कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर, अब कपास की तुड़ाई करना होगी आसान, जानिए कैसे..

कपास की तुड़ाई (Cotton Picking Machine) को लेकर यह नई मशीन किसानों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है जानिए डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Cotton Picking Machine | खेती किसानी में नई-नई तकनीकों से किसानों को लगातार फायदा हो रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से खेती के कार्य में जहां सुविधा बड़ी है वहीं समय की बचत होने के साथ-साथ लागत में भी कमी हो रही है।

केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सीआईएई) नए-नए कृषि यंत्र के माध्यम से किसानों की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी वाली बात यह है कि केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा हाल ही में एक नई कॉटन पीकर मशीन बनाई है। यह मशीन कपास (Cotton Picking Machine) को तेजी से और आसानी से एकत्र करती है। इस मशीन के बारे में आईए जानते हैं डिटेल..

अब आसानी पूर्वक होगी कपास की तुड़ाई

कपास की खेती (Cotton Picking Machine) करने वाले किसान कपास की तुड़ाई का कार्य परंपरागत तरीके से करते आ रहे हैं कपास की तुड़ाई हाथों से की जाती है। कपास की तुड़ाई का यह कार्य मशीन के द्वारा किया जा सकेगा। किसानों को अब तुड़ाई का काम पुराने तरीकों से हाथों से नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (सीआईएई) ने एक नई कॉटन पिकर मशीन बनाई है। इस मशीन के द्वारा कपास की चौड़ाई का कार्य होगा। इस मशीन का सजीव प्रदर्शन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद कपास के खेत में जाकर किया।

मजदूरों की जरूरत कम होगी, लागत में आएगी कमी | Cotton Picking Machine

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कपास की तुड़ाई करने वाले इस मशीन को खेत में चलाकर देखा। कपास के खेत में यह मशीन बहुत ही आसानी से और जल्दी काम कर रही थी। कृषि मंत्री ने बताया कि पारंपरिक तरीके से कपास तुड़ाई में बहुत समय और श्रम लगता है।

किसानों को इसके लिए मजदूरों की जरूरत होती है और लागत भी अधिक होती है। लेकिन नई कॉटन पिकर मशीन इस पूरी प्रक्रिया को आसान बना देती है। मशीन चलते ही कपास पौधों से अलग होकर सीधे टैंक में जमा हो जाती है। इससे किसानों को अलग से संग्रहण की जरूरत नहीं रहती और समय भी बचता है। : Cotton Picking Machine

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

गौरतलब है कि कपास की खेती करने वाले किसानों को अक्सर मजदूरों की कमी और बढ़ती मजदूरी का सामना करना पड़ता है। किसानों को अब इस परेशानी से निजात मिलेगी। केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा तैयार की गई इस नई मशीन से तुड़ाई की गति बढ़ जाती है, श्रम लागत कम हो जाती है और काम जल्दी हो जाता है। मंत्री ने कहा कि इससे फसल की गुणवत्ता भी बनी रहती है और किसानों को लाभ होता है।

किसानों की आमदनी बढ़ेगी

Cotton Picking Machine | सीआईएई की यह मशीन खास तौर पर भारतीय खेतों और छोटे किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इससे किसानों को कम समय में ज्यादा काम करने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया, तो कपास उत्पादन में नई क्रांति आ सकती है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खेती और भी फायदेमंद बनेगी।

केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के विशेषज्ञों का मानना है कि यह कॉटन पिकर मशीन कपास (Cotton Picking Machine) किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होगी। अब मेहनत कम होगी, समय बचेगा और फसल की गुणवत्ता भी अच्छी बनी रहेगी। किसानों की जिंदगी पहले से आसान और लाभकारी बनेगी, जिससे वे खुशहाल रह सकेंगे।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े अरहर और सरसों पर कीटों का हमला, पैदावार प्रभावित होने की संभावना, कीट नियंत्रण के लिए तत्काल यह करें उपाय..

 प्याज की रोपाई के बाद गुणवत्तायुक्त व अधिक उत्पादन के लिए अपनाएं यह वैज्ञानिक सलाह..

 एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..

सोयाबीन के भाव में लगातार गिरावट जारी, देखें सोयाबीन भाव की रिपोर्ट एवं सोयाबीन प्लांट भाव..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment