मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…

देश में 4 दिन पहले 26 मई को केरल पहुंचेगा मानसून। मप्र. में कहां से एंट्री करेगा मानसून (MP Monsoon 2026) एवं कहां कितनी बारिश के आसार। जानिए।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

MP Monsoon 2026 | मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरलम पहुंच सकता है। इसके बाद यह आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मध्यप्रदेश में मानसून 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि मानसून (MP Monsoon 2026) प्रदेश के पश्चिमी हिस्से-खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर के रास्ते एंट्री ले सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। औसतन 30 से 32 इंच बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा और सीहोर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सामान्य या उससे कम बारिश हो सकती है।

कई जिलों में बारिश, गेहूं भीगा

इधर, मानसून (MP Monsoon 2026) की आहट के बीच प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार शाम कटनी में तेज आंधी के साथ ओले गिरे। उमरिया में बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। डिंडौरी के मेहदवानी और शहपुरा क्षेत्र में भी तेज आंधी-बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अभी खंडवा सबसे गर्म, पारा 41.1 डिग्री पहुंचा | MP Monsoon 2026

हालांकि, प्रदेश में गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में खंडवा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाजापुर में 44.6 डिग्री, खरगोन में 44.2 डिग्री और रतलाम-नौगांव में 44 डिग्री तापमान रहा। भोपाल में 42.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री, इंदौर और जबलपुर में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मई के 14 में से 12 दिन बदला मौसम

MP Monsoon 2026 | प्रदेश में 30 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हुआ था। मई के पहले 14 दिनों में से 12 दिन कहीं न कहीं बारिश, आंधी या ओलावृष्टि हुई। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात और टर्फ सिस्टम के असर से लगातार मौसम बदलता रहा। मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था। लगातार 11 दिन यानी 10 मई तक प्रदेश में बारिश हुई।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

कभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखने को मिला तो कभी चक्रवात और टर्फ का। इस वजह से मई के पहले सप्ताह में बारिश हुई। 11 मई को आंधी-बारिश का दौर थमा। लेकिन 12, 13-14 मई को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। इस तरह मई के 14 में से 12 दिन आंधी, बारिश या ओलावृष्टि का असर रहा। शुक्रवार को कहीं भी बारिश (MP Monsoon 2026) का अलर्ट नहीं है।

अन्य राज्यों में कब दस्तक देगा मानसून | MP Monsoon 2026

इस बार, कमजोर मानसून, सूखे और हीटवेव की आशंका ज्यादा हो गई है। सुपर अल नीनो की वजह से मानसूनी हवाएं दिशा बदल सकती हैं। इसके असर से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में बारिश कम होगी और भीषण गर्मी पड़ेगी। भारत में सामान्य रूप से मानसून की एंट्री 1 जून को केरलम से होती है। इस बार यह अन्य प्रदेशों में भी जल्द पहुंचेगा।

राजस्थान में इसके 20 जून, मध्य प्रदेश में 12 जून, उत्तर प्रदेश में 18 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और विदर्भ में आज हीटवेव का अलर्ट है। इन राज्यों के कई जिलों में तापमान 46°C-47°C के बीच पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश-विदर्भ में आज रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े ..समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

बहुत कठिन है डगर MSP पर गेहूं बेचने की, 19 लाख में से अब तक एक लाख 45 हज़ार 71 किसानों से हुई खरीदी, आगे क्या, देखें रिपोर्ट..

 लहसुन में लगा रोग, पौधे मुड़कर पीले पड़ रहे हैं, सूखने लगी फसल, इस रोग के निदान के लिए यह करें उपाय..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment