बाजार में आया 17% सल्फर युक्त नया यूरिया, किसानों के लिए क्या है खास क्या रहेंगे दाम, जानिए…

अब तक किसान जिस यूरिया का उपयोग करते आ रहे थे, उसमें *नाइट्रोजन 46%* होती थी। नया यूरिया (Urea Gold) अब बाजार में… किसानों के लिए क्या बदला? जानिए सबकुछ….

Urea Gold | खेती किसानी में अधिकतर उत्पादन लेने के लिए 90 प्रतिशत किसान उर्वरक (Urea Gold) का प्रयोग करते है। फसल में उर्वरक का इस्तेमाल पौषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए किया जाता है। केंद्र सरकार ने साल 2026 के बजट पेश होने से पहले देश के करोड़ों किसानों के लिए यूरिया उर्वरक के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने सल्फर कोटेड यूरिया के 40 किलो का बैग अब 254 रुपये में मिलेगा।

खास बात यह है कि कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह फैसला 1985 के उर्वरक (नियंत्रण) आदेश के तहत लिया गया है और आदेश जारी होने के दिन से लागू है। यह निर्धारित दाम चाय, कॉफी और रबर के बागानों के उत्पादकों के साथ-साथ अन्य किसानों को डीलरों, निर्माताओं, आयातकों और पूल हैंडलिंग एजेंसियों द्वारा की जाने वाली बिक्री पर लागू होगा। : Urea Gold

अब 254 रुपये में मिलेगा 40 किलो का बैग, सल्फर कोटेड यूरिया पर मुहर

मंत्रालय ने कहा कि उचित कीमत का उद्देश्य किसानों को निश्चित और नियंत्रित दर पर यूरिया उपलब्ध कराना है। सरकार ने यह भी कहा है कि तय अधिकतम मूल्य में जीएसटी या अन्य केंद्रीय/स्थानीय कर शामिल नहीं हैं। अगर ये लागू हों, तो अलग से लगाए जा सकते हैं।

बड़ी बात यह है कि छोटे पैकेज वाली यूरिया थैलियों के लिए डीलरों को अतिरिक्त पैकिंग चार्ज लेने की अनुमति है। इनमें 2 किलो की थैलियों के लिए 1.50 रुपये, 5 किलो की थैलियों के लिए 2.25 रुपये, 10 किलो की थैलियों के लिए 3.50 रुपये और 25 किलो की थैलियों के लिए 5.00 रुपये शामिल हैं। : Urea Gold

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है और इस पर संयुक्त सचिव फ्रैंकलिन एल. खोबंग के हस्ताक्षर हैं। सल्फर कोटेड यूरिया में नाइट्रोजन के साथ सल्फर की कोटिंग होती है। सल्फर पौधों के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए जमीन में हो रही सल्फर की कमी को पूरा करने में मदद करती है।

इसके अलावा सल्फर पौधों में प्रोटीन बनाने और रोग से सुरक्षा करता है। इसके उपयोग से फसलों की उत्पादन बढ़ता है। सल्फर कोटेड यूरिया मिट्टी में उर्वरकता की कमी को दूर करता है। साथ ही सल्फर कोटेड यूरिया आर्थिक दृष्टि से और गुणवत्ता के हिसाब से मौजूदा नीम कोटेड यूरिया से बेस्ट है। यह यूरिया मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करता है। : Urea Gold

यह पौधों में नाइट्रोजन यूज एफिशिएंसी को बढ़ाता है। इससे फसल का उत्पादन बढ़ता है। इसके इस्तेमाल से उर्वरक की खपत भी कम होती है। साथ ही फसल की गुणवत्ता बढ़ती है। खास करके तिलहनी फसलों के लिए सल्फर बेहद जरूरी है। : Urea Gold

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े किसानों का काम होगा आसान, महिंद्रा ने 4 दमदार ट्रैक्टर लॉन्च किए, भारत का पहला AI बोलने वाला ट्रैक्टर शामिल

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..

 लहसुन में लगा रोग, पौधे मुड़कर पीले पड़ रहे हैं, सूखने लगी फसल, इस रोग के निदान के लिए यह करें उपाय..

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment