रबी सीजन (Rabi Crop MSP 2027) के लिए छह फसलों का MSP बढ़ा, कुसुम में सबसे ज्यादा ₹675 की वृद्धि, देखिए पूरी जानकारी..
इस लिंक को क्लिक करके हमारे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Rabi Crop MSP 2027 | केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बाद गेहूं, जौ, चना, मसूर, रेपसीड-सरसों और कुसुम के लिए नई (Rabi Crop MSP 2027) दरें तय की गई हैं। सरकार के अनुसार, इन फसलों पर कुल अनुमानित भुगतान 90,962 करोड़ रुपये रहेगा। रबी सीजन की किन फसलों में हुई कितनी बढ़ोतरी आईए जानते हैं..
गेहूं का MSP में नाम मात्र की हुई बढ़ोतरी
रबी सीजन (Rabi Crop MSP 2027) की प्रमुख फसल गेहूं का MSP 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पिछले सीजन में गेहूं का MSP 2,585 रुपये प्रति क्विंटल था। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) के अनुसार, गेहूं की अनुमानित उत्पादन लागत 1,264 रुपये प्रति क्विंटल है। नए MSP पर उत्पादन लागत के मुकाबले 106 फीसदी का मार्जिन रहेगा।
सरसों के MSP में ₹413 की बढ़ोतरी
रेपसीड-सरसों के MSP में 413 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। इसका MSP अब 6,613 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि पिछले साल यह 6,200 रुपये था। CACP के अनुसार, सरसों की अनुमानित उत्पादन लागत 3,367 रुपये प्रति क्विंटल है और नए MSP पर लागत के मुकाबले 96 फीसदी का मार्जिन रहेगा।
मसूर का MSP ₹390 बढ़ा
मसूर का MSP 7,390 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले साल यह 7,000 रुपये प्रति क्विंटल था। इस तरह मसूर के MSP में 390 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चना किसानों के लिए MSP में 83 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। चने का नया MSP 5,958 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि पिछले साल यह 5,875 रुपये था। वहीं, जौ का MSP 136 रुपये बढ़ाकर 2,286 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पिछले सीजन में जौ का MSP 2,150 रुपये प्रति क्विंटल था।(Rabi Crop MSP 2027)
कुसुम के MSP में सबसे ज्यादा वृद्धि
छह रबी फसलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी कुसुम के MSP में की गई है। कुसुम का MSP 675 रुपये बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पिछले साल इसका MSP 6,540 रुपये प्रति क्विंटल था। CACP के मुताबिक, कुसुम की अनुमानित उत्पादन लागत 4,810 रुपये प्रति क्विंटल है। नए MSP पर उत्पादन लागत के मुकाबले 50 फीसदी का मार्जिन रहेगा।(Rabi Crop MSP 2027)
लागत को ध्यान में रखकर तय होता है MSP
कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) रबी सीजन की इन छह प्रमुख फसलों के MSP की सिफारिश करता है। MSP तय करते समय उत्पादन लागत, लागत और रिटर्न, विभिन्न फसलों के बीच मूल्य समानता, बाजार में मांग और आपूर्ति, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों, कृषि की प्रतिस्पर्धात्मकता तथा व्यापक आर्थिक परिस्थितियों जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। सरकार के अनुसार, MSP निर्धारित करते समय उत्पादन लागत के ऊपर कम से कम 50 फीसदी मार्जिन सुनिश्चित करने के सिद्धांत को भी ध्यान में रखा जाता है।(Rabi Crop MSP 2027)
छह रबी फसलों की नई MSP दरें
गेहूं: 2,610 रुपये प्रति क्विंटल, पिछले MSP 2,585 रुपये से 25 रुपये की बढ़ोतरी।
जौ: 2,286 रुपये प्रति क्विंटल, पिछले MSP 2,150 रुपये से 136 रुपये की बढ़ोतरी।
चना: 5,958 रुपये प्रति क्विंटल, पिछले MSP 5,875 रुपये से 83 रुपये की बढ़ोतरी।
मसूर: 7,390 रुपये प्रति क्विंटल, पिछले MSP 7,000 रुपये से 390 रुपये की बढ़ोतरी।
रेपसीड-सरसों: 6,613 रुपये प्रति क्विंटल, पिछले MSP 6,200 रुपये से 413 रुपये की बढ़ोतरी।
कुसुम: 7,215 रुपये प्रति क्विंटल, पिछले MSP 6,540 रुपये से 675 रुपये की बढ़ोतरी।(Rabi Crop MSP 2027)
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े ..एमपी में इस वर्ष भी होगी भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी, जल्द शुरू होने पंजीयन देखें पूरी डटेल..
किसानों को इन टॉप 3 सरकारी योजनाओं से मिलेगा आर्थिक फायदा, कैसे आप भी उठा सकते है लाभ, जानिए..
केंद्र सरकार ने शुरू की समृद्ध गांव योजना, हर परिवार की जरूरत के अनुसार मिलेगा लाभ, देखें डिटेल…
कस्टम हायरिंग सेंटर योजना की लिस्ट हुई जारी, किन्हें मिला लाभ देखें..
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





