योजना (New Government Scheme) के अंतर्गत महिला किसानों, युवाओं और कृषि, ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगा लाभ। देखें योजना की पूरी डिटेल…
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
New Government Scheme | केंद्र सरकार ने गांवों को गरीबी से मुक्त कर रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर लाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में ‘मिशन समृद्ध गांव’ का शुभारंभ किया, जिसके तहत अब हर गांव के हर परिवार तक उनकी जरूरत के मुताबिक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा।
इस नई योजना (New Government Scheme) से रोजगार, खेती-किसानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी सुविधाएं एक साथ मजबूत की जाएंगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण का मानना है कि जब तक गांव आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होंगे, तब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। आइए जानते है कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ एवं किस तरह गरीबों को मिलेगा फायदा। देखें डिटेल…
क्या है मिशन समृद्ध गांव योजना (New Government Scheme)
‘मिशन समृद्ध गांव’ को एक समेकित ग्रामीण विकास मॉडल के रूप में तैयार किया गया है। इसके तहत गांवों में अलग-अलग सरकारी योजनाओं का अभिसरण किया जाएगा। इसमें अलग-अलग योजनाओं को आपस में जोड़कर पात्र परिवारों तक उनका लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक परिवार की जरूरत और पात्रता का आकलन कर उसे संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
मिशन (New Government Scheme) के प्रमुख उद्देश्यों में हर परिवार के लिए रोजगार या आजीविका का अवसर उपलब्ध कराना, मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाना तथा मजबूरी में होने वाले पलायन को कम करना शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने इसे केवल एक सरकारी योजना के बजाय ग्रामीण विकास का ऐसा मॉडल बताया, जिसे सफल होने पर देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है।
2 क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया | New Government Scheme
मिशन समृद्ध गांव के शुरुआती चरण में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी और देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक को पायलट के लिए चुना गया है। इन दोनों क्षेत्रों में परिवार स्तर से लेकर ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर तक विकास की समग्र योजना तैयार की जाएगी।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
New Government Scheme पायलट मॉडल के तहत यह देखा जाएगा कि अलग-अलग सरकारी योजनाओं को एक साथ जोड़कर परिवारों की वास्तविक जरूरतों को किस तरह पूरा किया जा सकता है। पायलट सफल रहने पर इस मॉडल को देश के अन्य राज्यों और ब्लॉकों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है।
हर परिवार की जरूरत के अनुसार मिलेगा योजनाओं का लाभ
मिशन (New Government Scheme) की खास बात यह है कि इसमें केवल गांव को एक इकाई मानकर योजनाएं लागू करने के बजाय परिवार स्तर पर जरूरत और पात्रता का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की कृषि, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए चयनित ब्लॉकों में परिवार से लेकर ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर तक समेकित विकास योजना तैयार की जाएगी। इससे पात्र परिवारों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकने की जरूरत कम हो सकती है और सरकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।
महिला किसानों और ग्रामीण महिलाओं पर विशेष फोकस
मिशन (New Government Scheme) में महिला किसानों की पहचान और उनकी कृषि क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला किसानों को उन्नत कृषि सलाह और आजीविका से जुड़े अवसरों से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘लखपति दीदी’ अभियान की तर्ज पर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इसके अलावा युवाओं के लिए भी रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े अवसर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि गांवों से रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को कम किया जा सके।
खेती के साथ इन कामों से बढ़ेगी किसानों की आय
मिशन (New Government Scheme) के तहत छोटे और सीमांत किसानों को केवल अनाज उत्पादन तक सीमित नहीं रखा जाएगा। उनकी आय बढ़ाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा। किसानों को फल-सब्जी उत्पादन, पशुपालन, मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और मधुमक्खी पालन जैसी गतिविधियों से जोड़ने की योजना है। इससे किसानों के लिए खेती के साथ अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित किए जा सकेंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में वेयरहाउस और फूड प्रोसेसिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा। इसका उद्देश्य किसानों को केवल कच्चा माल बेचने के बजाय कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर बेहतर आय प्राप्त करने के अवसर देना है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों की जिंदगी बदलना उनके जीवन का मकसद है। उनका कहना है कि यदि सरकारी योजनाओं (New Government Scheme) का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, तो ग्रामीण गरीबी को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। मिशन समृद्ध गांव इसी सोच के साथ गांवों को रोजगार, आय और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की पहल है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की लिस्ट हुई जारी, किन्हें मिला लाभ देखें..
धान की फसल में इन कीट रोग का खतरा सबसे ज्यादा, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
बौना वायरस ने बढ़ाई धान की खेती करने वाले किसानाें की टेंशन, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..
सोयाबीन में तीसरा स्प्रे कब करें? फूल आने की अवस्था में इन दवाइयों का इस्तेमाल करें किसान
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





