मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम (Weather Forecast) आइए जानते हैं..
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Weather Forecast | बुधवार शाम से ही मध्य प्रदेश के मौसम में करवट ली। प्रदेश में फरवरी माह के दौरान ऐसा तीसरी बार देखने को मिला। प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम की वजह से जो तेज बारिश एवं हवा का दौर शुरू हुआ वह आज शुक्रवार शाम तक जारी है। बेमौसम मावठे की इस बारिश में किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
प्रदेश के कई जिलों में बुधवार गुरुवार की रात मावठे की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की खड़ी फसल को 80% नुकसान हुआ। फसल के नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी खेतों में उतर गए हैं प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सर्वे का कार्य चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है, आईए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम (Weather Forecast)..
प्रदेश में रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
Weather Forecast | सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके अलावा एक ट्रफ लाइन भी प्रदेश से गुजर रही है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। 21 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट है और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं 22 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयीन क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से सर्दी में कमी आने और दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि अगले चार दिनों तक शहर में बादल छाए रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं मावठा गिरने के संकेत भी जताए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल मौसम (Weather Forecast) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने यह जारी किया पूर्वानुमान
Weather Forecast | मौसम विभाग अगले 48 घंटे का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों अर्थात 21 एवं 22 जनवरी के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर,नर्मदापुरम, हरदा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात और तेज आंधी चलने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, रीवा, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात और झंझावत चलने के आसार हैं। : Weather Forecast
फसल खराब होने पर तत्काल करें यहां शिकायत
मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मावठे की बारिश ओलावृष्टि हुई है। इस दौरान तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान हुआ है, इस नुकसान के मुआवजे के लिए किसान साथी तत्काल फसल बीमा कंपनी को सूचित करें।
फसल खराब होने पर तुरंत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के टोल फ्री नंबर 14447 (24×7 उपलब्ध) या Crop Insurance App के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत करते समय आधार कार्ड, बीमा पॉलिसी नंबर (यदि उपलब्ध हो), पंजीकृत मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज साथ रखें। : Weather Forecast
इसके साथ ही महत्वपूर्ण बात यह है कि फसल नुकसान की सूचना निर्धारित समय सीमा में देना अति आवश्यक है। फसल नुकसानी की सूचना फसल बीमा कंपनी को 72 घंटे में देना जरूरी है, इसलिए देरी न करें।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
👉 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े👉 प्याज की रोपाई के बाद गुणवत्तायुक्त व अधिक उत्पादन के लिए अपनाएं यह वैज्ञानिक सलाह..
👉 एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..
👉सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट जारी, देखें सोयाबीन भाव की रिपोर्ट एवं सोयाबीन प्लांट भाव..
प्रिय किसानों…! 🙏 चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.





