मूंग की खेती से इस प्रकार मिलेगी बंपर पैदावार, कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ एवं प्रमुख कृषि वैज्ञानिक ने M के लिए मूंग की खेती (Moong Cultivation) को लेकर एडवाइजरी जारी की। देखें डिटेल…

Moong Cultivation | ग्रीष्मकालीन मूंग का उत्पादन लेने के लिए उन्नत किस्म, बीज उपचार व उन्नत उत्पादन तकनीक का उपयोग कर मूंग का उत्पादन 10-12 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक लिया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र, रायसेन के वरिष्ठ एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. स्वप्निल दुबे ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

ग्रीष्मकालीन मूंग की उन्नत किस्म

Moong Cultivation | आई.पी.एम.-205-7 (विराट), आई.पी.एम.-410-3, (शिखा), एम.एच.-421, पी.डी.एम.- 139, (कनिका), आई.पी.एम.-302-2, आई.पी.एम.-302-2, के.एम.-2342 ( आजाद मूंग-1). बीज दर – 25 किग्रा प्रति हैक्टेयर।

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Moong Cultivation | बिजाई का उपयुक्त समय

15 मार्च से 20 अप्रैल बीज उपचार पीला मोजेक रोग के नियंत्रण के लिए मूंग न को बुवाई पूर्व बीजोपचार थायोमिथाक्जाम 30 एफ.एस. मात्रा 10 मिली प्रति किलो बीज या इमिडाक्लोप्रिड 48 एफ.एस. मात्रा 1.25 मिली प्रति किलो बीज के हिसाब से करें।

• Moong Cultivation रोग का प्रकोप दिखते ही प्रसित पौधों को उखाड़कर तुरंत नष्ट करें।

• मूंग की फसल के आस-पास भिंडी, बैंगन व टमाटर की खेती न करें।

• सिंथेटिक पाइराथ्राइट्स कीटनाशक का उपयोग न करें।

• Moong Cultivation शुरूआती अवस्था में ही थायोमिथाक्जाम 25 डब्ल्यू. जी. या एसिटामिप्रिड 20 एस.पी. मात्रा 60 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें।

मूंग की खेती में खाद व उर्वरक

Moong Cultivation | मूंग उत्पादन के लिए 20 किग्रा नत्रजन, 50 किग्रा फॉस्फोरस, 20 किग्रा पोटाश की आवश्यक्ता प्रति हैक्टे. की दर से उपयोग करते हैं जिसमें डी.ए.पी.- 108 किग्रा प्रति हैक्टे. व एमओपी 33 किग्रा प्रति हैक्टे. या एनपीके 12:32:16-156 या एनपीके. 20:20:0:13-250 किग्रा प्रति हैक्टे. व एमओपी-34 किग्रा प्रति है का उपयोग करें।

मूंग की फसल में कीट नियंत्रण 

मूंग फसल (Moong Cultivation) में रस चूसक कीट के नियंत्रण के लिये.. फिप्रोनिल प्रतिशत एस.सी. मात्रा- 150 मिली प्रति हैक्टेयर या फिप्रोनिल 40 प्रतिशत डब्ल्यू. जी. इमिडाक्लोप्रिड 40 प्रतिशत डब्ल्यू. जी. मात्रा- 150 ग्राम प्रति हैक्टेयर या एसिटामिप्रिड 20 एस.पी. 125 ग्राम प्रति हैक्टेयर

ये भी पढ़ें मध्य- मार्च से लेकर मध्य जून तक करें अरहर की बिजाई, कृषि वैज्ञानिकों ने यह सलाह की जारी..

• इल्ली के नियंत्रण के लिये- नोवाल्यूरॉन 5.25 प्रतिशत एस.सी. + इन्डोक्साकार्ब 5.50 प्रतिशत एस. सी. मात्रा 850 मिली प्रति हैक्टेयर या इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रतिशत + लूफीन्यूरॉन 40 प्रतिशत मात्रा 75 ग्राम प्रति हैक्टेयर या क्लोरेंट्रानीलीप्रोल 95 प्रतिशत + लेम्डासाएलोथिन 4.65 प्रतिशत मात्रा- 200 मिली प्रतिbहैक्टेयर या ब्रोफलानिलिडे 300 प्रतिशत एस.सी. मात्रा 42-62 ग्राम प्रति हैक्टेयर।:: Moong Cultivation

सब्जी फसलों में :- टमाटर, मिर्च में रस चूसक कीट माहू, मच्छर एवं लीफ कर्ल रोग के नियंत्रण के लिए थायोमिथाक्जाम 25 डब्ल्यू.जी. या एसिटामिप्रिड 20 एस.पी. की मात्रा 50 ग्राम प्रति एकड़ या फिप्रोनिल 5 प्रतिशत मात्रा 100 मिली प्रति एकड़ एवं घुलनशील सल्फर 80 प्रति शत मात्रा 300 ग्राम प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। : Moong Cultivation

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े …एमपी के किसानों के लिए प्रदेश सरकार खर्च करेगी 28000 करोड रु., कृषि कैबिनेट की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, देखें डिटेल..

गेहूं कटते ही तत्काल बोएं यह फसल ; 2 महीने में करेगी मालामाल, जानें टॉप किस्मों और खेती की पूरी जानकारी..

जायद में बोवनी के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी सफेद तिल की यह नई वैरायटी, जानें तिल की खेती के बारे में सब कुछ..

समय एवं लागत बचायेगी यह मशीनें, गेहूं कटाई में काम आने वाले टॉप 5 कृषि यंत्र, देखे कीमत एवं अन्य जानकारी…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment