इस वर्ष के लिए बेस्ट वैरायटी साबित होगी उन्नत गेहूं किस्म GW-543 देखें इस किस्म की सभी विशेषताएं..

इस वर्ष मानसून की कम वर्षा हुई है ऐसे में गेहूं के कौन सी किस्म अच्छी पैदावार देगी, आईए Wheat Variety GW 543 के बारे में जानते हैं..

Wheat Variety GW 543 | मध्य प्रदेश में इस वर्ष मॉनसून सीजन के दौरान औसत से बहुत ही कम बारिश हुई है। ऐसे में किसान साथी रबी सीजन के दौरान सिंचाई के लिए पानी की कमी होने के कारण कम पानी वाली अर्थात एक दो सिंचाई में ही अच्छे उत्पादन देने वाली फसलों को लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में इस वर्ष किसानों के लिए गेहूं की वैरायटी में GW 543 बेस्ट वैरायटी साबित होगी। गेहूं की यह वैरायटी कम पानी में ही अच्छा उत्पादन देने की क्षमता रखती है। इस गेहूं की इस वैरायटी की प्रमुख सभी विशेषताएं और कहां मिलेगा बीज आइए जानते हैं..

गेहूं की किस्म GW-543 की विशेषताएं

गेहूं की किस्म (Wheat Variety GW 543) की प्रमुख विशेषताओं में पौधे का मजबूत विकास और रोगों के प्रति बेहतर प्रतिरोध क्षमता को शामिल किया गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह किस्म काला एवं भूरा रतुआ रोग के प्रति प्रतिरोधी बताई गई है। गेहूं की फसल में रतुआ रोग उत्पादन को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में किसानों के लिए रोग प्रतिरोधी किस्मों का चयन महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि किसानों को अपने क्षेत्र की परिस्थितियों और स्थानीय कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार किस्म का चयन करने की सलाह दी गई है।

गेहूं की इस किस्म (Wheat Variety GW 543) को अगोती बुवाई और सिंचित परिस्थितियों के लिए उपयुक्त बताया गया है। कृषि विशेषज्ञ और किसानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार GW-543 की औसत उत्पादन क्षमता करीब 64 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि अनुकूल कृषि परिस्थितियों में इसकी अधिकतम उत्पादन क्षमता करीब 88 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक बताई गई है।

उत्पादन क्षमता के साथ गेहूं की दाना गुणवत्ता भी किसानों के लिए महत्वपूर्ण होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक (Wheat Variety GW 543) की रोटी और चपाती गुणवत्ता को बहुत अच्छी बताया गया है। गेहूं की यह वैरायटी बेहतर दाना गुणवत्ता और मजबूत पौध विकास इस किस्म की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।

इन क्षेत्रों के लिए अनुशंसित है यह किस्म 

गेहूं की वैरायटी (Wheat Variety GW 543) को मध्य प्रदेश, गुजरात तथा राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग सहित कुछ अन्य क्षेत्रों के लिए अनुशंसित है। यह वैरायटी विशेष रूप से सिंचित क्षेत्रों में अगोती बुवाई करने वाले किसानों के लिए उपयुक्त है। यही कारण है कि इस वर्ष गेहूं की इस वैरायटी की डिमांड अच्छी बताई जा रही है। इस किस्म (Wheat Variety GW 543) की बुवाई से पहले किसानों को बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए, ताकि बुवाई के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

गेहूं किस्म GW 543 का बीच यहां मिलेगा

श्री गायत्री बीज बैंक, उज्जैन की ओर से संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में डिलीवरी उपलब्ध कराई जा रही है। किसान GW-543 की उपलब्धता, बुकिंग, कीमत और डिलीवरी से संबंधित जानकारी के लिए 9575699947 या 9479739947 पर संपर्क कर सकते हैं।

गायत्री बीज बैंक की ओर से “आज की बुकिंग, कल की निश्चित खेती” संदेश के साथ किसानों से समय रहते अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कराने की अपील की गई है। संस्थान का कहना है कि बुवाई से पहले गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित होने से किसान अपनी खेती की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं।

GW-543 की प्रमुख जानकारी

बुवाई: अगोती बुवाई, सिंचित परिस्थितियां के लिए उपयुक्त।

औसत उत्पादन क्षमता: लगभग 64 क्विंटल/हेक्टेयर।

अधिकतम उत्पादन क्षमता: लगभग 88 क्विंटल/हेक्टेयर।

चपाती गुणवत्ता: बहुत अच्छी।

रोग प्रतिरोध: काला एवं भूरा रतुआ के प्रति प्रतिरोधी बताया गया।

अनुशंसित क्षेत्र: मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के कोटा एवं उदयपुर संभाग सहित कुछ अन्य क्षेत्र। (Wheat Variety GW 543)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की बुआई से पहले नैनो डीएपी से बीजोपचार करने पर बढ़ेगी पैदावार, देखें पूरी जानकारी..

एमपी में इस वर्ष भी होगी भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी, जल्द शुरू होने पंजीयन देखें पूरी डटेल..

किसानों को इन टॉप 3 सरकारी योजनाओं से मिलेगा आर्थिक फायदा, कैसे आप भी उठा सकते है लाभ, जानिए..

केंद्र सरकार ने शुरू की समृद्ध गांव योजना, हर परिवार की जरूरत के अनुसार मिलेगा लाभ, देखें डिटेल…

कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की लिस्ट हुई जारी, किन्हें मिला लाभ देखें..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

2 thoughts on “इस वर्ष के लिए बेस्ट वैरायटी साबित होगी उन्नत गेहूं किस्म GW-543 देखें इस किस्म की सभी विशेषताएं..”

  1. Hi 8850 पूसा प्रचंड गेहूं का बीज कहा से उपलब्ध हो सकता है

    Reply
    • गायत्री बीज बैंक, उज्जैन 9575699947 या 9479739947 पर संपर्क करें, यहां बीज मिल जाएगा।

      Reply

Leave a Comment