खरीफ सीजन के पहले एनपीके खाद के भाव में होगी वृद्धि, नई रेट क्या रहेंगे जानिए..

खरीफ सीजन के पहले किसानों को एनपीके खाद बड़ी हुई कीमतों (NPK fertilizer New Prices) में मिलने की संभावना है आईए जानते हैं डिटेल..

NPK fertilizer New Prices | अमेरिका ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत की खेती किसानी पर भी पड़ता नजर आ रहा है। इस युद्ध के चलते अब खाद के दाम में भी बढ़ोतरी होने वाली है। खाद कंपनियों महंगाई का हवाला देते हुए खाद की कीमतों में वृद्धि करने वाली है। बताया जा रहा है कि खाद बनाने के दौरान विदेशों से आयात होने वाले कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया जा रहा है।

खाद कंपनियों का तर्क है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण दुनिया भर में उर्वरकों की कीमतें बढ़ गई हैं और उनका आयात भी मुश्किल हो गया है। खाद के भाव में वृद्धि की शुरुआत एनपीके (NPK fertilizer New Prices) खाद से होने वाली है। एनपीके फर्टिलाइजर के लगभग सभी वेरिएंट के भाव में वृद्धि के संकेत हैं। इस भाव वृद्धि के पश्चात एनपीके फर्टिलाइजर की बोरी कितने रुपए में मिलेगी, आईए जानते हैं..

सरकार का फोकस यूरिया एवं डीएपी पर

भारत में हर साल करीब 400 लाख टन यूरिया, 100 लाख टन डीएपी और 140 लाख टन कॉम्प्लेक्स उर्वरकों की खपत होती है। फिलहाल सरकार का मुख्य फोकस किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने पर है। इसी वजह से सरकार इन उर्वरकों के आयात पर विशेष ध्यान दे रही है।(NPK fertilizer New Prices)

सरकार डीएपी की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग पर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सब्सिडी भी दे रही है, ताकि किसानों पर ज्यादा बोझ न पड़े। लेकिन अन्य कॉम्प्लेक्स उर्वरकों, जैसे एनपीके, पर ऐसी अतिरिक्त सहायता नहीं मिल रही है। इसी कारण उनकी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। (NPK fertilizer New Prices)

यह भी पढ़े …सोयाबीन के भाव में जबरदस्त तेजी, क्या भाव जाएगा 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पार, देखें रिपोर्ट..

एनपीके खाद के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई, जानिए

खरीफ सीजन के पहले बाजार में मिलने वाले कॉम्प्लेक्स उर्वरक (NPK fertilizer New Prices) के कई वेरिएंट महंगे हो गए हैं। कंपनियों ने इनकी कीमतें बढ़ाकर लगभग 2250 रुपये से 2450 रुपये प्रति 50 किलो बैग कर दी है।

उर्वरक उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक बड़ी कंपनी ने NPK उर्वरक के 12:32:16 और 10:26:26 वेरिएंट की कीमत लगभग 2450 रुपये प्रति बैग तक तय करने का प्रस्ताव मार्केटिंग फेडरेशनों को भेजा है। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की कीमतें बढ़ने और खरीफ 2026 के लिए तय सब्सिडी (NBS) दरों के आधार पर इससे कम कीमत पर बेचने पर उन्हें नुकसान होगा। (NPK fertilizer New Prices)

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले एनपीके 20:20:0:13 वेरिएंट की कीमत अलग-अलग कंपनियों और राज्यों में 1800 रुपये से 2250 रुपये प्रति बैग तक पहुंच गई है। कुछ कंपनियों ने इसकी कीमत 2100 से 2250 रुपये प्रति बैग तय की है।

उर्वरक कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण एनपीके उर्वरकों की उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एनपीके 20:20:0:13 वेरिएंट को बनाने में ही करीब 2400 रुपये प्रति बैग की लागत आ रही है, इसलिए कंपनियां इसकी बिक्री कीमत भी उसी के आसपास रख रही हैं।(NPK fertilizer New Prices)

क्यों हुई NPK फर्टिलाइजर के भाव में वृद्धि

यूरिया एवं डीएपी फर्टिलाइजर पर सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी नहीं दी जाती है, तो किसानों को यही महंगी (NPK fertilizer New Prices) कीमत चुकानी पड़ सकती है। सरकार यूरिया की कीमत को सीधे नियंत्रित करती है, इसलिए इसके दाम स्थिर रहते हैं। इसी तरह डाईअमोनियम फॉस्फेट (DAP) भी एक जरूरी और संवेदनशील उर्वरक है। इसकी कीमत लगभग 1350 रुपये प्रति बैग रखी गई है, जिसे सरकार सब्सिडी देकर नियंत्रित करती है, ताकि किसानों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

लेकिन बाकी कुछ उर्वरक, जैसे NPK, सरकार के सीधे नियंत्रण में नहीं आते, इसलिए कंपनियां उनकी बढ़ती लागत के कारण कीमतें बढ़ा रही हैं। इसी वजह से कुछ NPK उर्वरकों की कीमत अब बढ़कर लगभग 2450 रुपये प्रति बैग तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि इनमें पोषक तत्व (न्यूट्रिएंट) की मात्रा DAP की तुलना में कम होती है, फिर भी ये महंगे हो गए हैं। (NPK fertilizer New Prices)

DAP और NPK उर्वरकों का उत्पादन हो रहा प्रभावित

फर्टिलाइजर उद्योग को अमोनिया, सल्फर और सल्फ्यूरिक एसिड की कमी के कारण डीएपी और एनपीके उर्वरकों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कई कारखानों को उत्पादन बनाए रखने में मुश्किलें आ रही हैं। इसी वजह से कई फैक्ट्रियां पूरी क्षमता से उत्पादन नहीं कर पा रही हैं। हालांकि यूरिया बनाने वाले अधिकतर संयंत्र अभी भी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।

इधर सरकार ने हाल ही में 25 लाख टन यूरिया आयात को मंजूरी दी है। इसके अलावा सरकारी और सहकारी कंपनियों ने करीब 13 लाख टन डीएपी खरीदने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें ऊंची होने के कारण सरकार की सब्सिडी का खर्च भी बढ़ने की संभावना है। (NPK fertilizer New Prices)

सरकार ने खाद विक्रय पर बढ़ाई सख्ती

सरकार अब रासायनिक उर्वरकों की खपत कम करने के लिए नई कार्ययोजना तैयार कर रही है। इस विषय पर हाल ही में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है। सरकार का उद्देश्य उर्वरकों का संतुलित उपयोग बढ़ाना है। हालांकि खरीफ सीजन शुरू हो चुका है, इसलिए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना भी उतना ही जरूरी है। अगर पर्याप्त उर्वरक समय पर नहीं मिले, तो इसका असर खरीफ फसलों के उत्पादन पर पड़ सकता है।

इधर देश के कई राज्यों में उर्वरकों की बिक्री के नियम सख्त कर दिए गए हैं। एक किसान को एक बार में केवल दो या तीन बैग यूरिया या डीएपी ही दिए जा रहे हैं। इसके लिए किसान के नाम पर जमीन होना जरूरी है और खाद खरीदते समय बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराना पड़ता है। खाद विक्रेताओं का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण किसानों को खाद लेने के लिए बार-बार दुकानों पर आना पड़ रहा है। वहीं महंगे एनपीके उर्वरकों की तुलना में किसान अभी भी सस्ते डीएपी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। (NPK fertilizer New Prices)

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

यह भी पढ़े ..बीज के लिए सबसे अधिक डिमांड में जे.एस. सोयाबीन की यह दो नई किस्में, देखें दोनों की संपूर्ण जानकारी..

90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

9560 के साथ पकने वाली, 100% वायरस मुक्त व 6 क्विंटल बिघा की पैदावार देने वाली सोयाबीन की नई वैरायटी की जानकारी..

मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें.

1 thought on “खरीफ सीजन के पहले एनपीके खाद के भाव में होगी वृद्धि, नई रेट क्या रहेंगे जानिए..”

  1. मुझे खेती मे मुनाफा कम कर्जा ज्यादा होता है लागत ज्यादा आती है

    Reply

Leave a Comment