किसानों के लिए बेहतर विकल्प बनी चने की यह वैरायटी, एक से दो पानी में देगी अच्छी पैदावार, कहां मिलेगा बीज जानिए..

उत्तम गुणवत्ता और स्थिर उपज देने वाली Chana Variety RVG 202 चना किस्म की विशेषताएं और यह बीच कहां मिलेगा जानिए..

 

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Chana Variety RVG 202 | इस वर्ष पानी की कमी होने के कारण रबी सीजन में गेहूं का रकबा कम हुआ है और चने का चने का रकबा बढ़ाने की संभावना है। ऐसे में रबी सीजन में चने की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीजों का चयन बेहतर उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

किसान इस समय एक से दो सिंचाई में अच्छी उपज देने वाली किस्म और विशेषकर सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट और पाले की आशंका को देखते हुए किसान ऐसी किस्मों की तलाश करते हैं, जो प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें।

इसी क्रम में RVG-202 चना किस्म किसानों के लिए एक उपयोगी विकल्प के रूप में प्रस्तुत की जा रही है। चने की इस वैरायटी Chana Variety RVG 202 की प्रमुख विशेषताएं एवं कहां मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाला एवं शुद्ध बीज आईए जानते हैं..

RVG-202 चना किस्म की विशेषताएं

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक RVG-202 चना किस्म की प्रमुख विशेषताओं में अत्यधिक ठंड के दौरान पाले के प्रति उच्च प्रतिरोधक क्षमता, उत्तम गुणवत्ता के बीज, रोगों के प्रति अधिक सहनशीलता तथा स्थिर एवं अच्छी उपज देने की क्षमता है। Chana Variety RVG 202

इन विशेषताओं के चलते यह किस्म चने की खेती Chana Variety RVG 202 करने वाले किसानों का ध्यान आकर्षित कर रही है। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी भी किस्म का वास्तविक प्रदर्शन स्थानीय जलवायु, मिट्टी की स्थिति, सिंचाई, बुवाई के समय और कृषि प्रबंधन पर निर्भर करता है, लेकिन चने की इस किस्म ने कई क्षेत्रों में अच्छा रिजल्ट दिया है।

पाले की स्थिति में उपयोगी विकल्प

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में चना रबी मौसम की प्रमुख दलहनी फसलों में शामिल है। फसल की बढ़वार के दौरान अत्यधिक ठंड और पाले का प्रभाव किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। ऐसी परिस्थितियों में किस्म का चयन करते समय उसकी अनुकूलन क्षमता और उपलब्ध कृषि संबंधी जानकारी पर ध्यान देना जरूरी होता है। Chana Variety RVG 202

RVG-202 को पाले के प्रति उच्च प्रतिरोधी विशेषताओं वाली किस्म के रूप पहचान मिल चुकी है, जिससे ठंड की आशंका वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए यह किस्म पहली पसंद बनती जा रही है।

किसान साथी करें प्रमाणित बीज का चयन

कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि खेती में बीज की गुणवत्ता का सीधा संबंध फसल की स्थापना और आगे की बढ़वार से होता है। प्रमाणित बीज खरीदने से किसानों को बीज की गुणवत्ता एवं पहचान के संबंध में अधिक भरोसेमंद आधार मिलता है। कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उचित बीज दर, समय पर बुवाई, संतुलित पोषण और जरूरत के अनुसार सिंचाई से भी फसल के बेहतर विकास में मदद मिल सकती है। Chana Variety RVG 202

रोग सहनशीलता और स्थिर उपज पर जोर

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक RVG-202 चना किस्म की एक अन्य प्रमुख विशेषता यह है कि यह किस्म रोगों के प्रति अधिक सहनशीलता वाली भी है। चने की फसल में रोगों का प्रबंधन समय पर करना महत्वपूर्ण होता है। Chana Variety RVG 202

किसानों को अपने खेत की परिस्थितियों के अनुसार रोगों की पहचान और नियंत्रण के लिए कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। वहीं, स्थिर एवं उत्तम उपज की संभावना के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज के साथ वैज्ञानिक खेती पद्धतियों को अपनाना भी आवश्यक है।

बीज के लिए श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन से करें संपर्क

श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन में यह किस्म 100 प्रतिशत प्रमाणित बीज के रूप में उपलब्ध है। RVG-202 चना किस्म Chana Variety RVG 202 के बीज की बुकिंग, उपलब्धता और अन्य जानकारी के लिए किसान श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन से संपर्क कर सकते हैं।

किसान बीज खरीदने के लिए बुकिंग एवं जानकारी के लिए श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन मोबाइल नंबर :- 9575699947 पर संपर्क करें। इसके साथ ही गायत्री बीज बैंक उज्जैन पर उपलब्ध गेहूं की उन्नत किस्में :–

खाने (चपाती) वाली किस्में

  • GW-543 (अंगद )
  • GW-322
  • DBW-303
  • DBW-327
  • HI-1650 (पूसा ओजस्वी)
  • HI-1687 (पूसा अटल)
  • डयूरम (कठिया) गेहूं किस्में
  • MACS-4135 (धुरंधर)
  • HI-8830 (पूसा कीर्ति)
  • HI-8759 (पूसा तेजस)
  • HI-8713 ( पूसा मंगल)
  • HI-8850 (पूसा प्रचंड )

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की बुआई से पहले नैनो डीएपी से बीजोपचार करने पर बढ़ेगी पैदावार, देखें पूरी जानकारी..

एमपी में इस वर्ष भी होगी भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी, जल्द शुरू होने पंजीयन देखें पूरी डटेल..

किसानों को इन टॉप 3 सरकारी योजनाओं से मिलेगा आर्थिक फायदा, कैसे आप भी उठा सकते है लाभ, जानिए..

केंद्र सरकार ने शुरू की समृद्ध गांव योजना, हर परिवार की जरूरत के अनुसार मिलेगा लाभ, देखें डिटेल…

कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की लिस्ट हुई जारी, किन्हें मिला लाभ देखें..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment