खरीफ सीजन के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज मिनीकिट दे रही सरकार, ई-लॉटरी से होगा चयन

सब्सिडी पर फ्री खरीफ बीज मिनीकिट (Beej Scheme) लेने के लिए कहां करें आवेदन, कब तक है मौका और कैसे होगा चयन, जानें पूरी जानकारी।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Beej Scheme | गर्मियों के बाद खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने लग जाएगी। इसी ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत भरी योजना शुरू की है। खेती में बढ़ती लागत और समय पर अच्छे बीज न मिलने की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार अब किसानों को प्रमाणित बीज मुफ्त और अनुदान पर उपलब्ध करा रही है।

इस Beej Scheme योजना के तहत मोटे अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के बीज किसानों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि उत्पादन बढ़े और किसानों की आय में सुधार हो सके। सरकार का कहना है कि यदि किसान सही समय पर बेहतर गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग करें, तो फसल की पैदावार में अच्छा इजाफा हो सकता है।

इसी उद्देश्य से ‘मिलेट्स पुनरोद्धार’ और ‘निःशुल्क दलहन-तिलहन बीज मिनीकिट’ कार्यक्रम लागू किए गए हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को मुफ्त मिनीकिट और 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। सब्सिडी पर फ्री खरीफ बीज मिनीकिट (Beej Scheme) लेने के लिए कहां करें आवेदन, कब तक है मौका और कैसे होगा चयन, जानें पूरी जानकारी।

बीजों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी

Beej Scheme | कई अन्य फसलों के बीजों पर किसानों को 50 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। इसमें ढैंचा, धान, अरहर, मूंग, उड़द और संकर बीज शामिल हैं। हाइब्रिड धान, मक्का, ज्वार और बाजरा के बीज भी सब्सिडी पर दिए जाएंगे। इससे किसानों को बाजार से महंगे बीज खरीदने की जरूरत कम पड़ेगी और खेती की शुरुआती लागत घटेगी।

किन बीजों पर मिलेगा लाभ

सरकार ने इस योजना (Beej Scheme) के तहत कई फसलों को शामिल किया है। इनमें मोटे अनाजों के साथ-साथ दाल और तिलहन फसलें भी शामिल हैं। किसानों को अलग-अलग श्रेणियों में लाभ दिया जाएगा। किसानों को ज्वार, रागी, बाजरा, सांवा और कोदो जैसे मिलेट्स फसलों के बीज मिनीकिट निःशुल्क दिए जाएंगे।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

इसके अलावा अरहर, मूंग, उड़द और तिल जैसी फसलों के बीज भी मुफ्त मिनीकिट के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि किसान मोटे अनाजों की खेती की ओर बढ़ें, क्योंकि इनकी बाजार में मांग तेजी से बढ़ रही है। साथ ही ये फसलें कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती हैं। : Beej Scheme

किसानों को कहां से मिलेगा सब्सिडी पर बीज

चयनित किसानों को अपने विकास खंड या ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज (Beej Scheme) प्राप्त करना होगा। वहां किसान को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर पहचान सत्यापित करनी होगी। सत्यापन पूरा होने के बाद किसान को बीज दे दिया जाएगा। यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि लाभ केवल पात्र किसानों तक पहुंचे और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

सब्सिडी पर बीजों के लिए कैसे होगा चयन

Beej Scheme योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने ई-लॉटरी सिस्टम लागू किया है। पहले किसान आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे और बीज के लिए आवेदन करेंगे।

इसके बाद प्राप्त आवेदनों के आधार पर ई-लॉटरी निकाली जाएगी। जिन किसानों का चयन होगा, उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर सूचना दी जाएगी। इससे किसानों को किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया आसान रहेगी।

सब्सिडी पर बीज के लिए 10 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Beej Scheme आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 मई 2026 तय की गई है। ऐसे में किसान समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द आवेदन करें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने से तकनीकी समस्या आ सकती है।

अगर किसी किसान को आवेदन में परेशानी होती है, तो वह अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय, विकास खंड कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकता है। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खरीफ सीजन 2026 से पहले यह योजना किसी बड़े मौके से कम नहीं है। समय पर आवेदन कर किसान कम लागत में बेहतर बीज प्राप्त कर सकते हैं और अच्छी पैदावार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े.. फार्मर आईडी से 15 मिनट में मिलेगा KCC लोन, नहीं पड़ेगी दस्तावेजों की जरूरत, जानिए आसान लोन प्रक्रिया

लाखों किसानों को मुफ्त में मिलेंगे मक्का-बाजरा बीज के मिनिकिट, देखें डिटेल…

पशुपालकों के लिए सुनहरा अवसर, बकरी पालन पर मिल रहा 90 % तक अनुदान, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ….

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “खरीफ सीजन के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज मिनीकिट दे रही सरकार, ई-लॉटरी से होगा चयन”

Leave a Comment