शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी पर गोठड़ा माताजी ने वार्षिक भविष्यवाणी (Gothra Mata) की।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Gothra Mata | रतलाम जिले के जावरा तहसील के गोठड़ा गांव के समीप मलेनी नदी किनारे स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी गोठड़ा माताजी मंदिर में शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि की नवमी पर वार्षिक भविष्यवाणी हुई। हवन-पूजन के बाद पंडा नागूलाल चौधरी ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच भविष्यवाणी की। आने वाले वर्ष के मौसम, खेती, व्यापार और सामाजिक परिस्थितियों को लेकर बताया।
Gothra Mata भविष्यवाणी के पहले मंदिर पर पूजा पाठ हुई। ढोल-ढमाकों के साथ पंडा नागुलाल चौधरी को मलेनी नदीं पर लाया गया। यहां एक चबूतरे पर खड़े होकर उन्होंने भविष्यवाणी की। पंडा नागूलाल चौधरी ने गेहूं, सोयाबीन और लहसुन के भाव अच्छे रहने के संकेत दिए। प्याज के भावों में उतार-चढ़ाव होने की बात कही। सोयाबीन में इल्ली की शिकायत रहेगी।
काली और सफेद फसलों (वस्तुओं) के भाव अधिक रहने की संभावना है। गेहूं, चना समेत सभी फसलें अच्छी होगी। कुछ स्थानों पर गेहूं में खराबी आ सकती है। साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी उठापटक और हलचल का दौर बने रहने की बात कही।
Gothra Mata भविष्यवाणी के अनुसार इस साल तीन बार बोवनी के योग बताते हुए कहा कि खेतों में बोवनी को को लेकर उलझन की स्थिति रहेगी। बीज दोगुना रखना पड़ेगा। पहली बोवनी आषाढ़ माह की एकम से दशमी तक, दूसरी बोवनी आधे आषाढ़ की एकम से पंचमी तक और तीसरी बोवनी आषाढ़ अंत से सावन प्रारंभ तक करना बताया। हाथों से बोवनी की सलाह दी। बहते और आते आषाढ़ में बोवनी अच्छी रहने की संभावना जताई है।
बढ़ेगी बीमारिया, लोगों को घरों में रहने की सलाह दी
Gothra Mata भविष्यवाणी में सितंबर-अक्टूबर के दौरान बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताई है। साथ ही उन्होंने हवन-पूजन के माध्यम से राहत मिलने की बात कही है। वैशाख से आषाढ़ तक ऐसी बीमारी फैल सकती है कि लोगों को घरों में ही रहना पड़े। गाय-भैंस में बीमारियों सामने आने के संकेत भी जताए है। साथ ही भूकंप, तेज आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भी संभावना जताई है।
पंडा चौधरी ने इस वर्ष आगजनी और तेज हवाओं का प्रकोप अधिक रहने पर संभावना जताई है। उन्होंने वैशाख माह में भी वर्षा होने के संकेत दिए है। ज्येष्ठ माह के प्रारंभ में कम और अंत में अधिक वर्षा होगी। सावन में कहीं अधिक तो कहीं बहुत कम बारिश होने की बात कही। आधे सावन में सामान्य वर्षा एवं भादवा माह में आधा समय सूखा और आधे समय बारिश होने की बात कही। Gothra Mata ने बारिश से नुकसान की भी संभावना जताई है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
इसलिए खास मानी जाती है भविष्यवाणी
Gothra Mata भविष्यवाणी खासकर साल भर की खेती किसानी के लिए होती है। इस दौरान साल भर की घटनाओं को लेकर भी पंडा चौधरी द्वारा संभावनाए जताई जाती है। मालवा अंचल में काफी सालों से यह भविष्यवाणी हो रही है। इस भविष्यवाणी को सुनने रतलाम के अलावा प्रदेश के अन्य जिलो से बड़ी संख्या में किसान आते है।
मान्यता है कि माताजी की कृपा से पंडा के मुख से निकली भविष्यवाणी किसानों के लिए लाभदायक रहती है। भविष्यवाणी से किसान खेती व फसलों को लेकर आगे की रणनीति तैयार करता है।
Gothra Mata ने यह भी संकेत दिए
• सोना-चांदी में आम लोगों को निवेश नहीं करने की सलाह दी। भावों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
• राजनीति में भारी उथल-पुथल और विवाद होने की संभावना जताई।
• विश्व स्तर पर देशों के बीच युद्ध जारी रहने और इस वर्ष उसके और बढ़ने के संकेत दिए।
• अपने और पशुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रखने को कहा।
• गोमाता और बेटियों की रक्षा करने, जातिगत विवाद खत्म करने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। : Gothra Mata
• बीमारी समाप्त होने पर बजरंग बली जी का हवन, अभिषेक और पूजन करने की सलाह दी। साथ ही धरती माता और देवताओं की पूजा करने पर जोर दिया।
• भविष्यवाणी में व्यापारियों के लिए यह वर्ष ठीक रहने की संभावना जताई।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।





