मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गेहूं खरीदी। किसान अब 28 मई तक कर सकेंगे खरीदी। देखें गेहूं खरीदी (MP Wheat Purchase) को लेकर नया डिटेल…
MP Wheat Purchase | मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत दी है। दरअसल, पिछले कई वक्त से प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग में किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए मोहन सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि को बड़ा दिया है।
मध्य प्रदेश में अब गेहूं खरीदी 28 मई तक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में गेहूं खरीदी (MP Wheat Purchase) की अंतिम तिथि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई तक करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने किसानों से किए गए वादों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकारी खरीदी केंद्रों पर जिन किसानों ने स्लॉट बुक कर लिए हैं, लेकिन लंबी कतारों के कारण अभी तक गेहूं नहीं बेच पाए हैं, उन सभी का गेहूं खरीदा जाएगा।
रिकॉर्ड तोड़ खरीदी का लक्ष्य
MP Wheat Purchase | मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी में अपने ही पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बीते वर्ष सरकार ने 75 लाख टन गेहूं खरीदा था, जबकि इस साल सरकार 100 लाख टन से अधिक खरीदी के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में मध्य प्रदेश पूरे देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदने वाला राज्य बन गया है।
अब तक 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार संकल्पबद्ध डॉ. मोहन यादव ने स्वीकार किया कि भंडारण, वारदाने, बेमौसम बारिश और परिवहन जैसी चुनौतियां सामने हैं, लेकिन सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह तैयार है। : MP Wheat Purchase
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला, युवा, गरीब और किसान समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रही है।
MP Wheat Purchase | 2025-26 के लिए 17 फसलों की MSP कीमतें बढ़ी
खरीफ सीजन की शुरुआत के पहले किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा तुअर के दाम में 450 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, वहीं धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी के साथ सोयाबीन एवं खरीफ की कुल 14 फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। : MP Wheat Purchase
सरकार द्वारा यह फैसला आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2441 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 72 रुपए ज्यादा है। वहीं तुअर दाम की MSP 450 रुपए बढ़ाई है। सरकार द्वारा किन-किन फसलों के दाम के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है एवं आने वाले सीजन में इन फसलों का समर्थन मूल्य क्या रहेगा? यहां क्लिक कर पढ़िए पूरा आर्टिकल….
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





