स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ी, मोहन सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए उठाया कदम

किसानों की सुविधा के लिए बढ़ाई स्लॉट बुकिंग की तारीख (Wheat MSP Slot Booking) को 9 मई से बढ़ाकर 23 मई किया। देखें डिटेल…

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Wheat MSP Slot Booking | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है।

उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार तौल कांटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अब किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। प्रक्रिया को और सरल एवं सुगम बनाया गया है। साथ ही, एनआईसी के माध्यम से स्लॉट बुकिंग की तकनीकी क्षमता भी बढ़ाई गई है, जिससे स्लॉट बुकिंग (Wheat MSP Slot Booking) में आने वाली समस्याओं का समाधान होगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में गेहूं खरीदी जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर तय सीमा 40 क्विंटल/हेक्टेयर उत्पादकता और 2 हेक्टेयर जमीन होने पर अधिकतम 80 क्विंटल के आधार पर अर्थात एक बीघा के लिए 8 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा रही है। गेहूं उपार्जन की शुरुआत में यह लिमिट 1000 क्विंटल प्रतिदिन की थी इसके बाद बढ़कर 1500 क्विंटल प्रतिदिन की की गई थी। अब प्रतिदिन खरीदी केंद्रों पर 2150 क्विंटल गेहूं की खरीदी होगी। : Wheat MSP Slot Booking

26 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली 

Wheat MSP Slot Booking | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक गत दिवस को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण के लिए 26 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग की आगामी 5 वर्षों (2026-2031) की विभिन्न निर्माण व नवीनीकरण परियोजनाओं के लिए 26,311 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सामाजिक न्याय और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंत्रि-परिषद ने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति राशि में ऐतिहासिक वृद्धि कर इसे 1,550 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। : Wheat MSP Slot Booking

इसके अतिरिक्त, ग्रामीण सिंचाई व्यवस्था के लिए लखुंदर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और प्रदेश की 38,901 आंगनवाड़ियों के विद्युतीकरण के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में विस्तार के लिए भोपाल और रीवा के चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृतियां भी दी गईं, जो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और अधोसंरचना को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नई ऊंचाई प्रदान करेंगी। मंत्रि-परिषद की बैठक वन्दे मातरम गान से प्रारंभ हुई। : Wheat MSP Slot Booking

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े …अच्छी खबर, गेहूं उपार्जन स्लॉट बुकिंग की तारीख और लिमिट दोनों बढ़ी, अब बड़े किसानों के भी होंगे स्लॉट बुक, देखें डिटेल..

एमपी के किसानों के लिए प्रदेश सरकार खर्च करेगी 28000 करोड रु., कृषि कैबिनेट की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, देखें डिटेल..

बहुत कठिन है डगर MSP पर गेहूं बेचने की, 19 लाख में से अब तक एक लाख 45 हज़ार 71 किसानों से हुई खरीदी, आगे क्या, देखें रिपोर्ट..

गेहूं उपार्जन का कोटा बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, कल से स्लॉट बुकिंग के लिए यह व्यवस्था रहेगी, देखें डिटेल..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment