एमपी में सोयाबीन के लिए भावांतर योजना (Bhavantar Yojana 2026) में 3 से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, देखें पूरी जानकारी..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Bhavantar Yojana 2026 | मध्यप्रदेश में खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए सोयाबीन उत्पादक किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होगी। किसान 17 अक्टूबर 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकेंगे।
राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर निर्धारित अवधि में पंजीयन की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोयाबीन फसल का पंजीयन भारत सरकार की प्राइस डिस्कवरी पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के अंतर्गत किया जाएगा। किसानों के पंजीयन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर व्यवस्था की गई है।
विभाग ने कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि पंजीयन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समय-सीमा में पूरी कराई जाए, ताकि पात्र किसान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत हो सकें।एमपी में सोयाबीन के लिए भावांतर योजना (Bhavantar Yojana 2026) में 3 से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन, देखें पूरी जानकारी..
केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था
शासन के पत्र में कहा गया है कि सोयाबीन के पंजीयन के लिए पंजीयन केंद्रों का निर्धारण, वहां आवश्यक भौतिक एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था तथा किसानों के पंजीयन और सत्यापन की प्रक्रिया पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। Bhavantar Yojana 2026
इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा धान, ज्वार और बाजरा के ई-उपार्जन के संबंध में 20 अगस्त 2026 को जारी किए गए विस्तृत परिपत्र को आधार बनाया गया है।
कृषकों के पंजीयन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के सत्यापन सहित संबंधित प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पंजीयन केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।Bhavantar Yojana 2026
प्रचार-प्रसार और प्रशिक्षण पर जोर
शासन ने सोयाबीन पंजीयन की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। पंजीयन प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों और संबंधित अमले को आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि पोर्टल पर पंजीयन और सत्यापन का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा सके। Bhavantar Yojana 2026
जिला स्तर पर पंजीयन केंद्रों की व्यवस्था, मानव संसाधन, किसानों के पंजीयन एवं सत्यापन, प्रचार-प्रसार तथा प्रशिक्षण से संबंधित कार्रवाई की निगरानी की जाएगी। विभाग ने इन सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जिलों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सचिव निशीत बरवड़े की ओर से 30 सितंबर 2026 को जारी पत्र में प्रदेश के सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि सोयाबीन पंजीयन की प्रक्रिया निर्धारित अवधि में विधिवत पूरी कराई जाए। Bhavantar Yojana 2026
शासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन से संबंधित व्यवस्थाएं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 20 अगस्त 2026 के परिपत्र में दिए गए प्रावधानों के अनुसार ही की जाएंगी।
इस तरह सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पंजीयन की महत्वपूर्ण अवधि रहेगी। किसानों को निर्धारित अवधि के भीतर ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। Bhavantar Yojana 2026
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े .. किसानों को इन टॉप 3 सरकारी योजनाओं से मिलेगा आर्थिक फायदा, कैसे आप भी उठा सकते है लाभ, जानिए..
केंद्र सरकार ने शुरू की समृद्ध गांव योजना, हर परिवार की जरूरत के अनुसार मिलेगा लाभ, देखें डिटेल…
कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की लिस्ट हुई जारी, किन्हें मिला लाभ देखें..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





