MSP में की गई बढ़ोतरी (MSP Increase 2026) के पश्चात सोयाबीन, धान व अन्य खरीफ फसलों का आने वाले सीजन में समर्थन मूल्य क्या रहेगा, जानें…
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
MSP Increase 2026 | खरीफ सीजन की शुरुआत के पहले किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा तुअर के दाम में 450 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, वहीं धान के समर्थन मूल्य में 72 रुपए का इजाफा किया गया है। इसी के साथ सोयाबीन एवं खरीफ की कुल 14 फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है।
सरकार द्वारा यह फैसला आज कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2441 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 72 रुपए ज्यादा है। वहीं तुअर दाम की MSP 450 रुपए बढ़ाई है। सरकार द्वारा किन-किन फसलों के दाम के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है एवं आने वाले सीजन में इन फसलों का समर्थन मूल्य (MSP Increase 2026) क्या रहेगा, आइए जानते हैं..
CACP की सिफारिश के बाद लिया फैसला | MSP Increase 2026
गौरतलब है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य( MSP Increase 2026) वो गारंटीड मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाने का कार्य करता है। इस दौरान भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हो। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर किसानों पर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।
न्यूनतम समर्थन मूल्य में केंद्र सरकार समय-समय पर बढ़ोतरी करती रहती है। केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर यह बढ़ोतरी प्रत्येक फसल सीजन अर्थात खरीफ एवं रबी सीजन से पहले CACP यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेज की सिफारिश पर तय करती है। यदि किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब MSP उनके लिए फिक्स प्राइस (MSP Increase 2026) का काम करती है। यह एक तरह से कीमतें गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह काम करती है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
MSP Increase 2026 | किन फसलों के समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी देखें डिटेल..
1. धान (सामान्य) की 2024-25 की MSP प्राइस 2,369 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 72 रुपए बढ़ाकर 2, 441 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
2. धान (A ग्रेड) की 2024-25 की MSP प्राइस 2,389 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 72 रुपए बढ़ाकर 2, 461 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
3. ज्वार (हाइब्रिड) की 2024-25 की MSP प्राइस 3,699 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 324 रुपए बढ़ाकर 4,023 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है। : MSP Increase 2026
4. ज्वार (मालदंडी) की 2024-25 की MSP प्राइस 3,749 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 324 रुपए बढ़ाकर 4,073 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
5. बाजरा की 2024-25 की MSP प्राइस 2,775 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 125 रुपए बढ़ाकर 2,900 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
6. रागी की 2024-25 की MSP प्राइस 4,886 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 319 रुपए बढ़ाकर 5,205 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
7. मक्का की 2024-25 की MSP प्राइस 2,400 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपए बढ़ाकर 2,410 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है। : MSP Increase 2026
8. तुवर/अरहर की 2024-25 की MSP प्राइस 8,000 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 450 रुपए बढ़ाकर 8,450 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
9. मूंग की 2024-25 की MSP प्राइस 8,768 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 12 रुपए बढ़ाकर 8,780 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
10. उड़द की 2024-25 की MSP प्राइस 7,800 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 400 रुपए बढ़ाकर 8,200 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
11. मूंगफली की 2024-25 की MSP प्राइस 7,263 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 254 रुपए बढ़ाकर 7,517 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
12. सूरजमुखी की 2024-25 की MSP प्राइस 7,721 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 622 रुपए बढ़ाकर 8,343 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है। : MSP Increase 2026
13. सोयाबीन की 2024-25 की MSP प्राइस 5,328 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 380 रुपए बढ़ाकर 5,708 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
14. तिल की 2024-25 की MSP प्राइस 9,846 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 500 रुपए बढ़ाकर 10,346 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
15. रामतील की 2024-25 की MSP प्राइस 9,537 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 515 रुपए बढ़ाकर 10,052 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
16. कपास (मिडिल स्टेपल) की 2024-25 की MSP प्राइस 7,710 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 557 रुपए बढ़ाकर 8,267 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है। : MSP Increase 2026
17. कपास (लॉन्ग स्टेपल) की 2024-25 की MSP प्राइस 8,110 रु./क्विं. थी जो कि इस वर्ष 2025-26 के लिए 557 रुपए बढ़ाकर 8,667 रूपये प्रति क्विंटल कर दी है।
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …






आज के युग में खेती लाभ का धंधा नहीं रहा में MA पास हु शिक्षक भी ओर साथ में किसान हु आधुनिक तरीके से खेती दिन प्रति दिन महंगी होती जा रही हे ओर पैदावार वही रहती हे ओर लाभ की मात्रा 0% हो रहा हे कोई कितनी भी झूठी कहानी सुना दे मुझे विश्वास नहीं हे, क्योंकि जब तक किसानों को उसकी फसल का उचित मूल्य अर्थात दुगुना फसल का दाम नहीं हो जाता खेती लाभ का धंधा नहीं बन सकता ये आज की हकीकत हे क्योंकि महंगाई 300 से 400% बीते 15 सालों में बढ़ गई किंतु किसान की फसल आज भी उसी दाम पर खरीदी जा रही हे सरकार सिर्फ बड़े बड़े इंडस्ट्रियल सेक्टर के मालिकों को फायदा पहुंचा रही हे किसान हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हे।
इसलिए खेती को लाभ के धंधे के बजाय सिर्फ टाइम पास खेती कहा जा सकता हे सिर्फ जीवन का गुजारा हो रहा हे इससे ओर कोई जड़ा उम्मीदें नहीं लगाई जा सकती हे
बिल्कुल सही बात है।