गेहूं उपार्जन के संबंध में अहम सूचना – गेहूँ खरीदी में दिक्कत हो तो किसान तुरंत यहां करें शिकायत, देखें डिटेल..

एमपी में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है गेहूं खरीदी से संबंधित कोई समस्या हो तो किसानों को यहां संपर्क Wheat Purchase Helpline Number करना होगा..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Wheat Purchase Helpline Number | मध्यप्रदेश सरकार की गेहूं उपार्जन व्यवस्था के तहत 7 अप्रैल से ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। इसी के साथ गेहूं खरीदी का कार्य भी शुरू हो चुका है प्रदेश में गेहूं खरीदने का कार्य 9 एवं 10 अप्रैल से शुरू हुआ है। प्रदेश के किसान स्लॉट बुकिंग के माध्यम से अब सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पहले से अपना समय निर्धारित कर सकेंगे, जिससे खरीद प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और आसान होगी।

मध्‍य प्रदेश सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद (Wheat Purchase Helpline Number) शुरू होगी। वहीं, प्रदेश के बाकी संभागों (डिविजन) में 15 अप्रैल से खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। इस व्यवस्था के तहत किसानों को भीड़ से बचाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्लॉट सिस्टम लागू किया गया है। इसी के साथ खरीदी से संबंधित कोई समस्या आती है तो किसानों को कहां संपर्क करना होगा आइए जानते हैं..

किसानों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था रहेगी

Wheat Purchase Helpline Number | मध्य प्रदेश में इस साल 3627 उपार्जन केंद्र (खरीद केंद्र) बनाए गए हैं और 19 लाख 4 हजार से ज्‍यादा किसानों ने पंजीकरण कराया है। ई-उपार्जन पोर्टल पर पहले से पंजीकृत किसान ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। स्लॉट बुकिंग के बाद किसान निर्धारित तारीख और समय पर ही खरीद केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचेंगे, जिससे इंतजार और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी।

यह कदम खरीद (Wheat Purchase Helpline Number) प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में गेहूं की खरीद 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। इसमें 2585 रुपये प्रति क्विंटल न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य और राज्य सरकार की ओर से 40 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्‍त बोनस शामिल है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

राज्य सरकार ने अधिकारियों को खरीद व्यवस्था को किसानों के लिए पूरी तरह सरल और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उन्हें उपार्जन केंद्र तक पहुंचने और गेहूं (Wheat Purchase Helpline Number) बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने विशेष रूप से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और अनावश्यक भीड़ से बचाव पर ध्यान देने को कहा। प्रशासन का लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो और किसानों को बिना किसी बाधा के अपनी उपज बेचने का अवसर मिले।

स्लॉट बुकिंग में आ रही समस्या

Wheat Purchase Helpline Number | स्लॉट की बुकिंग के दौरान किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल स्लॉट की बुकिंग छोटे किसानों के लिए उपलब्ध है। 10 बीघा से अधिक के खाते वालों किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं। इस बार सरकार छोटे किसानों को खरीदी में प्राथमिकता दे रही है छोटे 10 बीघा से कम की कृषि भूमि वाले किसानों के स्लॉट बुक हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने प्रति बिघा उपज खरीदी के लिए सीमा निर्धारित कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रति बिघा 8.50 क्विंटल गेहूं अर्थात प्रति हेक्टेयर 42.5 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।

समस्या के निराकरण के लिए यहां करें शिकायत | Wheat Purchase Helpline Number

मध्य प्रदेश में गेहूँ उपार्जन के दौरान अगर स्लॉट बुकिंग, तौल, भुगतान या किसी और समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो परेशान न हों। किसान साथियों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य-स्तरीय टोल-फ्री नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। किसान साथी निशुल्क टोल फ्री नंबर 0755-2551475 पर कॉल करके गेहूं खरीदी (Wheat Purchase Helpline Number) संबंधी अपनी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े 👉 10 बीघा से ऊपर के खाते वालों के स्लाट बुक नहीं हो रहे, प्रति बीघा इस मात्रा में गेहूं की खरीदी होगी, देखें नई गाइडलाइन..

एमपी में गेहूं खरीदी को लेकर स्लॉट की बुकिंग नहीं हुई शुरू, कब से होगी खरीदी एवं क्या रहेगी प्रक्रिया, जानिए..

किसानों का काम होगा आसान, महिंद्रा ने 4 दमदार ट्रैक्टर लॉन्च किए, भारत का पहला AI बोलने वाला ट्रैक्टर शामिल

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं पर मिलेगा बोनस, उड़द पर 600 रुपए प्रोत्साहन, पंजीयन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment