मध्य प्रदेश में आगामी तीन दिनों के दौरान मौसम कैसा रहेगा आइए (Weather Alert) जानते हैं..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Weather Alert | मई माह के पहले सप्ताह में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले 4 दिनों तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग में इस दौरान किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले 4 दिनों तक प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम आइए जानते हैं..
एमपी में एक्टिव है चक्रवात
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी है। इस चक्रवात के चलते प्रदेश में 7 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। Weather Alert
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी वह बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने 34 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 6 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।
आज के जिलों में बारिश व ओलावृष्टि हुई
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के रीवा और आगर-मालवा जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के दौरान सीधी, अनूपपुर और नीमच में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। Weather Alert
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3 जिलों में ओले गिरे। 15 जिलों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, जबलपुर, नर्मदापुरम, पन्ना, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। श्योपुर, सागर और दमोह में ओलावृष्टि हुई।
अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम बदलने के संकेत हैं, जबकि इंदौर और उज्जैन में गर्मी बनी रहेगी। वहीं आगर-मालवा, राजगढ़, बड़वानी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, सागर, दमोह, सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने का अलर्ट है। मंडला, रायसेन में भी मौसम बदलेगा। Weather Alert
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर और हरदा आदि जिलों अगले मंगलवार को तेज गर्मी का दौर बना रहेगा। वहीं इस दौरानभोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर,
जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी आदि जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। Weather Alert
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 6 में को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर और हरदा आदि जिलों में गर्मी का असर तेज रहेगा।
वहीं बुधवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुरख् पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी आदि जिलों में गलत चमक के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। Weather Alert
इसके साथ ही मौसम विभाग में 7 मई गुरुवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, उमरिया,
शहडोल और हरदा आदि जिलों में तेज गर्मी और ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा आदि जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। Weather Alert
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





