एमपी सरकार अलग-अलग योजनाओं के तहत किसानों के लिए 28000 करोड रुपए की राशि खर्च करने वाली है, जानें Agriculture Cabinet Decision की डिटेल..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Agriculture Cabinet Decision | मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के लिए संकल्पित है। प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। यही कारण है कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पहली बार कृषि कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक सोमवार को बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में हुई। भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप दिया गया था। : Agriculture Cabinet Decision
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि किसने प्रदेश के किसानों के लिए 28000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। किसानों के लिए क्या-क्या घोषणाएं हुई और अन्य निर्णय हुए, आईए जानते हैं..
CM ने की थी कृषि कैबिनेट बैठक की घोषणा | Agriculture Cabinet Decision
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र के दौरान इस कृषि कैबिनेट की घोषणा की थी। यह प्रदेश सरकार की छठी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक रही। बैठक में निमाड़ अंचल के सात जिलों खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर के कृषि और विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष फोकस रखा गया।
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ शिखरधाम पहुंचकर बाबा भीलट देव के दर्शन किए। बैठक के बाद CM जुलवानिया के भगोरिया हाट में शामिल हुए। हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटे। इस विशेष बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल को छोड़कर करीब 25 मंत्री शामिल हुए। : Agriculture Cabinet Decision
कृषि कैबिनेट की बैठक में यह हुए फैसले
Agriculture Cabinet Decision | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई इस कृषि कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण के लिए 6 विभागों की 16 योजनाओं के लिए 27,746 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। बैठक में वरला ओर पानसेमल माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई।
इसके साथ ही सरसों की फसल को भावांतर योजना के अंतर्गत खरीदने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। मालूम हो कि सरसों की फसल को भावांतर योजना में खरीदने हेतु पंजीयन शुरू हो चुके हैं।
बैठक के दौरान बड़वानी में आधुनिक नवीन कृषि उपज मंडी बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं बड़वानी में खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श कृषि उपज मंडी का फैसला भी किया गया। : Agriculture Cabinet Decision
कृषि कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए मछली उत्पादन से जुड़े कारोबार में निवेश को लेकर नई मत्स्य पालन नीति लाएंगे। नई नीति में मछली उत्पादकों को कोल्ड चेन में निवेश, मार्केटिंग स्ट्रक्चर तैयार करने, रेफ्रिजरेटेड वैन खरीदने और मछलियों के फीड प्लांट लगाने पर सब्सिडी का प्रावधान होगा। इसके साथ ही महाविद्यालयों में एग्रीकल्चर सब्जेक्ट पढ़ाने की तैयारी।
कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसले हुए | Agriculture Cabinet Decision
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भीलटदेव क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं नेशनल शूटिंग चैंपियन वैष्णवी माहुले के पिता को शूटिंग अकादमी के लिए सीएम ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
वर्ष 2026 किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहेगा
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसी उद्देश्य से पर्व के दौरान जनजातीय भाई-बहनों के बीच रहकर लोक संस्कृति के सम्मान के लिए बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। : Agriculture Cabinet Decision
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कृषि कैबिनेट नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के विकास के लिए राज्य सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सरसों को भावांतर योजना में शामिल किया गया
Agriculture Cabinet Decision | बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना में अब सरसों को भी शामिल किया जा रहा है। साथ ही उड़द प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश दलहन-तिलहन सहित कृषि उत्पादों के मामले में देश का बड़ा फूड बास्केट है। सरकार का लक्ष्य है कि कृषि और इससे जुड़े सभी क्षेत्रों में प्रदेश लगातार आगे बढ़े।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





