सोयाबीन आने में अभी 15 से 20 दिन देरी, इसी बीच मंडी में पहुंची नई सोयाबीन (New Soybean Price), जानें भाव..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
New Soybean Price | खरीफ सीजन की नई सोयाबीन ने मंगलवार को इंदौर मंडी में दस्तक दे दी। तिल्लौर खुर्द के किसान प्रदीप 14 क्विंटल नई सोयाबीन लेकर मंडी पहुंचे।पहली आवक को लेकर मंडी में व्यापारियों और किसानों में खासा उत्साह रहा। नई सोयाबीन में नमी 17 से 18 प्रतिशत के आसपास थी, इसके बावजूद दाने की गुणवत्ता बेहतर बताई गई।
माल में दाग, फफूंद या अन्य किसी तरह की खराबी नहीं मिली। पहली आवक के मुहूर्त सौदे के दौरान ऊंची बोली लगने से भाव सामान्य बाजार स्तर से काफी ऊपर पहुंच गया। सोयाबीन किसानों के लिए नई फसल की मंडी में दस्तक के साथ भाव को लेकर अच्छी खबर सामने आई है।
नई सोयाबीन की मुहूर्त बिक्री में भाव 8,484 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा, जिससे किसानों और व्यापारियों में उत्साह देखा गया। नई आवक शुरू होने के साथ अब मंडियों और प्लांटों में सोयाबीन के भाव पर सभी की नजर है। आइए जानते हैं नई सोयाबीन की आवक और मंडी एवं प्लांट के ताजा भाव। सोयाबीन आने में अभी 15 से 20 दिन देरी, इसी बीच मंडी में पहुंची नई सोयाबीन (New Soybean Price), जानें भाव..
सामान्य भाव से 2384 रुपए अधिक
मंगलवार को इंदौर मंडी में सामान्य सोयाबीन के भाव करीब 5800 से 6100 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इसके मुकाबले पहली आवक का मुहूर्त भाव 8484 रुपए रहा। यानी सामान्य बाजार के ऊपरी भाव से भी यह करीब 2384 रुपए अधिक है। New Soybean Price
व्यापारियों का कहना है कि मुहूर्त सौदे को पूरे सीजन के भाव का आधार नहीं माना जाना चाहिए। पहली आवक की बोली में विशेष उत्साह और प्रतिष्ठा के कारण सामान्य दिनों की तुलना में ऊंचे भाव मिलते हैं।
आवक में अभी 15 से 20 दिन देरी
कारोबारी सीताराम मित्तल के अनुसार नई सोयाबीन की नियमित आवक शुरू होने में अभी करीब 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। मौसम की स्थिति को देखते हुए यह अवधि 25 दिन तक भी बढ़ सकती है। फिलहाल बारिश का दौर जारी है। इस वर्ष अब तक बारिश पर्याप्त नहीं होने के कारण आने वाले दिनों का मौसम फसल के उत्पादन और दाने की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। New Soybean Price
शुरुआत में 5500 रुपए का भाव अनुमान
व्यापारियों के अनुसार नई सोयाबीन की नियमित आवक शुरू होने पर शुरुआती भाव करीब 5500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास रह सकते हैं। अच्छी गुणवत्ता की सोयाबीन के इससे नीचे बिकने की संभावना कम मानी जा रही है। New Soybean Price
यदि मौसम अनुकूल रहा और फसल की गुणवत्ता बेहतर रही तो सीजन के दौरान भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर तक पहुंचने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
मंडी में सोयाबीन खरीदी के भाव
मंगलवार को सोयाबीन में विभिन्न प्लांटों के खरीदी भाव इस प्रकार रहे—अडाणी इंदौर 6150, अमृत सॉल्वेक्स 5900, नीमच 6050, अवी एग्री 6050, बंसल 6000, बैतूल-सतना 6300, कोरोनेशन 6100, धानुका 6025, धीरेंद्र 6070, दिव्य ज्योति 5800, आइडिया 5900, केएन एग्री 6100, खंडवा 6000, लिविंग फूड 6101. New Soybean Price
मित्तल 6101, एमएस पतंजलि फूड 6000, प्रकाश 6000, प्रेस्टीज 6100, रामा फास्फेट 6100, सांवरिया 6050, सोनिक 6100, सालासर 6000, स्नेहिल 6211, स्काईलार्क 5950, सूर्या फूड 5950 और विप्पी 6025 रुपए प्रति क्विंटल रहे। New Soybean Price
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..सोयाबीन में पीला मोजेक रोग का बढ़ा खतरा, किसान तुरंत करें बचाव, कृषि विभाग ने दी जानकारी…
किसानों के लिए राहत भरी खबर, अच्छी उपज के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दी यह खास सलाह, देखें डिटेल..
केंद्र सरकार ने शुरू की समृद्ध गांव योजना, हर परिवार की जरूरत के अनुसार मिलेगा लाभ, देखें डिटेल…
कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की लिस्ट हुई जारी, किन्हें मिला लाभ देखें..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





