कल 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18 हजार 640 करोड रुपए, आपका नाम है या नहीं फटाफट जानें..

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Samman Nidhi Scheme) किन-किन किसानों को मिलने वाली है आईए जानते हैं..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

PM Samman Nidhi Scheme | प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 9.32 करोड़ किसान लाभान्वित हैं, जो देश के कृषि क्षेत्र में आर्थिक सशक्तिकरण का प्रतीक है। इन किसानों को कल डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर DBT transfer के तहत 18 हजार 640 करोड़ की राशि सीधे खातों में जमा होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की यह 22वीं किस्त है, इससे पहले किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी है।

योजना (PM Samman Nidhi Scheme) के अंतर्गत पात्र किसानों को ही लाभ मिले एवं पारदर्शिता के लिए सरकार ने 22वीं किस्त के पहले कई बदलाव किए हैं। इन बदलावों के पश्चात किन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा, आईए जानते हैं..

कल 13 मार्च 2026 मिलेगी 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi Scheme) का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी, जिससे किसानों को स्थायी आय का स्रोत मिल सके। हर वर्ष किसानों को ₹6000 का समर्थन दिया जाता है। सरकार द्वारा सीधे बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की जाती है। इस योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी होने वाली है। यह योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि विभाग ने अपात्र किसने की जारी की सूची

इधर PM Samman Nidhi Scheme 22वीं किस्त के पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नवीनतम किस्त के लिए किसानों की पीएम किसान स्थिति और लाभार्थी सूची के साथ- साथ pmkisan.gov.in पर अस्वीकृत सूची भी प्रकाशित कर दी है। किसान pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और आधार कार्ड विवरण प्रदान करके आसानी से ऑनलाइन अपनी स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना पूरे भारत के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र किसान को लगातार तीन किस्तों में 6000 की रकम मिलती है। प्रत्येक PM Samman Nidhi Scheme किस्त में 2000 रुपये सीधे बैंक हस्तांतरण के माध्यम से भेजे जाते हैं। कुछ लाभार्थियों के नाम विभिन्न कारणों से पीएम किसान अस्वीकृत सूची में आ सकते हैं। इसका मतलब है कि जब तक विसंगति या त्रुटि का समाधान नहीं हो जाता, किसान लाभार्थी को कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी।

अपात्र करने के यह कारण है

जिन किसानों को PM Samman Nidhi Scheme अपात्र घोषित किया गया है उनके निम्नलिखित कारण है ;–

अमान्य आधार कार्ड नंबर,

गलत IFSC कोड,

अमान्य या निष्क्रिय बैंक खाते,

आयु 18 वर्ष से कम होना।

भूमि की अस्पष्ट तस्वीर ।

KYC सत्यापित नहीं है।

ये मुद्दे ज्यादातर PM Samman Nidhi Scheme आधिकारिक योजना पोर्टल से किसानों के आवेदनों को अस्वीकार करने का कारण बन रहे हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नवीनतम किस्त के लिए किसानों की पीएम किसान स्थिति और लाभार्थी सूची के साथ-साथ pmkisan.gov.in पर अस्वीकृत सूची भी प्रकाशित कर दी है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

पीएम किसान अस्वीकृत सूची

पीएम किसान योजना (PM Samman Nidhi Scheme) के तहत कई आवेदन इसलिए खारिज कर दिए गए क्योंकि कई किसान अपात्र थे। हाल ही में सरकार ने 1 करोड़ 38 लाख किसानों को पीएम किसान योजना के लिए अपात्र घोषित कर दिया, क्योंकि उनके नाम करदाताओं की सूची में थे। कर देने वाले किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। सरकार ने अस्वीकृत/अपात्र किसानों के नाम पीएम किसान अस्वीकृत सूची में जोड़ दिए हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि की अस्वीकृत सूची कैसे देखें ?

PM Samman Nidhi Scheme | किसान pmkisan.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और आधार कार्ड विवरण प्रदान करके आसानी से ऑनलाइन अपनी स्थिति की जाँच कर सकते हैं। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा घोषित इस पहल का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। किसान नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएम किसान अस्वीकृत सूची में अपना नाम खोज सकते हैं :–

पीएम किसान वेबसाइट पर लॉग इन करें।

होम पेज पर, ‘डैशबोर्ड’ पर क्लिक करें।

राज्य, जिला, उप-जिला और गाँव भरें ।

‘दिखाएँ’ विकल्प पर क्लिक करें।

आधार स्थिति में ‘अस्वीकृत’ विकल्प चुनें।

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Samman Nidhi Scheme) अस्वीकृत सूची प्रदर्शित होगी, जिसमें अस्वीकृत लोगों की जानकारी और अस्वीकृति के कारण होंगे। लाभार्थी पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने भुगतान की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।

हालाँकि, यदि किसी लाभार्थी को किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो पीएम किसान अस्वीकृत सूची की जाँच करना और अस्वीकृति के कारणों का पता लगाना आवश्यक है ताकि इसे ठीक किया जा सके और योजना की अगली किस्त प्राप्त की जा सके।

इन किसानों को भी सूची से हटाया जाएगा

सरकारी नौकरी वाले किसानों को इस PM Samman Nidhi Scheme लाभार्थी सूची से हटाया जाएगा। इसके साथ ही आईटीआर दाखिल करने वाले किसानों को भी सूची से हटाया जा सकता है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े.. पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की आधिकारिक तिथि जारी हुई, करोड़ों किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये

50 हजार किसानों को तारबंदी के लिए मिलेंगे 228 करोड रुपये, पढ़ें पूरी जानकारी..

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

एमपी के किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ, उड़द पर मिलेगा 600 रूपये का बोनस, कैबिनेट ने इन घोषणाओं को भी दी मंजूरी…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment