किसानों के लिए सुनहरा मौका, उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सहित कई चीजों पर आवेदन आमंत्रित (MFSTS Portal) किए है। जानिए डिटेल…

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

MFSTS Portal | केंद्र एवं अलग-अलग राज्य सरकारें किसानों के आमदनी बढ़ाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अलग-अलग योजनाएं चल रही है, इन योजनाओं के तहत सरकार किसानों को सब्सिडी प्रदान करती है। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं अलग-अलग विभागों द्वारा संचालित की जाती है। कृषि विभाग के अलावा किसानों को उद्यानिकी विभाग से भी अनुदान आधारित आर्थिक सहायता दी जाती है।

खास बात यह है कि इसमें अनुदान की राशि 40 से 55% तक होती है। किसानों को उद्यानिकी विभाग से 10 लाख रुपए तक का अनुदान मिलता है। किसानों को इन (MFSTS Portal) योजनाओं का लाभ लेने के लिए क्या करना होगा एवं अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत कितना अनुदान मिलता है आईए जानते हैं..

इन चीजों के लिए आवेदन आमंत्रित

उपसंचालक उद्यान ने बताया कि वर्ष 2026-27 में प्रदेश में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ड्रिप, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, मिनीस्प्रिंकलर, शेडनेट हॉउस, पॉली हॉउस एवं आम, अमरूद, नींबू, संतरा आदि के नवीन बगीचों की स्थापना आदि का लाभ लेने के लिए एमपीएफएसटीएस (MFSTS Portal) पोर्टल पर कृषक पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए नई नई योजनाएं लागू की जाती है। उपसंचालक उद्यान ने किसानों से अनुरोध किया है कि उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अतिशीघ्र पंजीयन कराए। MFSTS Portal

योजना का लाभ लेने के लिए यहां करें आवेदन

उद्यानिकी विभाग की योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ लेने हेतु नवीन पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अथवा खसरा नक़ल, पासपोर्ट साइज फोटो, एसटी एवं एससी कृषकों के लिए जाति प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर आवश्यक हैं। योजना में किसान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकते है। MFSTS Portal

उद्यानिकी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट (https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/) पर किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके अलावा वह डॉक्यूमेंट्स लेकर CSC सेंटर से भी आवेदन करवा सकते है।

अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय अथवा कार्यालय उपसंचालक उद्यान (बालगढ़ रोड) देवास पर संपर्क कर सकते हैं या पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन संबंधित कोई समस्‍या आने पर MPFSTS हेल्‍प डेस्‍क NO. 0755-4059242 पर सम्‍पर्क कर सकते है। MFSTS Portal

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
मंडी भाव व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े।

यह भी पढ़े ..समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

बहुत कठिन है डगर MSP पर गेहूं बेचने की, 19 लाख में से अब तक एक लाख 45 हज़ार 71 किसानों से हुई खरीदी, आगे क्या, देखें रिपोर्ट..

 लहसुन में लगा रोग, पौधे मुड़कर पीले पड़ रहे हैं, सूखने लगी फसल, इस रोग के निदान के लिए यह करें उपाय..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment