डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

सोलर पंप योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को क्या करना होगा क्या है पूरी Solar Pump Yojana योजना, आईए जानते हैं..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Solar Pump Yojana | देश भर के किसानों को सरकार सौर ऊर्जा से जोड़ने के प्रयासों में जुटी हुई है। इसी के तहत केंद्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है सोलर पंप योजना।

इस योजना (Solar Pump Yojana) का लाभ लेकर किसान किसानों को डीजल बिजली के झंझट से मुक्ति मिल रही है। एमपी में सोलर पंप योजना किसानों का सहारा बनती जा रही है। खास बात यह है कि सरकार इस योजना पर 90% तक का अनुदान दे रही है इस योजना (Solar Pump Yojana) का लाभ कैसे लेना है एवं क्या है पूरी प्रक्रिया और जानकारी आइए जानते हैं..

यह है (Solar Pump Yojana) योजना

कभी बिजली कटौती और महंगे डीजल की मार से परेशान किसान अब सूरज की रोशनी से अपने खेतों को सींच रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान यानी पीएम कुसुम योजना और राज्यों की अपनी योजनाओं से अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं।

योजना के तहत 1 HP से 7.5 HP तक के पंप पर 90% तक अनुदान मिल रहा है। किसान को कुल लागत का सिर्फ 10% देना है, जबकि 60% ऋण का ब्याज राज्य सरकार भरेगी और 30% केंद्र सरकार अनुदान देगी।

पांच हॉर्स पावर का सोलर पंप (Solar Pump Yojana) जिसकी कीमत 3.30 लाख रुपये है, वह किसानों को सिर्फ 30,000 रुपये में मिल रहा है। 7.5 HP का पंप 4.15 लाख की जगह 41,000 रुपये में और 10 HP का पंप 5.80 लाख की जगह 58,000 रुपये में उपलब्ध है।

इस योजना के तहत केंद्र 30% सब्सिडी, राज्य 30% सब्सिडी और 30% बैंक ऋण देता है। किसान को सिर्फ 10% देना होता है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, यूपी, हरियाणा, झारखंड में 60% से 90% तक सब्सिडी (Solar Pump Yojana) दी जा रही है। झारखंड के चतरा में 5000 किसानों को 90% अनुदान पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं।

किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान | Solar Pump Yojana

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान यानी पीएम कुसुम योजना और राज्यों की अपनी योजनाओं ने सोलर पंप को किसानों का सबसे बड़ा सहारा बना दिया है। 60% से 90% तक की सब्सिडी, जीरो बिजली बिल और अतिरिक्त आय का मौका – इन तीन फायदों ने खेती की तस्वीर बदल दी है।

एमपी के हजारों किसानों के खेतों में पहुंचेगा सोलर पंप

Solar Pump Yojana | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” के तहत 52,000 किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाने का लक्ष्य है। अब तक 34,600 लेटर ऑफ अवार्ड जारी हो चुके हैं और 33 हजार कार्यादेश दे दिए गए हैं।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने लांच किया “सोलर पावर पंप पोर्टल”

मुख्यमंत्री ने भिंड के दंदरौआ धाम में “सोलर पावर पंप पोर्टल” भी लॉन्च किया ताकि आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी रहे। राज्य का लक्ष्य आने वाले 3 साल में 32 लाख सोलर पंप लगाकर किसानों को बिजली बिल से मुक्त करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर पंप (Solar Pump Yojana) लगने के बाद किसान को बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा और अतिरिक्त बिजली सरकार को 3.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से बेचकर कमाई भी कर सकेगा। 5 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी।

ये भी पढ़ें एमपी के लाखों किसानों को मिलेगा लाभ, अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, देखें डिटेल..

