9560 के साथ पकने वाली, 100% वायरस मुक्त व 6 क्विंटल बिघा की पैदावार देने वाली सोयाबीन की नई वैरायटी की जानकारी..

सोयाबीन की नवीन किस्म सम्पूर्ण (95 Soybean Variety 95 Sampurn) की पैदावार एवं सभी विशेषताएं यहां देखें..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Soybean Variety 95 Sampurn | खरीफ सीजन के दौरान सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के लिए इस वर्ष अच्छी बात यह है कि सोयाबीन के भाव में लंबे समय के बाद बढ़ोतरी हुई है। इससे सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों में सोयाबीन की खेती के प्रति पुनः उत्साह जगा है। इधर, दूसरी ओर मौसम विभाग में इस वर्ष अलनीनो की संभावना जताई है, इससे कम बारिश होगी।

ऐसे में किसान साथी सोयाबीन की बोवनी के लिए ऐसी किस्मों का चयन कर रहे हैं, जो जल्दी पककर तैयार हो और उत्पादन भी अच्छा दें। किसानों की इसी जिज्ञासा को दृष्टिगत रखते हुए “चौपाल समाचार” सोयाबीन की ऐसी ही एक किस्म (Soybean Variety 95 Sampurn) की पूरी जानकारी लेकर आया है। यह नई किस्म सोयाबीन की अर्ली वैरायटी जेएस 9560 के समान ही जल्दी पक कर तैयार होती है और उत्पादन भी 6 क्विंटल प्रति बिघा तक का देती है। इस वैरायटी की सभी विशेषताओं के बारे में आईए जानते हैं..

संपूर्ण 95 सोयाबीन 100% वायरस मुक्त

सोयाबीन की यह नवीनतम वैरायटी संपूर्ण 95 (Soybean Variety 95 Sampurn) के नाम से किसानों के बीच बहुत जल्द प्रचलित हो गई है। इस वैरायटी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह 100% वायरस मुक्त वैरायटी है। सोयाबीन की यह नवीनतम किस्म येलो मोजक, तना छेदक, जड़ गलन, एंथ्रेकनोज, बीमारियों के लिए प्रतिरोधी है। इसके साथ-साथ यह वैरायटी राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट (सोयाबीन का कैंसर) बीमारी के लिए 100% प्रतिरोधी है।

Soybean Variety 95 Sampurn बीज दर कम एवं पैदावार अधिक

सम्पूर्ण – 95 सोयाबीन की एक नवीन किस्म (Soybean Variety 95 Sampurn) है। सोयाबीन की इस वैरायटी की बीज दर की बात करें तो इसकी बीज दर 20 क प्रति बीघा या 35 क प्रति एकड़ आदर्श रहती है। वहीं पैदावार 6 क्विंटल बीघा या 11 क्विंटल प्रति एकड़ अर्थात 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की रहती है। बिज दर कम रहने और पैदावार अधिक रहने के कारण प्राइवेट रिसर्च की यह सोयाबीन वैराइटी बहुत जल्द किसानों के बीच लोकप्रिय हो गई है।

एक नजर में सोयाबीन की इस वैरायटी की पूरी जानकारी

सम्पूर्ण – 95 सोयाबीन की एक नवीन किस्म (Soybean Variety 95 Sampurn) है जो कि 100% वायरस मुक्त वैरायटी है।

परिपक्वता समय अवधि :- 90 से 92 दिन

बीज दर :- 20 kg बीघा या 35 kg एकड़.

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

उत्पादन :- 6 क्विंटल बीघा या 11 क्विंटल प्रति एकड़

फूल रंग :- बैंगनी

हाईलम रंग :- काला

पत्ते का आकार :- गोलाकार

Soybean Variety 95 Sampurn किस्म येलो मोजक, तना छेदक, जड़ गलन, एंथ्रेकनोज, बीमारियों के लिए प्रतिरोधी किस्म।

राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट (सोयाबीन का कैंसर) बीमारी के लिए 100% प्रतिरोधी।

सोयाबीन की इस वैरायटी का बीज कहां मिलेगा

अच्छी पैदावार देने वाली सोयाबीन की Soybean Variety 95 Sampurn / नवीनतम किस्म संपूर्ण 95 ( रिसर्च किस्म ) का बीज लेने के लिए किसान साथी गायत्री बीज बैंक उज्जैन पर धीरज पंड्या के मोबाइल नंबर 9479739947 एवं 9575699947 पर संपर्क कर सकते हैं।

इसके साथ ही गायत्री बीज बैंक पर सोयाबीन की JS-2172, JS-2303, JS-2433, JS-2506, NRC 150, NRC-142, NRC-268, JS 2218, JS 2309 आदि वैरायटियां भी किसानों के लिए उपलब्ध है। किसान साथी बीज और खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए धीरज पंड्या के मोबाइल नंबर 9479739947 पर संपर्क कर सकते हैं।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े कपास बुवाई की यह पद्धति बढ़ाएगी पैदावार, देखें पूरी जानकारी..

 10 बीघा से ऊपर के खाते वालों के स्लाट बुक नहीं हो रहे, प्रति बीघा इस मात्रा में गेहूं की खरीदी होगी, देखें नई गाइडलाइन..

एमपी में गेहूं खरीदी को लेकर स्लॉट की बुकिंग नहीं हुई शुरू, कब से होगी खरीदी एवं क्या रहेगी प्रक्रिया, जानिए..

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment