इस बार तय समय से पहले आ सकता है मानसून (Monsoon 2026) देखें डिटेल…
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Monsoon 2026 | देशभर में कही बारिश एवं कही तेज धूप का सिलसिला जारी है। इसी बीच अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक सिस्टम बन गया है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकता है। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ेगी। यह सिस्टम मानसून को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।
यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आज आंधी- बारिश का अलर्ट है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। Monsoon 2026
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। देश में सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47.3°C दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रहा। मध्य प्रदेश के रतलाम में पारा 45°C के पार रहा।
दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश
दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम, मेघालय और मणिपुर में भी कई जगह बारिश की संभावना हैं। Monsoon 2026
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिख सकता है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 6 दिन तक बारिश का अनुमान है। 20 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
13 मई को देशभर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग नई दिल्ली के मुताबिक, देश के पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रह सकता है। Monsoon 2026
पंजाब और हरियाणा में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।
14 मई को कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, गरज-चमक और 30-60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। Monsoon 2026
पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
मध्यप्रदेश-राजस्थान का मौसम पूर्वानुमान
मध्यप्रदेश का मौसम : प्रदेश में आंधी-बारिश थमने के बाद हीट वेव का चलने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उज्जैन और धार समेत 6 जिलों में लू का अलर्ट है। वहीं, 49 जिलों में तापमान 43 से 44°C के बीच रह सकता है। सोमवार को रतलाम में पारा 45°C रिकॉर्ड किया गया। Monsoon 2026
राजस्थान का मौसम : मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर और अलवर समेत 8 जिलों में मंगलवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर और जोधपुर में तेज गर्मी के साथ हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है।
सोमवार को बाड़मेर में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रहा, यहां 47.3°C पारा दर्ज किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। Monsoon 2026
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





