के बारे में…
1. गिर गाय | Top 3 Cow Breed
गिर गाय को देश की सबसे लोकप्रिय दुधारू नस्लों में गिना जाता है। यह नस्ल गुजरात के गिर क्षेत्र से संबंधित है और अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है। गिर गाय से किसान रोजाना लगभग 8 से 10 लीटर तक दूध प्राप्त कर सकते हैं। इसकी पहचान मध्यम आकार, धब्बेदार शरीर, पीछे की ओर झुका हुआ माथा और मुड़े हुए सींग होते हैं। बाजार में गिर गाय के दूध की कीमत कई जगहों पर 100 से 120 रुपए प्रति लीटर तक मिल जाती है, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होता है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
2. लाल सिंधी गाय
Top 3 Cow Breed | लाल सिंधी गाय भारत की लोकप्रिय देसी नस्लों में से एक है। यह मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र से संबंधित मानी जाती है। इसकी पहचान लाल रंग की चमकदार त्वचा और मजबूत शरीर से होती है। यह नस्ल रोजाना 8 से 10 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। खास बात यह है कि यह गाय गर्म मौसम में भी अच्छी तरह उत्पादन देती है, जिससे यह राजस्थान, हरियाणा जैसे गर्म इलाकों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। किसान अगर इस नस्ल का पालन करते हैं तो सालभर स्थिर उत्पादन के साथ अच्छी कमाई कर सकते हैं।
3. साहीवाल गाय | Top 3 Cow Breed
साहीवाल गाय को भारत और पाकिस्तान की सबसे बेहतरीन दुधारू नस्लों में गिना जाता है। यह मुख्य रूप से लाल-भूरे रंग की होती है और इसकी त्वचा ढीली होती है, जिससे इसे पहचानना आसान होता है। यह नस्ल रोजाना 10 से 16 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। वहीं, एक ब्यांत में 2000 से 3000 लीटर तक दूध उत्पादन कर सकती है। अगर किसान इस नस्ल का सही तरीके से पालन करें, तो डेयरी बिजनेस से बड़ी कमाई कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकते हैं। :
देसी गायों का पालन (Top 3 Cow Breed) किसानों के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन नस्लों को स्थानीय जलवायु के अनुसार ढलने की क्षमता होती है, जिससे इनके पालन में ज्यादा खर्च नहीं आता। इनके लिए महंगे चारे या विशेष देखभाल की जरूरत कम पड़ती है। इसके अलावा देसी गायों (Top 3 Cow Breed) में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, जिससे बीमारियों का खतरा कम रहता है और दवा पर होने वाला खर्च भी बचता है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..
गेहूं एवं अन्य फसलों का सुरक्षित भंडारण कैसे करें, कृषि विशेषज्ञों से जानें समसामयिक कृषि सलाह..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।





