मानसून 5 दिन से एक ही जगह अटका, इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार, कहां कितनी होगी बारिश, जानिए..

मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किया गया पूर्वानुमान (Monsoon Forecast) देखें..

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

Monsoon Forecast | महंगाई के साथ-साथ इस वर्ष देश के आम लोगों और किसानों पर मौसम की मार भी पढ़ने वाली है। अल नीनो के प्रभाव के चलते पूर्व में मौसम विभाग इस वर्ष सामान्य से कम बारिश होने के आसार बताए थे। पूर्व में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान (Monsoon Forecast) में औसत से 80% भारत बारिश होने की संभावना जताई गई थी।

चिंताजनक बात यह है कि मौसम विभाग द्वारा आज जारी किए गए नए अपडेट में कहा गया है कि मानसून में बारिश में ओर कटोत्री होने की संभावना है, इसका मतलब यह है कि मानसून के दौरान ओर भी कम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान (Monsoon Forecast) के अनुसार किस राज्य में कितनी बारिश होगी और मानसून का देश में आगमन कब तक होगा आइए जानते हैं..

इस वर्ष जून-जुलाई में भी चलेगी गर्म हवाएं 

आज भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक महीने पहले लगाए अनुमान (Monsoon Forecast) में बदलाव किया है। IMD के मुताबिक, 2026 में मानसून सीजन में देश में औसतन बारिश 78 सेंटीमीटर हो सकती है। 13 अप्रैल को मौसम विभाग ने 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग के मुताबिक जून जुलाई में भी गर्म हवाएं चलेंगी।

मानसून श्रीलंका में अटका

मौसम विभाग के मुताबिक देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। इस साल देश में कुल बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का करीब 90% रहने का अनुमान (Monsoon Forecast) है। 100% LPA को सामान्य बारिश माना जाता है। मानूसन इस वक्त श्रीलंका में अटका है। अगले 7 दिनों में यह केरलम पहुंच सकता है।

देश में 7 जून तक आ सकता है मानसून

केरल में मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Monsoon Forecast) गलत साबित हुआ है। मानसून केरल के तट से 30-35 किमी दूर 5 दिन से अटका है और अगले दो-तीन दिन इसके आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने 15 मई को कहा था कि केरल में सामान्य तारीख (एक जून) से 5 दिन पहले 26 मई को मानसून दस्तक देगा। हालांकि अब IMD के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. मोहापात्रा ने कहा कि मानसून अगले 7 दिनों में केरल आ सकता है।

किस राज्य में कितनी होगी बारिश जानिए 

IMD के मुताबिक जून-जुलाई में भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। आमतौर पर उस वक्त तापमान 30-35 डिग्री तक रहता है। इस बार 3 डिग्री ज्यादा टेंपरेचर रहेगा। जून में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में सामान्य से भी कम बारिश होगी। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस साल मानसून के कोर जोन में कम बारिश होगी। मानसून कोर जोन भारत का वह इलाका है जहां खेती सबसे ज्यादा मानसून की बारिश पर निर्भर करती है। यानी अगर बारिश अच्छी हुई या खराब हुई तो इसका सीधा असर फसलों, किसानों और खाद्य उत्पादन पर पड़ता है। मानसून कोर जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र का विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, कुछ हिस्से उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाके आते हैं। (Monsoon Forecast)

पिछले साल 24 मई को आया था मानसून

गौरतलब है कि पिछले साल मानसून तय समय से 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून केरल से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आमतौर पर मध्य जून तक पहुंचता है। 11 जून तक मुंबई और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है।

इसकी वापसी उत्तर-पश्चिम भारत से 17 सितंबर को शुरू होती है और यह पूरी तरह 15 अक्टूबर तक लौट जाता है। अल नीनो इफेक्ट की वजह से मानसून में देरी हो सकती है। हालांकि सीजन के आखिर में थोड़ी राहत मिल सकती है। (Monsoon Forecast)

अल-नीनो के चलते कमजोर पड़ा मानसून

मौसम विभाग ने कहा कि कमजोर मानसून के पीछे की वजह अल-नीनो है। जून में अल नीनो का असर दिख सकता है। जुलाई और अगस्त में भी कमजोर से मध्यम स्तर का अल नीनो बने रहने की संभावना है।

अल नीनो के कारण समुद्र का पानी असमान्य रूप से गर्म हो जाता है, जिसके साथ हवा के पैटर्न में भी बदलाव आता है। इसके असर से दुनियाभर में बारिश का चक्र बिगड़ जाता है। कहीं भयंकर सूखा तो कहीं मूसलाधार बारिश और बाढ़ आती है। जब अल-नीनो एक्टिव होगा, तब प्रशांत महासागर से भारत की तरफ आने वाली मानसूनी हवाओं को रोक देगा। इससे बारिश पर असर पड़ेगा। (Monsoon Forecast)

इधर, कई राज्यों में प्री-मानसून के चलते बारिश

देश में नौतपा के बीच 10 राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में ज्यादा बारिश के संकेत हैं।

कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।

ये भी पढ़े …90 दिनों में पकने व 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पैदावार वाली सोयाबीन की नई किस्म JS 2433 की जानकारी देखें..

मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…

डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..

प्रिय किसानों…!  चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment