एमपी में अगले 2 दिनों तक 11 जिलों में रहेगा आंधी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले दो दिन आंधी- बारिश (Weather Update) का अलर्ट, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी पड़ेगी। ग्वालियर समेत MP के 11 जिलों में पानी गिरेगा। देखें पूर्वानुमान…

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Weather Update | वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), चक्रवात और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से आंध-बारिश का दौर है। बुधवार को कहीं बारिश तो कहीं आंधी वाला मौसम रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज शामिल हैं। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से ऐसा मौसम रहेगा। हालांकि, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के 44 जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा।

कई शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच, मंदसौर में पारे में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना है। आइए जानते है कहां कैसा रहेगा मौसम के मिजाज (Weather Update)..

उथल-पुथल वाला मौसम रहेगा | Weather Update

मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक प्रदेश में उथल-पुथल वाला मौसम रहेगा। अगले 2 दिन तक कुछ जिलों में बारिश और आंधी चलने के आसार है। वहीं, 9 और 10 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी पड़ेगी। 10 मई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसका असर अगले 2 दिन बाद देखने को मिल सकता है।

छह दिन से बारिश का दौर

Weather Update | प्रदेश में बुधवार को लगातार सातवें दिन भी आंधी-बारिश का दौर बना रहा। धार समेत कई जिलों में असर देखने को मिला। यानी, इस बार मई के शुरुआत छह दिन तक बारिश हुई है। मौसम में बदलाव होने से गर्मी का असर कम हुआ है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है।

7 मई का मौसम पूर्वानुमान

Weather Update | 7 मई को प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा,

सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर और दमोह में तेज गर्मी (41 से 43+ °C) रहने के आसार है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में गरज – चमक, बारिश (39 से 40+ °C) की स्थिति बने रहने के आसार है। : Weather Update

8 मई का मौसम पूर्वानुमान | Weather Update

8 मई को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी,

छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी। यहां पारा 40 से 43+ °C तक रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के सतना, रीवा, मऊगंज, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में तापमान कम रहेगा एवं गरज – चमक, बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

9 मई का मौसम पूर्वानुमान

Weather Update | 9 मई को प्रदेश में भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर,

बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 41⁰ से 43⁰+ सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

10 मई से बनेगा नया मौसमी सिस्टम | Weather Update

मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। वर्तमान में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) प्रदेश के बीचोंबीच में एक्टिव है तो दूसरा ऊपरी हिस्से में है। एक ट्रफ भी पूर्वी हिस्से से गुजर रही है। इस वजह से मौसम बदला हुआ है।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े 👉 10 बीघा से ऊपर के खाते वालों के स्लाट बुक नहीं हो रहे, प्रति बीघा इस मात्रा में गेहूं की खरीदी होगी, देखें नई गाइडलाइन..

एमपी में गेहूं खरीदी को लेकर स्लॉट की बुकिंग नहीं हुई शुरू, कब से होगी खरीदी एवं क्या रहेगी प्रक्रिया, जानिए..

समर्थन मूल्य पर गेहूं व धान खरीदी पर दिए जाने वाले बोनस को लेकर केंद्र सरकार ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, देखें डिटेल.. 

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment