आइए जानते है खेती किसानी के लिए 5 बेहतरीन पावरट्रैक ट्रैक्टर (Top 5 Powertrac Tractor) की खासियत एवं कीमतों के बारे में,…
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Top 5 Powertrac Tractor | भारत में खेती के काम को आसान और तेज बनाने के लिए ट्रैक्टर की अहम भूमिका होती है। आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर न केवल खेतों की जुताई, बुवाई और कटाई को आसान बनाते हैं, बल्कि किसानों की उत्पादकता भी बढ़ाते हैं। पावरट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी मजबूती, भरोसेमंद प्रदर्शन और बेहतर माइलेज के लिए काफी लोकप्रिय हैं। आज हम आपको यहां पावरट्रैक के 5 बेहतरीन ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी देने जा रहें है, जो खेती किसानी में बढ़िया प्रदर्शन करते है…
1. पॉवर ट्रैक 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर (Powertrac 434 Plus Powerhouse Tractor)
Top 5 Powertrac Tractor | पॉवर ट्रैक 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर खेती के कामों में शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 39 एचपी की पावर के साथ आता है, जिससे जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे भारी कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें लगभग 31 पीटीओ एचपी मिलता है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर और कल्टीवेटर जैसे कृषि उपकरणों को चलाना आसान होता है।
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतर नियंत्रण और स्मूद ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर (Top 5 Powertrac Tractor) की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600 किलोग्राम है, जिससे भारी कृषि इंंप्लीमेंट्स को आसानी से संभाला जा सकता है। इसमें 2339 सीसी का इंजन दिया गया है, जो लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देता है। बता दें कि, में पॉवर ट्रैक 434 प्लस पावरहाउस ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5.96 लाख से 6.20 लाख रुपये तक है।
2. पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर (Powertrac Euro 50 Tractor)
Top 5 Powertrac Tractor | पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर अपनी दमदार ताकत और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 50 एचपी इंजन के साथ आता है और इसमें 3 सिलेंडर का पावरफुल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 2761 सीसी क्षमता के साथ 2000 आरपीएम पर शानदार प्रदर्शन देता है।
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है। साथ ही इसमें मल्टी प्लेट ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक और बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है और इसमें 60 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बता दें कि, भारत में पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर (Top 5 Powertrac Tractor) की कीमत लगभग 7.61 लाख से 7.90 लाख रुपये तक है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
3. पॉवर ट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर (Powertrac Euro 41 Plus Tractor)
Top 5 Powertrac Tractor | पॉवर ट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर भी किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें 45 एचपी का पावरफुल इंजन दिया गया है और इसकी इंजन क्षमता 2490 सीसी है। यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है।
ये भी पढ़ें ग्रीष्मकालीन कद्दू वर्गीय सब्जियों की बुवाई का यह सही समय, इनकी उन्नत वैरायटियों के बारे में जाने..
इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही इसमें 1600 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता और 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें मल्टी प्लेट ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक मिलते हैं। भारत में पॉवर ट्रैक यूरो 41 प्लस ट्रैक्टर की कीमत लगभग 5.92 लाख से 6.20 लाख रुपये तक है।
4. पॉवर ट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर (Powertrac Euro 47 Tractor)
Top 5 Powertrac Tractor | पॉवर ट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर 47 एचपी की पावर के साथ आता है और इसमें 3 सिलेंडर का इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर खेती के लगभग सभी कामों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें लगभग 40.42 पीटीओ एचपी मिलता है, जिससे कई कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है।
इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है। साथ ही इसमें मल्टी प्लेट ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। भारत में पॉवर ट्रैक यूरो 47 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 6.28 लाख से 6.64 लाख रुपये तक है।
5. पॉवर ट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD ट्रैक्टर (Powertrac Euro 50 Plus Next 4WD Tractor)
Top 5 Powertrac Tractor | पॉवर ट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक और ज्यादा पावर के साथ आता है। इसमें 55 एचपी का इंजन दिया गया है, जिससे खेती के बड़े और भारी काम आसानी से किए जा सकते हैं। यह ट्रैक्टर 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे बेहतर स्पीड और कंट्रोल मिलता है।
इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है और 4WD ड्राइव सिस्टम के कारण खेतों में बेहतर पकड़ मिलती है। इसमें डबल क्लच और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। भारत में पॉवर ट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD ट्रैक्टर की कीमत लगभग 8.55 लाख से 8.83 लाख रुपये तक है। : Top 5 Powertrac Tractor
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.





