अनुदान पर कृषि यंत्र मिलना शुरू हुए। किसान साथियों को इस Krishi Anudan Yojana का लाभ लेने के लिए क्या-क्या करना होगा आइए जाते हैं..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Krishi Anudan Yojana | केंद्र एवं राज्य सरकारें अलग-अलग योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र एवं से कृषि से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय-समय पर केंद्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
सरकार द्वारा इन योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान प्रदान किया जाता है। राजस्थान सरकार ने कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Anudan Yojana) के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं आवेदन कैसे होंगे एवं क्या है पूरी प्रक्रिया एवं आवेदन जमा करने की तिथि सहित अन्य संपूर्ण जानकारी, देखें..
पहले से नहीं खरीदें कृषि यंत्र
राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना यह है कि कृषि यंत्र अनुदान (Krishi Anudan Yojana) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। जिन किसान भाइयों को कृषि यंत्र की पत्रावली (फाइल) ऑनलाइन करवानी है, वे आवश्यक दस्तावेज तैयार कर जल्द से जल्द आवेदन करवाएं।
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने से पहले किसी भी प्रकार का कृषि यंत्र खरीदने की गलती न करें। स्वीकृति से पूर्व खरीदे गए कृषि यंत्र पर अनुदान (Krishi Anudan Yojana) देय नहीं होगा।
अनुदान पर कृषि यंत्र लेने के लिए यह रहेगी पात्रता
कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जिन किसानों ने वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त किया है, वे इस बार कृषि यंत्र अनुदान (Krishi Anudan Yojana) के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई
राजस्थान सरकार ने कृषि यंत्रों पर अनुदान (Krishi Anudan Yojana) की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुरू हो चुके हैं किसान राज किसान पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय जमीन के दस्तावेज एवं जन आधार कार्ड होना जरूरी है।
कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जनाधार कार्ड।
- जमाबंदी।
- कृषि यंत्र का कोटेशन।
- मृदा स्वास्थ्य कार्ड।
- ट्रैक्टर RC (यदि लागू हो)।
- आवेदन राज किसान पोर्टल पर करना होंगे। (Krishi Anudan Yojana)
शेडनेट हाउस योजना में मिलेगा 70 % तक अनुदान
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि जलवायुवीय कारक तापक्रम आर्द्रता व सूर्य के प्रकाश को नियंत्रित कर सब्जी, फूलों वा फलों आदि उद्यानिकी फसलों की खेती कर ज्यादा आमदनी अर्जित करने के लिए शेडनेट हाउस पर अनुदान देय है। निर्धारित इकाई लागत या विभाग की तरफ से अनुमोदित फर्म की दरों में से जो भी कम होने पर अधिकतम 4000 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए सामान्य श्रेणी के
किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति किसानों को 70 प्रतिशत अनुदान देय है। अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों के साथ प्रदेश के सभी लघु/ सीमान्त श्रेणी के किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान देय है। पात्रता आवेदक के पास कृषि योग्य भू-स्वामित्व एवं सिंचाई स्त्रोत होना आवश्यक है।
एमपी में बलराम तालाब योजना के हो रहे आवेदन
इधर मध्य प्रदेश में फिलहाल कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित नहीं किया जा रहे हैं बताया जा रहा है कि जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे वहीं दूसरी ओर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बलराम तालाब योजना के तहत किसानों को लाभ दिया जा रहा है बलराम तालाब योजना के तहत तालाब की खुदाई पर किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। (Krishi Anudan Yojana)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े …डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …






Jammu and Kashmir