एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले MP Cabinet Decision : किसानों, युवाओं और विकास परियोजनाओं पर सरकार का फोकस, देखें पूरी जानकारी..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
MP Cabinet Decision | मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में किसानों, युवाओं, शिक्षा, सड़क निर्माण और निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बारिश से प्रभावित किसानों के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए गांव-गांव जाकर किसान आईडी बनाने की प्रक्रिया को गति देने का निर्णय लिया गया। सरकार ने प्रदेश में निवेश और विकास को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया।
किसानों को समय पर राहत पहुंचाने की तैयारी
बैठक में बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति को लेकर अधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए। फसल नुकसान का आकलन और प्रभावित किसानों तक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था को प्राथमिकता देने को कहा गया है। सरकार का उद्देश्य आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराना है। MP Cabinet Decision
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन क्षेत्रों में इस बार कम वर्षा हुई है, वहां कलेक्टर और संबंधित अधिकारी स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार करेंगे। अधिकारियों को पानी की कमी से पैदा होने वाले संभावित संकट से निपटने के लिए पहले से जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहमति से जमीन लेने पर चार गुना तक मुआवजा
जमीन अधिग्रहण से जुड़े फैसले में सहमति से जमीन लेने की स्थिति में भूमि मालिकों को चार गुना कीमत दिए जाने का प्रावधान महत्वपूर्ण रहा। सरकार का मानना है कि इससे विकास परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आसान होगी और जमीन मालिकों को बेहतर मुआवजा मिल सकेगा। MP Cabinet Decision
युवाओं को शिक्षा से रोजगार तक जोड़ने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसमें पढ़ाई, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर रहेगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
धनवंतरि विश्वविद्यालय में पदों को मंजूरी
उज्जैन स्थित धनवंतरि विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों को मंजूरी दी गई है। इससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरकार उच्च शिक्षा के विस्तार के साथ रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रही है। MP Cabinet Decision
सिवनी-बालाघाट हाईवे होगा फोरलेन
सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में कैबिनेट ने सिवनी-बालाघाट हाईवे को फोरलेन करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसके अलावा 12 नई सड़क परियोजनाएं मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमपीआरडीसी) को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इन परियोजनाओं से आवागमन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। MP Cabinet Decision
अब बीएनएस के तहत केस दर्ज कर सकेगा EOW
कैबिनेट ने आर्थिक अपराधों की जांच को नए आपराधिक कानून के अनुरूप करने का निर्णय लिया है। एक जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू होने के बाद अब निर्धारित धाराओं के तहत आर्थिक अपराध दर्ज करने का अधिकार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को दिया जाएगा। पहले ऐसे मामलों में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए जाते थे। MP Cabinet Decision
निवेश और विकास पर सरकार का फोकस
कैबिनेट के फैसलों में सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट दिखाई दीं। किसानों को राहत, युवाओं को रोजगार, उच्च शिक्षा के विस्तार और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के साथ प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सरकार का फोकस विकास परियोजनाओं को गति देकर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर तैयार करने पर है। MP Cabinet Decision
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग की विकसित भारत से संबंधित रिपोर्ट में युवाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। पांचवीं श्रेणी में ऐसे युवा हैं, जिनके पास न रोजगार है, न कौशल और न ही वे पढ़ाई कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश में ऐसे युवाओं को चिन्हित कर उन्हें कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनाई जाएगी। इसके लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं युवा कल्याण सहित अन्य विभाग शामिल होंगे। MP Cabinet Decision
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े .. धान की फसल में इन कीट रोग का खतरा सबसे ज्यादा, कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
बौना वायरस ने बढ़ाई धान की खेती करने वाले किसानाें की टेंशन, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की यह सलाह..
सोयाबीन में तीसरा स्प्रे कब करें? फूल आने की अवस्था में इन दवाइयों का इस्तेमाल करें किसान
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





