90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

कम दिनों में पककर अच्छा उत्पादन देने वाली सोयाबीन की एक अर्ली नवीन किस्म (JS 2433 Soybean Variety) की पूरी जानकारी देखें..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

JS 2433 Soybean Variety | मध्य भारत में किसान साथी अर्ली सोयाबीन की वैरायटी बोना पसंद करते हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि मानसून जाते-जाते मध्य भारत में बहुत ही कम बारिश करता है,

जिसके कारण लेट पकने वाली वैरायटी पूरी तरह पक कर पैक नहीं पाती है और उत्पादन प्रभावित होता है। इसके साथ-साथ जल्दी पक कर तैयार होने वाली वैरायटी के बाद किसानों को अगेती आलू मटर की फसल लेने में भी सुविधा होती है।

इधर दूसरी ओर इस वर्ष मौसम वैज्ञानिक अलिंदों की संभावना जाता रहे हैं जिसके कारण मानसूनी बारिश कम होने की संभावना बनी हुई है ऐसे में किसानों की पहली पसंद जल्दी पकने वाली सोयाबीन की किस्में हो गई है। JS 2433 Soybean Variety

जल्दी पकने वाली किस्म में सबसे अधिक चर्चा 9560 सोयाबीन वैरायटी की होती है इस वैरायटी में समय के साथ-साथ अब इसमें वायरस की समस्या आने लगी है, जिसके कारण अब इसकी बुवाई करना जोखिम भरा हो गया है।

ऐसी स्थिति में किसानों के लिए अच्छी बात यह है कि सोयाबीन की एक नई रिलीज हुई है, जो उत्पादन और पकने की अवधि के हिसाब से 9560 सोयाबीन की बराबरी करने वाली है, आईए इस वैरायटी JS 2433 Soybean Variety की पूरी जानकारी देखते हैं..

9560 वैरायटी का विकल्प बनी यह सोयाबीन वैरायटी

किसानों को जे. एस. 95-60 व जे. एस. 20 34 के बाद जिनमें वायरस, कम उँचाई फुटने (शेटरिंग) निरंतर कम हो रहे उत्पादन आदि समस्याएँ देखी गई है, इन सबका निदान देने वाली कोई एडवांस जनरेशन की अर्ली किस्म उन्हें एक बेहतर विकल्प के रूप नही मिल पा रही थी। JS 2433 Soybean Variety

लेकिन किसानों की इन समस्याओं के समाधान एवं एक आदर्श विकल्प के रूप में जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्व विद्यालय, जबलपुर (J.N.K.V.V.) म.प्र. द्वारा वर्षो के गहन अनुसंधान के पश्चात एक नई सोयाबीन की अर्ली किस्म जे. एस. 24-33 अवधि लगभग 88-90 दिन विकसित की गई है, जो कि पूर्व में जारी परंपरागत सोयाबीन किस्मों 95-60 एवं 20-34 व अन्य से अधिक एडवांस किस्म है। यह वैरायटी अब धीरे-धीरे 9560 सोयाबीन वैरायटी का विकल्प बनती जा रही है।

इन क्षेत्रों के लिए हुई अनुशंसित

सोयाबीन की अर्ली किस्म जे. एस. 24-33 बेहतर वायरस एवं कीट रोधक क्षमता, फुटने (शेटरिंग) की समस्या नही अच्छी उँचाई जो कि मेकेनिकल हर्वेस्टर के लिये उपयुक्त आदि गुणों के अतिरिक्त उच्च उत्पादन क्षमता के बहुगुणी विशेषताओं के साथ देश के मध्यक्षेत्र म.प्र. राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में विदर्भ, मराठवाड़ा व उ.प्र. के बुदेलखण्ड क्षेत्र हेतु अनुशंसित की गई है। JS 2433 Soybean Variety

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

सोयाबीन की अर्ली किस्म 24-33 की विशेषताएं

सोयाबीन की अर्ली किस्म जे. एस. 24-33 के प्रमुख गुण (केरेक्टर) की बात करें तो इस किस्म के दाने का आकार गोलाकार, मध्यम, बोल्ड पीला, चमकदार, हायलम का रंग काला 100 दानों का वजन लगभग 11.25 ग्राम अंकुरण क्षमता बहुत अच्छी लगभग 85-90 प्रतिशत तक रहती है। JS 2433 Soybean Variety

इस किस्म के पौधो का आकार अर्द्ध फैलाव वाला मध्यम अच्छी उँचाई वाला उँचाई लगभग 50 से. मि. रहता है, जिसके चलते यह मेकेनिकल हरवेस्ट के लिये उपयुक्त रहती है।

खास बात यह है कि इस किस्म की ब्रांचिंग अर्थात फूटाव अच्छा होता है, सेमिइरेक्ट टाईप का पौधा होता है। फुलों का रंग परपल (बैंगनी) आधे फूल आने की अवधि लगभग 35 से 40 दिवस रहती है। JS 2433 Soybean Variety

तीन व चार दाने की फलियाँ और रोग प्रतिरोधी किस्म

सोयाबीन की अर्ली किस्म जे. एस. 24-33 की फलियों का रंग भूरा (ब्राउन) फलियाँ चीकनी रोएंदार नहीं होती है, इस वैरायटी JS 2433 Soybean Variety की फलियों में चटकने (शेटरिंग) की समस्या नहीं होती है, तीन व चार दाने की फलियाँ,

फलियाँ झुमके में, इन्टरनोड शार्ट होने से भी अधिक फलियाँ कोटीलीडन कलर (दाल का रंग) पीला तेल की मात्रा 20.65 प्रतिशत, रोग येलो मोजेक चारकोल रॉट व जड़ सड़न के लिये प्रतिरोधी क्षमता सहनशीलता, कीटरोधक क्षमता पत्ती चुसने वाले व पत्ती काटने वाले कीटों के लिए प्रतिरोधी क्षमता / सहनशीलता आदि गुणों के कारण इस किस्म को मल्टीपल रेजीस्टेस वैरायटी की श्रेणी में रखा जा सकता है।

सोयाबीन की अर्ली किस्म 24-33 की बीज दर

आलू, प्याज, लहसुन, मटर, डालर चना, शरबती गेहूँ आदि अगाति फसल लेने वाले किसानों के लिये सोयाबीन की यह अर्ली किस्म JS 2433 Soybean Variety वरदान सिद्ध होगी।

जल्दी कटाई होने के गुण के कारण खेत में उपलब्ध वर्षाकाल की नमी का उपयोग करते हुए असिंचित अवस्था में, सुखे की स्थिति या कम वर्षा की स्थिति में भी यह किस्म लगाने वाले किसान रबी की सुखा निरोधक किस्में लगाकर भी खेती कर पूरा लाभ प्राप्त कर सकते है।

इस किस्म की बीज दर 40 किलो प्रति एकड़ लाईन से लाईन की दूरी 14 इंच रखने आदर्श कार्यमाला अपनाने फर्टिगेशन मैनेजमेंट, जल निकासी, खरपतवार नियंत्रण, कीट, पौध संरक्षण की उत्तम व्यवस्था रखने पर आदर्श परिणाम मिलता है। JS 2433 Soybean Variety

सोयाबीन की अर्ली किस्म 24-33 की पैदावार

आदर्श परिस्थितियों में व्यवहारिक रुप से इस अर्ली किस्म की उच्च उत्पादन क्षमता का उपयोग करते हुए 30 क्विंटल या इससे अधिक उत्पादन प्रति हेक्टेयर लिया जा सकता है। JS 2433 Soybean Variety

सोयाबीन की यह नवीनतम उन्नत अर्ली किस्म जे. एस. 24-33 अपने आदर्श गुणों के कारण अतिशीघ्र पुरानी परम्परागत किस्मों को विस्थापित कर अपना एक उच्च स्थान बनाकर किसानों एवं बड़े कृषि क्षेत्र में आच्छादित होकर किसानों की पहली पसंद बनकर सफलतापूर्वक अपना नाम बनाने में सफल होगी।

किसान साथी बीज के लिए यहां संपर्क करें

JS 2433 Soybean Variety किसानों के बीच वसुंधरा सीड्स विश्वास का प्रतीक बन चुका है। वसुन्धरा सीड्स से बीज लेने के लिए किसान साथी यहां संपर्क करें

51, राजस्व कॉलोनी, टंकी पथ, उज्जैन (म.प्र.)

फोन : 2530547 मो. : 9301606161, 9425332517

गोडाऊन : बड़ी उद्योगपुरी, मक्सी रोड, महावीर तोल कांटे के पास, गोल्डन टाइल्स के सामने, उज्जैन (म.प्र.)

मो. 9669176048, 7649839062

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े कपास बुवाई की यह पद्धति बढ़ाएगी पैदावार, देखें पूरी जानकारी..

 10 बीघा से ऊपर के खाते वालों के स्लाट बुक नहीं हो रहे, प्रति बीघा इस मात्रा में गेहूं की खरीदी होगी, देखें नई गाइडलाइन..

एमपी में गेहूं खरीदी को लेकर स्लॉट की बुकिंग नहीं हुई शुरू, कब से होगी खरीदी एवं क्या रहेगी प्रक्रिया, जानिए..

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..”

  1. बहुत-बहुत धन्यवाद आपका यह प्रयास बहुत अच्छा है मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं जय श्री राम

    Reply

Leave a Comment