मौसम विभाग ने एमपी में प्री-मानसून के चलते कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, प्रदेश में मानसून (Monsoon Update) कब आएगा जानें..
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
Monsoon Update | देश में मानसून की एंट्री आज हो हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मानसूनी बारिश शुरू हो गई ह। विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक केरल में भारी बारिश की संभावना है। इधर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में प्री मानसून की गतिविधियां एक्टिव है। इन प्रदेशों के कई जिलों में आंधी बारिश के साथ बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने एमपी के 39 जिलों में आज प्री-मानसून की बारिश के चलते आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी में मानसून की एंट्री कब होगी एवं किन-किन जिलों में आज आंधी बारिश की संभावना है, आईए जानते हैं..
केरल में मानसून ने दी दस्तक
आईएमडी ने पूर्व में अनुमान जताया था कि 26 मई को मानसून केरल पहुंच सकता है, लेकिन मानसून इसके ठीक 9 दिन की देरी से आज केरल पहुंचा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि मानसूनी हवाओं के चलते केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है। Monsoon Update
देश के कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। इन राज्यों के कई जिलों में 50 से 70kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी गर्मी कम नहीं हुई है। यहां तापमान 40°C से ऊपर बना हुआ है। Monsoon Update
मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
ओडिशा में चार दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन के लिए यलो अलर्ट है। Monsoon Update
देश के राज्यों में अगले दो दिन तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 5 जून को राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Monsoon Update
वहीं शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्थिति रह सकती है। Monsoon Update
इसके अलावा केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।
एमपी में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एमपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री 20 जून के बाद होगी, लेकिन इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। विभाग ने आज गुरुवार को 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से उज्जैन, ग्वालियर, सागर और चंबल संभाग में ओले भी गिर सकते हैं। Monsoon Update
IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने गुरुवार को नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि होने और 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के अन्य 33 जिलों में 50Km प्रतिघंटा से आंधी और बारिश होने की संभावना है। इंदौर, शहडोल संभाग में तेज धूप खिल सकती है।
एमपी में इस बार समय पर नहीं आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्री-मानसून की एक्टिविटी है। टर्फ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से बारिश का दौर चल रहा है। दूसरी ओर, इस बार प्रदेश में मानसून की दस्तक 5 से 7 दिन लेट हो सकती है। Monsoon Update
प्रदेश में मानसून के एंट्री की सामान्य तारीख 15 जून है। दक्षिणी हिस्से से मानसून एमपी में दस्तक देता है। साल 2025 में 1 दिन बाद यानी, 16 जून को मानसून एंटर हो गया था, जबकि विदाई 15 अक्टूबर तक हुई थी।
सामान्यत: केरल में आने के 15 दिन बाद एमपी में भी मानसून दस्तक दे देता है। कई बार ब्रेक भी हो जाता है। इस वजह से अबकी बार मानसून के प्रदेश में आने की तारीख 20 से 22 जून बताई जा रही है। Monsoon Update
कृषि योजना खेती किसानी, मंडी, भाव लेटेस्ट बिजनेस एवं टेक की जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते है।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े।
ये भी पढ़े …डीजल-बिजली के झंझट से मिल रही मुक्ति, सोलर पंप पर किसानों को मिल रहा 90% तक अनुदान, जानें पूरी योजना..
मध्यप्रदेश में कब आयेगा मानसून एवं कहां ज्यादा बारिश होने के आसार, देखें डिटेल…
प्रिय किसानों…! चौपाल समाचार में आपका स्वागत हैं, हम कृषि विशेषज्ञों कृषि वैज्ञानिकों एवं शासन द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के विशेषज्ञ द्वारा गहन शोध कर Article प्रकाशित किये जाते हैं आपसे निवेदन हैं इसी प्रकार हमारा सहयोग करते रहिये और हम आपके लिए नईं-नईं जानकारी उपलब्ध करवाते रहेंगे। आप हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप ग्रुप से नीचे दी गई लिंक के माध्यम से जुड़कर अनवरत समाचार एवं जानकारी प्राप्त करें।
नमस्कार किसान साथियों….
मेरा नाम जयदीप मालवीय है और मैं एक कॉलेज छात्र हुं। मुझे 10वीं से ही खेती किसानी पर कंटेंट लिखने में गहरी रुचि है। साथियों, हम देखते है कि कई किसान भाइयों को खेती में कम उत्पादन एवं लागत ज्यादा आती है, जिससे उन्हें मुनाफा कम होता है। इसका प्रमुख कारण अभी भी खेती का परंपरागत तरीका अपनाया जाना है। किसान साथी खेती के परंपरागत तरीके से निकल कर आधुनिक तरीके अपनाएं, तभी खेती मुनाफे का सौदा साबित होगी। किसानों को नई नई जानकारी मिलते रहे और कम लागत में उनकी आय में बढ़ोतरी हो यही मेरा मकसद है। इसी को देखते हुए मैं डिजिटल वेबसाइट के जरिए किसानों को सटीक एवं सही जानकारी देने का प्रयास करता हुं। हमारा तरीका सरल और समझने योग्य होता है, ताकि हमारे किसान भाइयों को आसानी से अच्छी-अच्छी जानकारी मिलती रहे और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो। मैं पिछले 4 साल से किसानों के लिए कंटेंट लिख रहा हूं और यही चाहता हुं की मैं आगे भी ज्यादा से ज्यादा किसानों को नई नई जानकारी से अवगत करवाता रहूं।
आपके साथ के लिए धन्यवाद …