इधर राजस्थान के आदिवासी इलाकों में बदली तस्वीर

इधर इस योजना (Solar Pump Yojana) के तहत राजस्थान के आदिवासी इलाकों की भी तस्वीर बदलती नजर आ रही है। डूंगरपुर जैसे पहाड़ी और जनजाति बहुल जिले में पीएम-कुसुम कंपोनेंट-बी के तहत पिछले दो सालों में 1168 जनजाति किसानों को निःशुल्क सोलर पंप मिले हैं। पहले यहां बिजली की लुका-छिपी से सिंचाई नहीं हो पाती थी। अब 3 HP पंप पर 51,770 रुपये और 5 HP पर 78,656 रुपये किसान अंश है, लेकिन राज्य सरकार के 45,000 रुपये अतिरिक्त अनुदान और टीएडी के 6,000 रुपये मिलने से यह योजना (Solar Pump Yojana) जनजाति किसानों के लिए पूरी तरह निःशुल्क हो गई है।

किसानों का कहना है कि सोलर पंप लगने के बाद न बिजली का इंतजार करना पड़ता है और न बिल की चिंता। समय पर सिंचाई से रबी, खरीफ और जायद तीनों फसलों का उत्पादन बढ़ा है और आय में सुधार हुआ है। 40 डिग्री तापमान में भी निर्बाध बिजली मिलने से उत्पादन बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश मिल रही 1 लाख तक की सब्सिडी

सोलर पंप योजना / Solar Pump Yojana के तहत उत्तर प्रदेश में भी अनुदान दिया जा रहा है। यूपी में 2 HP सोलर पंप का मूल्य 1,64,322 रुपये है। इसमें राज्य सरकार 56,737 रुपये और केंद्र 41,856 रुपये अनुदान दे रही है। किसान को सिर्फ 60,729 रुपये देने होंगे। 3 HP पर 1,39,633 रुपये, 5 HP पर 1,96,499 रुपये और 10 HP पर 2,86,164 रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है। “पहले आओ-पहले पाओ” पर आवेदन हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि डीजल पंप से 1 घंटे सिंचाई में 100-150 रुपये खर्च होते हैं, जबकि सोलर पंप से यह खर्च शून्य हो जाता है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर किसान सालाना 80 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

सोलर पंप योजना से लागत घटी, बचत बढ़ी

इस योजना (Solar Pump Yojana) का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि लागत घटी, बचत बढ़ी- डीजल और बिजली बिल का खर्च खत्म हुआ है। किसान अब सोलर पंप से दिनभर मुफ्त सिंचाई कर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक 5 HP के पंप पर सरकार सालाना 50,000 रुपये सब्सिडी देती है। सोलर लगने के बाद यह सब्सिडी बच जाती है।

इसके साथ ही यह योजना आय का नया जरिया बन गई है। किसान अतिरिक्त बिजली 3.25 रुपये/यूनिट पर बेच सकते हैं। 1 मेगावाट प्लांट के लिए 5 एकड़ जमीन चाहिए और सालाना 80 हजार तक कमाई संभव है।

पर्यावरण के लिए यह योजना (Solar Pump Yojana) अनुकूल साबित हो रही है। डीजल पंप से धुआं और शोर नहीं, रखरखाव भी आसान। ड्रिप और स्प्रिंकलर के साथ जोड़ने पर पानी की बचत भी। इसके अलावा बंजर जमीन भी अब कमाऊ जमीन के रूप में परिवर्तित होने लगी है। किसान अनुपयोगी जमीन पर 500 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के सौर संयंत्र लगाकर नियमित आय ले सकते हैं।

इस योजना में कैसे करें आवेदन

इस योजना (Solar Pump Yojana) में आवेदन किसान http://cmsolarpump.mp.gov.in या अपने राज्य के कृषि/ऊर्जा विभाग पोर्टल पर आधार, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ आवेदन कर सकते हैं। 5,000 रुपये टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होती है। 2 HP के लिए 4 इंच, 3-5 HP के लिए 6 इंच और 7.5-10 HP के लिए 8 इंच बोरिंग जरूरी है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े …90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

9560 के साथ पकने वाली, 100% वायरस मुक्त व 6 क्विंटल बिघा की पैदावार देने वाली सोयाबीन की नई वैरायटी की जानकारी..

मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

4 thoughts on “डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..”

  1. Me barelal gram nayagoun ka rahne bala hu mu mp k bhind jile k gaon me meri jameen behad ki jameen hai jisme is yojna ka laab lena jai

    Reply

Leave a Comment