मार्च में हुई भीषण गर्मी की शुरुआत, गेहूं सहित अन्य फसलों को इस गर्मी से कैसे बचाएं जानिए..

तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं व सब्जियों की पैदावार घटने की संभावना बढ़ गई है, यह उपाय करके फसलों (Heat Protect Crops) को बचाएं..

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Heat Protect Crops | मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने लगी है, इससे गेहूं सहित अन्य रबी फसल जिनकी बोवनी लेट हुई थी, उन पर गंभीर असर पढ़ने की संभावना हो गई है। क्योंकि अचानक तापमान बढ़ने से फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है।

विशेष रूप से गेहूं एवं जौ की फसल समय से पहले पक सकती है। इससे उत्पादन में कमी की आशंका है। इसके साथ ही सब्जियों की खेती पर भी असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में Heat Protect Crops पैदावार बेहतर हो और गर्मी का फसल पर कम असर पड़े इसके लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए, आइए कृषि वैज्ञानिकों से जानते हैं..

Heat Protect Crops | गेहूं की फसल को तेज गर्मी से ऐसे बचाएं

कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि तापमान लगातार बढ़ रहा है तो गेहूं में 0.2 प्रतिशत म्यूरेट ऑफ पोटाश (200 लीटर पानी में 400 ग्राम) का छिड़काव करना लाभकारी रहता है। इसके विकल्प के रूप में 200 लीटर पानी में 4 किलो पोटेशियम नाइट्रेट घोलकर छिड़काव करने से फसल पर गर्मी का असर कम किया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक किसान 200 लीटर पानी में 4 किलोपोटेशियमनाइट्रेट घोलकर छिड़क कर फसलों को गर्मी से बचा सकते हैं।

सब्जियों में दवा छिड़कें तो यह ध्यान रखें

Heat Protect Crops | कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय विशेष तौर पर सब्जियों में चेपा के आक्रमण की निगरानी करें। इस कीट के नियंत्रण के लिए सब्जियों में इमिडाक्लोप्रिड 0.25-05 मि.ली. / लीटर पानी की दर से छिड़काव सब्जियों की तुड़ाई के बाद करें। दवा छिड़काव के बाद एक सप्ताह तक सब्जियां नहीं तोड़ें। बीज वाली सब्जियों पर चेपा रोग लगने का विशेष ध्यान दें। इसके साथ ही गर्मी की शुरुआत में किसान साथी खीरा जैसी सब्जियों की बुवाई कर सकते हैं।

प्याज में नीला धब्बा रोग की संभावना | Heat Protect Crops

कृषि वैज्ञानिक बताते हैं कि इस मौसम में प्याज की समय से बोई गई फसल में नीला धब्बा रोग लग सकता है। इसकी निगरानी करते रहें। रोग के लक्षण पाए जाने पर डाएथेन एम-45 @ 3 ग्राम प्रति लीटर पानी किसी चिपकने वाले पदार्थ जैसे टीपोल आदि (1 ग्राम प्रति एक लीटर घोल) में मिलाकर छिड़काव करें।

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

सब्जियों में विषाणु जनित रोग लगे तो यह दवाई छिड़कें

Heat Protect Crops | तापमान में बढ़ोतरी के दौरान सब्जी की फसलों जैसे भिंडी, मिर्च, टमाटर, नींबू और पपीता में विषाणु जनित रोगों की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में इन रोगों की रोकथाम के लिए डाइमिथोएट 30 ई.सी. 0.1 प्रतिशत अथवा एसीफेट 75 डब्ल्यू.पी. 0.15 प्रतिशत या इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एस.एल. की 1 मिली मात्रा को 3 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना लाभकारी रहेगा।

जायद में करें मूंग की खेती, देखें उन्नत किस्में | Heat Protect Crops

मार्च के अंतिम पखवाड़े से लेकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक गर्मियों की शुरुआत में खीरा जैसी सब्जियों की बुवाई करना चाहते हैं तो बोतल लौकी, तुरई, कद्दू, करेला, खीरा, टिंडा बो दें। जायद मूंग की बुवाई की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसकी उन्नत किस्में: आई.पी.एम. 02-03, पी.डी.एम. 139 एवं एस.एम.एल. 668 आदि हैं।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

 व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े ...एमपी के किसानों के लिए प्रदेश सरकार खर्च करेगी 28000 करोड रु., कृषि कैबिनेट की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, देखें डिटेल..

गेहूं कटते ही तत्काल बोएं यह फसल ; 2 महीने में करेगी मालामाल, जानें टॉप किस्मों और खेती की पूरी जानकारी..

जायद में बोवनी के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी सफेद तिल की यह नई वैरायटी, जानें तिल की खेती के बारे में सब कुछ..

अरहर और सरसों पर कीटों का हमला, पैदावार प्रभावित होने की संभावना, कीट नियंत्रण के लिए तत्काल यह करें उपाय..

 प्याज की रोपाई के बाद गुणवत्तायुक्त व अधिक उत्पादन के लिए अपनाएं यह वैज्ञानिक सलाह..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment