एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं पर मिलेगा बोनस, उड़द पर 600 रुपए प्रोत्साहन, पंजीयन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई..

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी (MSP Purchase) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। देखें डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

MSP Purchase | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार ने गेहूं खरीदी पर ₹40 प्रति क्विंटल बोनस और उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है, ताकि अधिक से अधिक किसान पंजीयन करा सकें और सरकारी खरीदी (MSP Purchase) का लाभ ले सकें।

गेहूं पर मिलेगा ₹40 प्रति क्विंटल बोनस

प्रदेश में इस साल गेहूं खरीदी (MSP Purchase) पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा ₹40 प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और उन्हें फसल का बेहतर दाम मिल सकेगा।

उड़द की खेती बढ़ाने के लिए ₹600 प्रोत्साहन | MSP Purchase

राज्य सरकार ने उड़द की खेती को बढ़ावा देने के लिए खरीदी पर ₹600 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। सरकार का मानना है कि इससे किसान दलहनी फसलों की ओर भी अधिक ध्यान देंगे और फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस

सीएम ने गेहूं खरीदी (MSP Purchase) पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस और उड़द खरीदी पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सिंचाई हेतु दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे किसानों को रात में सिंचाई के दौरान होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं के जोखिम से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें एमपी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए तारीख की हुई घोषणा, 2 दिन में करवा लें पंजीयन, देखें पूरी जानकारी..

इन फसलों के तय समर्थन मूल्य | MSP Purchase

गेहूं – ₹2585 प्रति क्विंटल

धान (सामान्य) – ₹2369 प्रति क्विंटल

सोयाबीन – ₹5328 प्रति क्विंटल

उड़द – ₹7400 प्रति क्विंटल

मूंग – ₹8558 प्रति क्विंटल

अरहर – ₹8000 प्रति क्विंटल

चना – ₹5875 प्रति क्विंटल

मसूर – ₹7000 प्रति क्विंटल

सरसों – ₹6200 प्रति क्विंटल

(प्रदेश में मुख्य रूप से गेहूं, धान, चना, मसूर और सरसों की सरकारी खरीदी होती है।)

गेहूं बोनस पर कांग्रेस ने उठाए सवाल | MSP Purchase

सरकार की घोषणा पर कांग्रेस के किसान नेता केदार सिरोही ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसान लंबे समय से गेहूं का भाव ₹2700 प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार ने केवल ₹40 बोनस की घोषणा की है। उन्होंने इसे किसानों की मांग से कम बताया है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े किसानों का काम होगा आसान, महिंद्रा ने 4 दमदार ट्रैक्टर लॉन्च किए, भारत का पहला AI बोलने वाला ट्रैक्टर शामिल

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..

 लहसुन में लगा रोग, पौधे मुड़कर पीले पड़ रहे हैं, सूखने लगी फसल, इस रोग के निदान के लिए यह करें उपाय..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment