गेहूं खरीदी के मानकों में छूट ; टूटे दानों की सीमा 6 से बढ़ाकर 15% की, चमक 50% तक कम होने पर भी गेहूं खरीदेगी सरकार, देखें नए नियम..

सरकार ने गेहूं खरीदी (Wheat Procurement) के मानकों में बदलाव किया है आईए जानते हैं सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Wheat Procurement | मार्च एवं अप्रैल माह के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में बे मौसम बारिश, ओलावृष्टि का दौर चला था जिसके कारण गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को खासा नुकसान हुआ। इस बे मौसम की बारिश के कारण गेहूं की फसल का दाना खराब हुआ और गेहूं के दोनों की चमक भी प्रभावित हुई यही कारण है कि केंद्र सरकार ने गेहूं खरीदी के मानक में शिथिल किए हैं।

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं की उपज खरीदने (Wheat Procurement) के लिए केंद्र सरकार ने खरीद के मानकों में शिथिलता के आदेश जारी किए हैं। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन देखें..

गेहूं खरीदी के दौरान इन 6 मानकों पर होती है जांच

Wheat Procurement | केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार बाहरी तत्व, अन्य खाधान, टूटा दाना, टूटा खाद्यान, सिकुड़ा टूटा दाना व विवेल्ड ग्रेन्स आदि मानक जांचे जाते हैं। कृषि अधिकारियों का मानना है कि असमय बारिश और नमी बढ़ने से गेहूं के दाने पूरे विकसित नहीं हो पाते है। कटाई के समय मौसम खराब रहने से दानों में चमक और भराव फिलिंग कम रह गई। इससे दाना पतला और हल्का रह गया। खेतों में नमी और समय पर सुखाई नहीं होने से भी दानों की गुणवत्ता बिगड़ी।

सरकार ने गेहूं खरीदी में यह दी छूट | Wheat Procurement

देश के कई राज्यों में इस समय रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हो रही है। इस वर्ष बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल खराब हो गई। जिसके चलते गेहूं की गुणवत्ता व चमक खराब होने से किसान चिंतित हो उठे। किसानों की इसी पीड़ा को देखते हुए केंद्र सरकार ने खरीदी के नियमों में शिथिलता दी है।

केंद्र सरकार ने गेहूं की गुणवत्ता में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए चमक में कमी की सीमा 50 प्रतिशत तक कर दी है। सिकुड़े व टूटे दानों की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत की है। इसी तरह क्षतिग्रस्त और आंशिक क्षतिग्रस्त दानों की सीमा 6 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इस निर्णय से उन किसानों को राहत मिलेगी, जिनकी फसल बे मौसम बारिश के कारण प्रभावित हुई है। : Wheat Procurement

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

इधर किसान अभी भी परेशान, स्लॉट नहीं हो रहे बुक

Wheat Procurement | केंद्र सरकार ने भले ही खरीदी से मानकों में छूट प्रदान कर दी हो, लेकिन इसके बावजूद किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के दौरान अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में स्लॉट की बुकिंग के दौरान किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में वेयरहाउस खाली नहीं होने के कारण यह समस्या आ रही है।

राज्य सरकार ने वर्तमान में स्लॉट की बुकिंग छोटे किसानों के लिए उपलब्ध कराई है लेकिन छोटे किसानों को भी Wheat Procurement स्लॉट बुकिंग के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर 10 बीघा से अधिक के खाते वालों किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो रहे हैं। मालूम हो कि राज्य सरकार इस बार सरकार छोटे किसानों को खरीदी में प्राथमिकता दे रही है छोटे 10 बीघा से कम की कृषि भूमि वाले किसानों के स्लॉट बुक हो रहे हैं।

इसके अतिरिक्त सरकार ने प्रति बिघा उपज खरीदी के लिए सीमा निर्धारित कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रति बिघा 8.50 क्विंटल गेहूं अर्थात प्रति हेक्टेयर 42.5 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। : Wheat Procurement

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े 👉 10 बीघा से ऊपर के खाते वालों के स्लाट बुक नहीं हो रहे, प्रति बीघा इस मात्रा में गेहूं की खरीदी होगी, देखें नई गाइडलाइन..

एमपी में गेहूं खरीदी को लेकर स्लॉट की बुकिंग नहीं हुई शुरू, कब से होगी खरीदी एवं क्या रहेगी प्रक्रिया, जानिए..

खाद पर सब्सिडी को लेकर होगा बड़ा बदलाव, किसानों को मिलेगा फायदा, देखें डिटेल..

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

अब किसानों को आसानी से मिलेगा खाद, यूरिया की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, देखें नई खाद वितरण प्रणाली..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

1 thought on “गेहूं खरीदी के मानकों में छूट ; टूटे दानों की सीमा 6 से बढ़ाकर 15% की, चमक 50% तक कम होने पर भी गेहूं खरीदेगी सरकार, देखें नए नियम..”

Leave a Comment