सोयाबीन प्लांटों ने सोयाबीन खरीदी के भाव घटा दिए हैं आईए देखते हैं (Today Soya Plant Rate) आज के सोया प्लांट भाव..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Today Soya Plant Rate | 1 महीने से अधिक समय से चल रही अमेरिका ईरान की जंग फिलहाल दो हफ्ते तक टल गई है। अमेरिका इजरायल के बीच चल रही इस जंग का सीधा असर ग्लोबल ट्रेड पर पड़ा। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बाधित होने से तेल, गैस एवं अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति ठप हो गई थी।
यही कारण रहा की जंग के चलते सोयाबीन के तेल के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके चलते सोयाबीन प्लांट में सोयाबीन खरीदी के भाव बढ़ा दिए थे लेकिन सीजफायर होते ही सोयाबीन प्लांट ने सोयाबीन खरीदी के भाव में लगभग 100 से 150 रुपए तक की गिरावट कर दी है। आईए जानते हैं सोयाबीन प्लांट के ताजा भाव..
तेल की आपूर्ति बाधित होने से भाव में हुई थी बढ़ोतरी
Today Soya Plant Rate | भारत में खाने के तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से आता है जैसे पाम ऑयल मलेशिया से और सोयाबीन तेल अमेरिका से आता है। भारत का तेल उद्योग करीब 55 फीसदी विदेशों पर निर्भर है, जबकि सिर्फ 45 फीसदी तेल देश में ही पैदा होता है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर कई देशों में देखने को मिल रहा है। इस वजह से पूरी दुनिया परेशान थी।
भारत में भी युद्ध के कारण विदेशों से आने वाले खाने के तेल जैसे, सोयाबीन, (Today Soya Plant Rate) पाम, मूंगफली और तिल का तेल कम कम आयात हो रहे थे। इससे देश में सोयाबीन और सरसों के तेल की मांग तेजी से बढ़ गई है और इसी वजह से इसके दाम भी तेजी से ऊपर जा रहे हैं, जिससे किसानों को फायदा मिल रहा है। यही कारण है कि सोयाबीन सहित अन्य तिलहनी फसलों के भाव में बढ़ोतरी हुई।
सरसों एवं सोयाबीन के भाव में आई तेजी | Today Soya Plant Rate
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब तेल के बाजार पर दिखने लगा है। देश में खाने के तेल की कमी हो रही है, जिससे किसानों और व्यापारियों को फायदा मिल रहा है। इस वर्ष पहली बार सोयाबीन के भाव ₹6000 प्रति क्विंटल को टच करते दिखाई दिए, वहीं सरसों का दाम करीब 7100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। बाजार में तेल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
व्यापारी बताते हैं कि युद्ध की वजह से विदेशों से आने वाला तेल बहुत कम हो गया है, जिससे सोयाबीन और सरसों के तेल की मांग बढ़ गई है और इसके दाम भी तेजी से ऊपर जा रहे हैं। इससे किसानों और व्यापारियों को फायदा मिल रहा है और किसान अच्छे दाम मिलने से खुश हैं। : Today Soya Plant Rate
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
सोयाबीन के भाव में ज्यादा गिरावट नहीं होगी
Today Soya Plant Rate | अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम होने के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही अभी भी लगभग रुकी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1 ऑयल टैंकर और 5 मालवाहक जहाज ही यहां से गुजरे हैं। पहले इस रास्ते से रोज करीब 140 जहाज गुजरते थे, लेकिन फरवरी के आखिर में संघर्ष शुरू होने के बाद से यह संख्या बहुत कम हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम होने के बाद भी मिडिल ईस्ट में हालात पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है। ईरान क्या नए नियम लागू करेगा यह साफ नहीं है, इससे बाजार में भी डर का माहौल है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में भी सोयाबीन एवं सरसों के भाव (Today Soya Plant Rate) में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।
आने वाले समय में सोयाबीन के भाव क्या रहेंगे
Today Soya Plant Rate | अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल 14 दिनों के लिए सीजफायर हुई है यह युद्ध अगर फिर से शुरू होता है और लंबा चलता है तो सोयाबीन एवं सरसों के दाम और बढ़ सकते हैं। पहले विदेश से तेल आने की वजह से देश में करीब सोयाबीन एवं सरसों का स्टॉक बचा रहता था, लेकिन इस बार वह खत्म होने की संभावना है। इसके अलावा डॉलर महंगा होने की वजह से भी विदेशी तेल महंगा पड़ रहा है। कुल मिलाकर आने वाले समय में सोयाबीन के भाव 5500 से अधिक रहने की संभावना है।
आज के सोयाबीन प्लांटों में सोयाबीन खरीदी के भाव
Today Soya Plant Rate | इंदौर (मध्यप्रदेश) एबीआयएस 5650 अडाणी 5775 अमृत 5650 अवी एग्री 5700 बंसल 5725 बैतूल सतना 5720 बैतूल 5745 कोरोनेशन 5660 धानुका 5690 धीरेंद्र 5700 दिव्य ज्योति 5575 आइडिया 5700 केएन एग्री 5675 केपी सॉल्वेक्स 5600 खंडवा 5600 लिविंग फूड 5700 मित्तल 5700 एमएस सॉल्वेक्स 5600 नीमच 5700 पतंजलि फूड 5600 प्रकाश 5660 प्रेस्टीज 5675 रामा फास्फेट 5600 सिंहल 5675 सांवरिया 5750 सोनिक 5650 सालासर 5725 स्काईलार्क 5650 सूर्या फूड 5700 विप्पी 5625 रुपए प्रति क्विंटल।
धुले (महाराष्ट्र) दिसान 5660 मालेगांव 5700 मोअल 5640 नंदूरबार 5600 ओम श्री 5600 संजय 5630 रुपए नागपुर आदित्य 5700 एबीआयएस 5625 गोयल 5675 श्यामकला 5650 शालीमार 5775 स्नेहा 5775 तान्या 5800 रुपए प्रति क्विंटल। : Today Soya Plant Rate
कोटा (राजस्थान)- गोयल 5550 महेश 6100 सोना 5800 सोयुग 5725 रुपए प्रति क्विंटल।
(नोट :– यह भाव दिनांक 8 अप्रैल 2026 की स्थिति के हैं।)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
मंडी भाव व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।
यह भी पढ़े ..समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल..
एमपी के कई जिलों में बारिश ने फसलों को पहुंचा भारी नुकसान, मुआवजे के लिए तत्काल करें यह कार्य..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





