सोयाबीन के भाव में जबरदस्त तेजी, क्या भाव जाएगा 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पार, देखें रिपोर्ट..

सोयाबीन के भाव क्या ₹10000 रुपए प्रति क्विंटल को टच करेंगे, इसको लेकर क्या कहती है, Soybean Prices की रिपोर्ट जानिए..

Soybean Prices | सोयाबीन की कीमतों में हाल ही में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। सोयाबीन के भाव मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की कई मंडियों में भाव MSP से काफी ऊपर निकल चुके हैं। लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष सोयाबीन के भाव ₹8000 प्रति क्विंटल को टच कर गए हैं। अच्छी क्वालिटी का माल ₹6800 से ₹7500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है।

इतना ही नहीं कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन के बीजू माल के भाव 8000 से 9000 रुपए प्रति क्विंटल के हो गए हैं। भाव की वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसानों के बीच यह जानने की जिज्ञासा बढ़ गई है कि क्या सोयाबीन के भाव 10000 रुपए प्रति क्विंटल को टच करेंगे या नहीं? ऐसे में आईए देखते हैं सोयाबीन भाव (Soybean Prices) को लेकर विशेषज्ञों की यह रिपोर्ट..

सोयाबीन के भाव में बढ़ोतरी के यह कारण रहे

अमेरिका ईरान युद्ध के कारण जैसे ही भारत में खाद्य तेलों की आपूर्ति बाधित हुई वैसे ही देश में सोयाबीन सहित अन्य दिलानी फसलों के भाव (Soybean Prices) में तेजी आने का क्रम शुरू हुआ जो अब तक निरंतर जारी है। देश में सोयाबीन की नई फसल अक्टूबर नवंबर में आएगी। ऐसे में (Soybean Prices) भाव में आई तेजी को और अधिक बल मिला। युद्ध के कारण सोयाबीन की डिमांड अच्छी बनी हुई है, जिससे बाजार में तेजी का माहौल है।

सोयाबीन का कारोबार करने वाले विशेषज्ञ बताते हैं कि क्रशिंग इंडस्ट्री की डिमांड, निर्यात ऑर्डर और खाद्य तेलों के बढ़ते दामों ने सोयाबीन को सपोर्ट दिया है। इधर इस समय किसानों के पास सोयाबीन का स्टॉक कम है, जिससे सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों के दौरान भी यह (Soybean Prices) तेजी बरकरार रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े ..बीज के लिए सबसे अधिक डिमांड में जे.एस. सोयाबीन की यह दो नई किस्में, देखें दोनों की संपूर्ण जानकारी..

आने वाला समय सोयाबीन के लिए अच्छा रहेगा

बताया जा रहा है कि अमेरिका और ब्राजील में 2026-27 सीजन में सोयाबीन के रिकार्ड उत्पादन का अनुमान है। इससे ग्लोबल सप्लाई बढ़ सकती है। इस बीच चीन की डिमांड मजबूत बनी हुई है, जिससे सोया ऑयल और सोया मील की वैश्विक मांग सपोर्ट दे रही है। भारत में क्रशिंग इंडस्ट्री की डिमांड और कम आवक के कारण घरेलू बाजार मजबूत बना हुआ है। खाद्य तेलों के अंतरराष्ट्रीय दाम बढ़ने से भी सोयाबीन को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं डॉलर की मजबूती के कारण भारत में सोया तेल आयात महंगा हो गया है, जिसके चलते आने वाला समय सोयाबीन (Soybean Prices) के लिए अच्छा रहने वाला है।

क्या सोयाबीन भाव ₹10 हजार रुपए क्विंटल को टच करेंगे

वर्तमान में कृषि उपज मंडी यो में सोयाबीन के भाव (Soybean Prices) पर नजर दाएं तो फिलहाल सोयाबीन के भाव 6000 से 7500 प्रति क्विंटल तक बने हुए हैं वहीं बी वाले सोयाबीन के भाव ₹9000 प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। कहीं-कहीं बीज वाले सोयाबीन के भाव ₹10000 प्रति क्विंटल तक भी बताया जा रहे हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल सोयाबीन के भाव मजबूत बने रहने की उम्मीद है। अगर मौसम अनुकूल रहा और अंतरराष्ट्रीय मांग इसी तरह बनी रही तो आने वाले समय में 7000 से 8000 का स्तर आसानी से दिखाई दे सकता है। अर्थात सोयाबीन के भाव 6000 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल तक बने रह सकते हैं। वहीं दूसरी ओर 10 हजार का भाव संभावना में है, क्योंकि इसके लिए कई बड़े फंडामेंटल बदलाव जरूरी होंगे।

सोयाबीन का कारोबार करने वाले विशेषज्ञ बताते हैं कि सोयाबीन (Soybean Prices) में तेजी का ट्रेंड फिलहाल कायम है। बाजार 7000 से 8000 के मजबूत स्तर लंबे समय तक बने बना रहेगा। विशेषज्ञ का मानना है कि 10,000 रुपए प्रति क्विंटल का भाव अभी दूर की कौड़ी है, लेकिन भविष्य में बड़ी परिस्थितियों के बदल्लने पर यह संभव हो सकता है।

सोयाबीन प्लांटों के आज के प्लांट भाव

इंदौर (मध्यप्रदेश) एबीआयएस 7375 अडाणी 7550 अमृत 7350 अवी एग्री 7400 बंसल 7400 बैतूल सतना 7575 बैतूल 7625 कोरोनेशन 7300 धानुका 7350 धीरेंद्र 7425 दिव्य ज्योति 7250 गुजरात 7350 आइडिया 7350 केएन एग्री 7375 केपी सॉल्वेक्स 7330 खंडवा 7325 लिविंग फूड 7400 मित्तल 7350 एमएस सॉल्वेक्स 7300 नीमच 7400 पतंजलि फूड 7350 प्रेस्टीज 7350 रामा फास्फेट 7350 सांवरिया 7500 सोनिक 7375 सालासर 7400 स्नेहिल 7500 स्काईलार्क 7350 सूर्या फूड 7300 विप्पी 7320 रुपए। धुले दिसान 7550 मालेगांव 7550 मोअल 7540 नंदूरबार 7440 ओमश्री 7500 संजय 7550 रुपए प्रति क्विंटल।

नागपुर (महाराष्ट्र) गोयल 7500 श्यामकला 7500 शालीमार 7625 स्नेहा 7650 तान्या 7650 रुपए प्रति क्विंटल। (Soybean Prices)

कोटा (राजस्थान) गोयल 7400 महेश 8025 सोना 7650 सोयुग 7550 रुपए प्रति क्विंटल।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े .. 90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

9560 के साथ पकने वाली, 100% वायरस मुक्त व 6 क्विंटल बिघा की पैदावार देने वाली सोयाबीन की नई वैरायटी की जानकारी..

मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

Leave a Comment