अच्छी खबर, गेहूं उपार्जन स्लॉट बुकिंग की तारीख और लिमिट दोनों बढ़ी, अब बड़े किसानों के भी होंगे स्लॉट बुक, देखें डिटेल..

गेहूं उपार्जन (Gehun Uparjan) को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने कल बड़े फैसले लिए, इससे बहुत फायदा होगा, आइए जानते हैं डिटेल..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Gehun Uparjan | मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन को लेकर किसानों में असंतोष पनप ने लगा था। इसका प्रमुख कारण यह था कि गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग में दिक्कतें आ रही थी। वेयरहाउस खाली नहीं होने के कारण बड़े किसानों का गेहूं विक्रय नहीं हो रहा था। इन्हीं सब बातों को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन को लेकर प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत प्रदान कर दी है। गेहूं उपार्जन के संबंध में क्या है नई अपडेट जानकारी आईए जानते हैं..

Gehun Uparjan | आज से सभी के स्लाट होंगे बुक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए घोषणा की है कि प्रदेश में अब गेहूं खरीदी सभी पंजीकृत किसानों से एक साथ की जाएगी। छोटे, मझोले और बड़े किसान के बीच कोई अंतर नहीं रहेगा। सभी के लिए स्लॉट बुकिंग खोल दी गई है। इसके साथ ही इसकी अवधि में भी वृद्धि कर दी गई है। यह अब 30 अप्रैल के स्थान पर नौ मई तक होगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में गेहूं खरीदी जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर तय सीमा 40 क्विंटल/हेक्टेयर उत्पादकता और 2 हेक्टेयर जमीन होने पर अधिकतम 80 क्विंटल के आधार पर अर्थात एक बीघा के लिए 8 क्विंटल गेहूं की खरीदी (Gehun Uparjan) की जा रही है।

सप्ताह में 6 दिन होगी खरीदी, आसानी से होंगे स्लॉट बुक

Gehun Uparjan | मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गेहूं उपार्जन का कार्य पहले जहां सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन चलता था, वहीं अब सप्ताह में छह दिन यानी शनिवार को भी उपार्जन किया जाएगा। गौरतलब है कि इसके पहले ही सरकार ने वेयरहाउस की लिमिट बढ़ाकर 2150 क्विंटल प्रतिदिन की कर दी है।

गेहूं उपार्जन की शुरुआत में यह लिमिट 1000 क्विंटल प्रतिदिन की थी इसके बाद बढ़कर 1500 क्विंटल प्रतिदिन की की गई थी। अब प्रतिदिन खरीदी केंद्रों पर 2150 क्विंटल गेहूं की खरीदी होगी। इससे वेयरहाउस की उपलब्धता होगी और किसानों के स्लॉट आसानी से बुक होंगे।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Gehun Uparjan | गेहूं उपार्जन के लक्ष्य में 22 लाख टन की हुई बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के लिए गेहूं खरीदी उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख तन निर्धारित किया था। प्रदेश में इस वर्ष गेहूं उपार्जन को लेकर रिकॉर्ड तोड़ पंजीयन हुए। इसके पश्चात गेहूं उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख टन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रिकार्ड गेहूं उत्पादन को देखते हुए केंद्र सरकार से खरीदी की सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार किया गया।

अब गेहूं उपार्जन (Gehun Uparjan) का लक्ष्य 78 लाख टन से बढ़ाकर 100 लाख टन कर दिया गया है। 22 लाख टन की यह वृद्धि न केवल हमारे किसानों की मेहनत का सम्मान है, बल्कि उनकी आय को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। इसे दृष्टिगत रखते हुए स्लाट बुकिंग पूरी तरह से खोल दी गई है। अब शनिवार को भी उपार्जन होगा। किसानों को कोई समस्या न हो, यह हमारी सरकार का संकल्प है।

उड़द पर मिलेगा 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस

Gehun Uparjan | मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए हैं। उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी और उस पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा।

किसानों को भू-अर्जन पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

Gehun Uparjan | सीएम ने कहा कि सरकार ने भू-अर्जन को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब किसानों को उनकी जमीन के बदले 4 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विस्तार, फसल विविधीकरण और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए यह भी कहा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को सिर्फ 5 रुपए में कृषि पंप कनेक्शन दिए जा रहे हैं। साथ ही दिन में सिंचाई के लिए बिजली देने की योजना है। कृषक मित्र योजना के तहत 90% सब्सिडी पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं, जिससे किसान बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनेंगे। इसके साथ ही मानसून सीजन के बाद किसानों को सिंचाई के लिए दिन में ही बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े …अलर्ट मोड पर केंद्र सरकार, जुलाई-अगस्त में गहरा सकता है खाद का संकट, देखें पूरी जानकारी..

एमपी के किसानों के लिए प्रदेश सरकार खर्च करेगी 28000 करोड रु., कृषि कैबिनेट की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, देखें डिटेल..

बहुत कठिन है डगर MSP पर गेहूं बेचने की, 19 लाख में से अब तक एक लाख 45 हज़ार 71 किसानों से हुई खरीदी, आगे क्या, देखें रिपोर्ट..

गेहूं उपार्जन का कोटा बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, कल से स्लॉट बुकिंग के लिए यह व्यवस्था रहेगी, देखें डिटेल..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

1 thought on “अच्छी खबर, गेहूं उपार्जन स्लॉट बुकिंग की तारीख और लिमिट दोनों बढ़ी, अब बड़े किसानों के भी होंगे स्लॉट बुक, देखें डिटेल..”

  1. Apke dwara date and slot bada di gyi hai pr side khulna bhi to chahiye kal se side open hi nahi ho rahi hai or na hi slot ho rahe hai kehne ko to mein bhi keh de raha hn aaj meine 10 hajar quantal gehu paida kar diya ak din mein y kya y ho skta hai

    Reply

Leave a Comment