गेहूं की यह नवीन किस्म किसानों को देगी बेहतर उत्पादन जानिए इसके बारे में..

गेहूं की यह किस्म किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, आईए जानते हैं इस (Wheat Variety Hi 1650)किस्म के बारे में..

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

Wheat Variety Hi 1650 | मध्य प्रदेश के किसानों के लिए गेहूं की HI 1650 किस्म, जिसे पूसा ओजस्वी के नाम से जाना जाता है, रबी सीजन में खेती का एक अच्छा विकल्प हो सकती है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI) के इंदौर स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने इस किस्म को विकसित किया है। यह किस्म मध्य भारत के लिए अनुशंसित है और समय पर बुवाई तथा सिंचाई की सुविधा वाले खेतों में उपयोगी मानी जाती है।

गेहूं की यह किसम किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, किसान इको लगाकर अधिक उत्पादन कर सकते हैं, आईए जानते हैं इस खबर के माध्यम से यह किस्म कहां से मिलेगी, यह किस्म Wheat Variety Hi 1650 कितना उत्पादन देती हेै एवं यह कितने दिनों में पैक कर तैयार हो जाती है ले पूरी जानकारी..

गेहूँ एच.आई.-1650 (पूसा ओजस्वी) 

गेहूँ अनुसंधान केन्द्र (IARI) द्वारा गेहूँ की बॉयो फोर्टीफाईड किस्म एच. आई. 1650 (पूसा ओजस्वी) देश के मध्यक्षेत्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बुंदेलखंड क्षेत्र हेतु समय पर बोनी हेतु चपाती, ब्रेड, बिस्किट के लिये उपयुक्त हाल ही में जारी की है। Wheat Variety Hi 1650

इस किस्म का दाना सुडोल, चमकदार, आकर्षक, लम्बाकार रंग अम्बर (सुनहरा), 1000 दानो का वजन लगभग 50 ग्राम, वाली में दाने खिरने की समस्या नहीं, बॉयो फोर्टिफाईड किस्म होने से इसमें जिंक (42.7), आयरन (39.5) पी.पी.एम. एवं प्रोटीन (11.4%) होने के कारण इस किस्म में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में है। इस किस्म की रोटी सफेद, मुलायम, स्वादिष्ट, ब्रेड, बिस्किट एवं अन्य बेकरी आयटम के लिये अत्यंत उपयुक्त है।

इस किस्म की बाली सफेद, पत्तियाँ चौड़ी, सतह मोमी, मजबूत पर्ण झूके हुए तथा पौधा मध्यमऊँचाई का लगभग 90-92 से. मी. पौधा कम ऊँचाई का होने से आड़ा (लाजिंग) पड़ने की समस्या नहीं रहती है।

Wheat Variety Hi 1650 की बीज दर 100 किलो हेक्टेयर या 40 किलो एकड़, लाईन से लाईन की दूरी 20 से.मी. 1 नवम्बर से 25 नवम्बर तक समय पर बोनी करने पर तथा संतुलित मात्रा में उवर्रक एन. पी. के. 120:60:40 तथा अनुशंसित मात्रा में जिंक तथा समय-समय पर 4-5 सिंचाई देने पर आदर्श परिणाम।

एक हेक्टेयर में कितनी होती है पैदावार

इस किस्म का अधिकतम उत्पादन आदर्श परिस्थिति में लगभग 73 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है पर व्यवहारिक रूप से कुछ किसानों द्वारा इस किस्म का चमत्कारी उत्पादन 17 क्विंटल बीघा तक भी लिया गया है। Wheat Variety Hi 1650

व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह किस्म कितने दिनों में पककर तैयार होती है?

Wheat Variety Hi 1650 गेहूं की फसल सामान्यतः लगभग 115 से 120 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस कारण किसान फसल चक्र की योजना बनाते समय इसकी अवधि को ध्यान में रख सकते हैं। समय पर बुवाई करने से फसल को अनुकूल मौसम का लाभ मिल सकता है।

किसानों को ध्यान रखना चाहिए कि तापमान, बुवाई की तारीख और सिंचाई की स्थिति के अनुसार फसल पकने की अवधि में अंतर हो सकता है।

दाने की गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता

पूसा ओजस्वी की एक प्रमुख विशेषता इसकी पत्ती और तने के रतुआ रोग के प्रति उच्च प्रतिरोधक क्षमता है। इस किस्म के दानों में जिंक की मात्रा भी उल्लेखनीय बताई गई है। आधिकारिक किस्म संबंधी संकलन में जिंक की मात्रा लगभग 42.7 पीपीएम दर्ज है। Wheat Variety Hi 1650

रोग प्रतिरोधक क्षमता होने के बावजूद किसानों को खेत की नियमित निगरानी करनी चाहिए। यदि फसल में पत्तियों पर असामान्य धब्बे, पीलापन या अन्य लक्षण दिखाई दें, तो कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर उचित उपाय करना चाहिए।

बीच के लिए यहां संपर्क करें

श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन में यह किस्म 100 प्रतिशत प्रमाणित बीज के रूप में उपलब्ध है। एच आई 1650 पूसा ओजस्वी गेहूं के बीज की बुकिंग, उपलब्धता और अन्य जानकारी के लिए किसान श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन से संपर्क कर सकते हैं।

Wheat Variety Hi 1650 किसान बीज खरीदने के लिए बुकिंग एवं जानकारी के लिए श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन मोबाइल नंबर :- 9575699947 पर संपर्क करें।

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह  एवं खेती किसानी से जुड़ी जानकारी (Advice from agricultural experts) आप तक पहुंचाने के लिए चौपाल समाचार की टीम काम कर रही है, एग्रीकल्चर न्यूज़ से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। 

धन्यवाद -: चौपाल समाचार की टीम हमेशा आपके लिए तत्पर..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment