इस वर्ष किसानों की पहली पसंद बनीं कम पानी वाली गेहूं की यह किस्में, कहां मिलेगा बेहतर एवं विश्वसनीय बीज जानें..

इस वर्ष किसानों का रुझान कम लागत और कम सिंचाई में बेहतर उत्पादन देने वाली किस्मों (Wheat Variety) की ओर, अच्छा बीज कहां मिलेगा, जानिए..

 

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Wheat Variety | इस वर्ष मानसून वर्षा कम होने के कारण कम पानी वाली किस्मों की खेती अधिक होगी। गेहूं की ऐसी किस्मों की मांग बढ़ रही है, जिनमें कम पानी में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

इस बार विशेष रूप से गेहूं की दो से तीन सिंचाई में तैयार होने वाली किस्मों की मांग किसानों के बीच देखने को मिल रही है। कम पनी में अच्छी उपज देने वाली गेहूं की नई वैरायटियां की जानकारी और इनका विश्वसनीय बीज कहां मिलेगा, आइए जानते हैं..

इस साल गेहूं की यह वैरायटियां देगी अच्छी उपज

  • गेहूं-लोक-1
  • गेहूँ – जी. डब्ल्यू. 543
  • गेहूँ – जी.डब्ल्यू. 555
  • गेहूँ-जी.डब्ल्यू. 513
  • गेहूँ-एच.आई.- 1544 (पूर्णा)
  • गेहूँ एच.आई.-1650 (पूसा ओजस्वी)
  • गेहूँ- एच.आई. 1634 (पूसा अहिल्या)
  • गेहूँ-सी-306

इन वैरायटियों की प्रमुख विशेषताएं, देखें..

गेहूं-लोक-1 – भारत में सर्वाधिक क्षेत्र में व सर्वाधिक लोकप्रिय गेहूँ की किस्म है। इसे मध्य क्षेत्र में बोनी हेतु इसे भारत सरकार द्वारा इसे प्रसारित किया गया। इसकी उत्पादतका 30-40 किंटल स्टेअर है। व्यावहारिक परिस्थितियों में इस किस्म में 70-75 क्विंटल हेक्टेअर तक भी अविश्वसनीय किंतु सत्य उत्पादन दिया है। Wheat Variety

पौधे की ऊँचाई 90 से 100 से.मी. इसकी अवधि लगभग 115-120 दिवस है। 1000 दानों का वजन 55-60 ग्राम, 4 से 5 सिंचाई व 100 से 125 किलो हेक्टेअर वीज दर व 9 इंच लाईन से लाईन की दूरी रखनेपर आदर्श परिणाम देती है।

किसानों को इस किस्म का ब्रीडर या शुद्ध आधार वीज ही बोना चाहिये। इसमें दूसरी गेहूँ की किस्मों के मिक्स बीज होनेपर इससे कई प्रकार की बीमारियों आने की संभावना रहती है। जिसके परिणाम स्वरूप यह एक अच्छी किस्म होते हुएभी लोक-1 किस्म आलोचना का शिकार हो रही है। Wheat Variety

किसान भाई इस बात का विशेष ध्यान रखें व अनुशंसित बीज दर से अधिक बीज नडालें व बीजोपचार अवश्य करें। 2-3 कम सिंचाई रखने पर आदर्श परिणाम मिलता है एवं आदर्श गुणवत्ता बनी रहती है।

गेहूँ – जी. डब्ल्यू. 543 – गेहूँ की यह एक उच्चतम उत्पादन देने वाली नवीनतम गेहूँ किस्म है। यह किस्म रोग प्रतिरोधक, चपाती एवं बिस्किट हेतु, समय से बोनी हेतु म.प्र., गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के साथ देश के मध्य क्षेत्र हेतु बोनी हेतु अनुशंसित की गई है। Wheat Variety

चमक्कारी, परिपूर्ण किस्म जी. डब्ल्यू.-543 किस्म का दाना मध्यम बोल्ड, आकर्षक, चमकदार, इसके 1000 दानों का वजन लगभग 50 ग्राम है, जिससे इस किस्म को अधिक बाजार भाव, इस किस्म की ऊंचाई कम लगभग 75-85 से.मी., काड़ी (स्टा) कड़क व कूंये (टिलरिंग) अधिक होने से इस किस्म में गिरने/आड़ा पड़ने (लॉजिंग) की समस्या नहीं।

इस किस्म का अंकुरण व टिलरिंग अधिक होने से बीज भी कम लगता है जिससे किसान की बिजाई लागत में कमी होगी। इस किस्म की पत्तियां अधिक चौड़ी व मोमी (वैक्सी) होने से इस किस्म में अधिक तापमान व फरवरी-मार्च माह में पड़ने वाली धूप व गर्मी को सहन करने की अद्भुत क्षमता के कारण दाने के साइज व उत्पादन क्षमता पर विपरीत प्रभाव नहीं होने से क्वालिटी वाला अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। Wheat Variety

यह किस्म रस्ट, पत्ती झुलसा जैसे रोगों के प्रति सहनशील व प्रतिरोधी है, साथ ही इस किस्म की जड़े गहरी होने से सूखे की स्थिति में भी यह एक उपयोगी किस्म है। गेहूँ की यह किस्म जी. डब्ल्यू. 322 व अन्य किस्मों से 8-10% अधिक उत्पादन देती है।

इस किस्म की बीजदर 45 से 50 किलो प्रति एकड़ व कतार से कतार की दूरी 9 से 10 इंच रखने, 4-5 सिंचाई देने, 20 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक समय पर बोनी करने व अनुशंसित संतुलित उर्वरक प्रबंधन एन.पी.के. व जिंक की मात्रा समय पर 100:25:25 अनुपात देने पर आदर्श परिणाम। Wheat Variety

इस किस्म में उत्पादन की असाधारण क्षमता होने के कारण यह किस्म किसानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस किस्म ने अधिकतम 87 से 90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक भी उत्पादन देकर किसानों की इस किस्म से जो अपेक्षा थी उसे पूर्ण किया है। इस किस्म की अवधि क्षेत्र व परिस्थिति अनुसार 115 से 125 दिवस है। Wheat Variety

गेहूँ जी.डब्ल्यू. 555 – गेहूँ की एक अत्यन्त उन्नत नवीनतम किस्म है। यह गेहूँ रिसर्च स्टेशन, जूनागढ़, गुजरात से वर्ष 2026 में समय से बोनी हेतु म.प्र., राजस्थान, गुजरात व देश के मध्य क्षेत्र हेतु सिंचित क्षेत्र हेतु, खाने वाले गेहूँ के रूप में चपाती एवं बिस्किट हेतु उपयुक्त किस्म के रूप में अनुशंसित की गई है।

गेहूँ की इस नवीन किस्म में जड़े गहरी होने व पत्तियों में चौड़ी, मोटी व मोमी (वैक्स) होने से इस किस्म में तेज धूप व गर्मी सहन करने व सूखा सहन करने की असाधारण क्षमता देखी गई है। Wheat Variety

इस किस्म का दाना मध्यम बोल्ड, आकर्षक, चमकदार तथा चपाती एवं बिस्किट हेतु अत्यन्त उपयुक्त होने से उपभोक्ता मांग के कारण इस किस्म का बाजार भाव भी किसान को काफी अच्छा मिलता है। इस किस्म में प्रति एकड़ बीजदर मात्र 40 से 42 किलो प्रति एकड़ है।

कतार से कतार की दूरी 9 से 10 इंच रखने, 3 से 5 सिंचाई समय पर देने व उर्वरक के आदर्श प्रबंधन से अधिकतम उत्पादन देने में यह किस्म सक्षम है। इस किस्म के दानों की चपाती व बिस्किट इंडेक्स काफी अच्छा है। इसमें 1000 दानों का वजन लगभग 45 ग्राम है। Wheat Variety

गेहूँ-जी.डब्ल्यू. 513 – गेहूँ की यह एक अत्यंत उन्नत किस्म गुजरात के सरदार कृषि नगर, दातीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, वीजापुर रिसर्च स्टेशन से प्रसारित चपाती एवं बिस्कीट हेतु तथा समय से बोनी हेतु म.प्र., गुजरात, राजस्थान के साथ देश के मध्यक्षेत्र हेतु बोनी के लिये अनुशंसित की गई है। Wheat Variety

इस किस्म की बीज दर 40 से 45 किलो प्रति एकड़ या 100 किलो हेक्टेयर लाईन से लाईन की दूरी 9″ से 10″ इंच रखने व 4 से 5 सिंचाई देने पर आदर्श परिणाम। इस किस्म का उत्पादन लगभग 77.80 क्विंटल हेक्टेयर प्राप्त हुआ है। व्यवहारिक रूप से किसानों द्वारा इसे 85 क्विंटल हेक्टेयर से भी अधिक बताया गया है।

गेहूँ-एच.आई.- 1544 (पूर्णा) – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) के वैज्ञानिकों द्वारा गहन अनुसंधान के पश्चात म.प्र. छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात के किसानों के उत्थान हेतु कम से कम समय 110/115 दिवस में, कम सिंचाई से अधिकतम उत्पादन देने वाली किस्म विकसित की है जो कि खाने में अत्यन्त स्वादिष्ट एवं पौष्टिकता की दृष्टि से अन्तर्राष्टीय स्तर की है, दाना काफी चमकदार, आकर्षक एवं शरबती किस्मों जैसा गोलाकार दिखने के कारण बाजार भाव भी अधिकतम मिलते है। Wheat Variety

गेहूँ की यह पूर्णा किस्म अपने नाम के अनुरूप सर्व गुण सम्पन्न होने के कारण क्षेत्र के किसानों का आर्थिक विकास कर उनकी तकदीर बदल देने की भी पूर्ण क्षमता रखती हैं। इसकी ऊँचाई 85-90 से.मी. । 1000 दानों का वजन 40-50 ग्राम बीज पर 40-45 किलो एकड़ । सिंचाई 2-5 बुवाई की अवधि नवम्बर से 15 दिसम्बर तक ।

इस किस्म का उत्पादन कृषकों द्वारा व्यवहारिक रूप से अधिकतम 60 क्विंटल प्रति हेक्टेअर से अधिक लिया गया है। गेहूँ की यह किस्म किसानों के लिये वरदान सिद्ध होगी। Wheat Variety

गेहूँ एच.आई.-1650 (पूसा ओजस्वी) – गेहूँ अनुसंधान केन्द्र (IARI) द्वारा गेहूँ की बॉयो फोर्टीफाईड किस्म एच. आई. 1650 (पूसा ओजस्वी) देश के मध्यक्षेत्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बुंदेलखंड क्षेत्र हेतु समय पर बोनी हेतु चपाती, ब्रेड, बिस्किट के लिये उपयुक्त हाल ही में जारी की है।

इस किस्म का दाना सुडोल, चमकदार, आकर्षक, लम्बाकार रंग अम्बर (सुनहरा), 1000 दानो का वजन लगभग 50 ग्राम, वाली में दाने खिरने की समस्या नहीं, बॉयो फोर्टिफाईड किस्म होने से इसमें जिंक (42.7), आयरन (39.5) पी.पी.एम. एवं प्रोटीन (11.4%) होने के कारण इस किस्म में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में है। इस किस्म की रोटी सफेद, मुलायम, स्वादिष्ट, ब्रेड, बिस्किट एवं अन्य बेकरी आयटम के लिये अत्यंत उपयुक्त है। Wheat Variety

इस किस्म की बाली सफेद, पत्तियाँ चौड़ी, सतह मोमी, मजबूत पर्ण झूके हुए तथा पौधा मध्यमऊँचाई का लगभग 90-92 से. मी. पौधा कम ऊँचाई का होने से आड़ा (लाजिंग) पड़ने की समस्या नहीं रहती है।

इस किस्म की बीज दर 100 किलो हेक्टेयर या 40 किलो एकड़, लाईन से लाईन की दूरी 20 से.मी. 1 नवम्बर से 25 नवम्बर तक समय पर बोनी करने पर तथा संतुलित मात्रा में उवर्रक एन. पी. के. 120:60:40 तथा अनुशंसित मात्रा में जिंक तथा समय-समय पर 4-5 सिंचाई देने पर आदर्श परिणाम। Wheat Variety

इस किस्म का अधिकतम उत्पादन आदर्श परिस्थिति में लगभग 73 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है पर व्यवहारिक रूप से कुछ किसानों द्वारा इस किस्म का चमत्कारी उत्पादन 17 क्विंटल बीघा तक भी लिया गया है।

किसानी आंकड़ों व जानकारी ने अनुसार यह एक अर्ली किस्म अवधि लगभग 115 से 120 दिन होने से 2-3 सिंचाई में भी अच्छे मजबूत जड़ तंत्र होने के कारण इस किस्म ने अच्छा उत्पादन दिया है। Wheat Variety

गेहूँ- एच.आई. 1634 (पूसा अहिल्या) – गेहूँ की यह किस्म गेहूँ अनुसंधान केन्द्र, इंदौर (IARI) से वर्ष 2021 में जारी की गई है। गेहूँ की पूसा अहिल्या किस्म चपाती एवं बिस्कीट हेतु एक सर्वश्रेष्ठ आदर्श किस्म के रूप में म.प्र., राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, झाँसी क्षेत्र देश के मध्यक्षेत्र में बोनी हेतु अनुशसित की गई है। इस किस्म ने अपनी चेक किस्मों के विरूद्ध 17 से 30 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन दिया है। Wheat Variety

इस किस्म में अधिक तापमान की स्थितियों में भी अपनी उच्च उत्पादन क्षमता के गुण के कारण लगभग 30 क्विंटल एकड़ या 70.60 क्विंटल हेक्टेयर तथा व्यवहारिक परिस्थितियों में किसानों द्वारा इससे भी अधिक उत्पादन का रिकार्ड बनाकर किसानों की आय बढ़ाने हेतु एक नया मार्ग व आत्मविश्वास प्रदान किया है। इस किस्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उच्च तापमान होने पर भी यह किस्म जल्दी नहीं पकती है, जिससे इसका उत्पादन कम नहीं होता है।

इसके अतिरिक्त पूसा अहिल्या एक अर्ली किस्म अवधि 105 से 110 दिवस होने से इस किस्म को देरी बोनी हेतु दिसम्बर के अंत तक बोने के लिये भी एक सर्वश्रेष्ठ किस्म के रूप में अनुशंसित किया गया है। Wheat Variety

पूसा अहिल्या किस्म एक अलीं किस्म होने से अवधि 105 से 110 दिवस व तापमान की सहनशीलता के गुण के कारण दो सिचाई में भी अच्छा उत्पादन देने की क्षमता है। इस किस्म में कर्नाल बंट, लुज स्मट, स्टेम रस्ट, लीफ ब्लाईट, फ्यूजेरियम हेड ब्लाईट, रूट राट, फ्लेग स्मट आदि बीमारियों के प्रति प्रतिरोधकता होने से सुरक्षित उत्पादन की गारंटी।

गेहूँ-सी-306 – गेहूँ की यह शरबती किस्म एक काफी पुरानी किस्म है। सूखा निरोधक किस्म होने के कारण यह कम से कम पानी / सिंचाई की स्थिति में भी अच्छा उत्पादन देने की क्षमता रखती है। इसकी उत्पादकता 25-30 क्विंटल हेम्टेयर है। इसके 1000 दानों का वजन 45-48 ग्राम लगभग होता है। Wheat Variety

पकने की अवधि 140-145 दिन होने से व गर्मी हेतु सहनशील किस्म होने से इसकी बोनी अक्टूबर से ही प्रारंभ हो जाती है, इसकी उँचाई 120-130 से.मी. है। बीजदर लगभग 100 किलो हेक्टेअर व 1 से 2 सिंचाई पर अच्छे परिणाम, बाजार में चपाती में आज भी सी-306 गेहूँ सबसे लोकप्रिय व सबसे महंगा बिकने वाला गेहूँ है।

यहां मिलेगा इन वैरायटियों का विश्वसनीय बीज

उज्जैन में स्थित वसुन्धरा सीड्स द्वारा पिछले कई वर्षों से गेहूँ, चना, सोयाबीन, मूंग, उड़द, अरहर, प्याज आदि फसलों के उन्नत बीज अनुसंधान केन्द्र (रिसर्च स्टेशन) व कृषि विश्वविद्यालयों से सम्पर्क कर प्राप्त किए तथा क्षेत्र के किसानों से सम्पर्क कर प्राप्त बीज से क्षेत्र के श्रेष्ठ किसानों के यहाँ अनुशंसा एवं आदर्श कृषि कार्यमााल एवं खेती के आधुनिक तरीकों/ तकनीकों से उनकी पैदावार लेकर उनके आँकडे एकत्रित किए तथा प्राप्त निष्कर्षों के अनुसार क्षेत्र के किसानों के लिए श्रेष्ठ किस्मों का चुनाव कर उन्हें किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। Wheat Variety

वैज्ञानिकों एवं किसानों के यहाँ तकनीकी एवं व्यवहारिक दृष्टि से परखी गई श्रेष्ठ किस्मों का बीज Wheat Variety लेने के लिए किसान साथी वसुंधरा सीड्स के ऑफिस : 51, राजस्व कॉलोनी, टंकी पथ, उज्जैन, मो. नंबर – 9301606161, 94253-32517 एवं गोडाउन – बड़ी उद्योगपुरी, मक्सी रोड, महावीर तोल काँटे के पास, गोल्डन टाईल्स के सामने, उज्जैन (म.प्र.) मो. 9425332127, 9669176048 पर संपर्क करके बीज खरीद सकते हैं। Wheat Variety

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े ..गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की बुआई से पहले नैनो डीएपी से बीजोपचार करने पर बढ़ेगी पैदावार, देखें पूरी जानकारी..

एमपी में इस वर्ष भी होगी भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी, जल्द शुरू होने पंजीयन देखें पूरी डटेल..

किसानों को इन टॉप 3 सरकारी योजनाओं से मिलेगा आर्थिक फायदा, कैसे आप भी उठा सकते है लाभ, जानिए..

केंद्र सरकार ने शुरू की समृद्ध गांव योजना, हर परिवार की जरूरत के अनुसार मिलेगा लाभ, देखें डिटेल…

कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की लिस्ट हुई जारी, किन्हें मिला लाभ देखें..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment